हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Nirbhaya Kand के 11 सालः वो तारीख...जिसने इतिहास में दर्ज कर दी इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना

Nirbhaya Case: 16 दिसंबर 2012 की रात को दिल्ली की चलती बस में एक पैरा मेडिकल स्टूडेंट के साथ हुए रेप के बाद पूरा देश हिल उठा था। उसका इलाज कर रहे डाॅक्टरों ने उससे पहले इतना वीभत्स केस कभी नहीं देखा था।

विज्ञापन
Nirbhaya Case (Pic Credit- Google)

Nirbhaya Case: निर्भया सामूहिक दुष्कर्म कांड के आज 11 साल पूरे हो गए हैं। आज ही के दिन 16 दिसंबर 2012 की रात दिल्ली की सड़क पर एक बस में 6 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म कांड को अंजाम दिया गया। इस घटना के रोष में पूरे देश भर में लोग सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने निर्भया को निर्वस्त्र कर बस से फेंक दिया। घटना के दौरान उसका दोस्त भी वहीं मौजूद था। उसे भी आरोपियों ने मारपीट कर नीचे फेंक दिया था।

घटना के बाद निर्भया को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर सिंगापुर में भर्ती कराया गया लेकिन 29 दिसंबर 2012 को निर्भया ने दम तोड़ दिया। घटना के 2 दिन बाद दिल्ली पुलिस ने कांड के 6 आरोपियों में से 4 को 18 दिसंबर को अरेस्ट कर लिया वहीं 1 नाबालिग को दिल्ली से और छठे दोषी को बिहार से अरेस्ट किया गया।

जानें इस केस की पूरी टाइमलाइन कब-क्या हुआ?

विज्ञापन

जानें इस केस की पूरी टाइमलाइन कब-कब क्या-क्या हुआ?

16 दिसंबर 2012- यही वह दिन था जब पैरा मेडिकल स्टूडेंट निर्भया अपने दोस्त के साथ काॅलेज से घर लौट रही थी तब 6 लोगों ने मुनीरका में उसके साथ चलती बस में गैंगरेप किया। साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट को जख्मी कर दिया। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों को बस से नीचे फेंक दिया।

विज्ञापन

18 दिसंबर 2012- पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया।

21 दिसंबर 2012- दिल्ली पुलिस ने दो और आरोपियों आनंद विहार बस अड्डे से और बिहार के औरंगाबाद से अरेस्ट कर लिया।

विज्ञापन

22 दिसंबर 2012- इस दिन निर्भया ने एसडीएम के सामने बयान दर्ज कराए।

24 दिसंबर 2012- केंद्र सरकार ने इस तरह मामलों में कानून बनाने के लिए एक कमेटी का गठन किया।

विज्ञापन

27 दिसंबर 2012 – पीड़िता की हालत में कोई सुधार नहीं होने के कारण उसे सिंगापुर ले जाया गया।

29 दिसंबर 2012 – पीड़िता ने इलाज के दौरान सिंगापुर में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

03 जनवरी 2013 – दिल्ली पुलिस ने 6 में से 5 आरोपियों के खिलाफ हत्या, गैंगरेप मामले में चार्जशीट दाखिल की।

02 फरवरी 2013 – फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपियों पर आरोप तय किए।

विज्ञापन

11 जुलाई 2013 – 6 में एक आरोपी रामसिंह ने तिहाड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

31 अगस्त 2013 – 6 में से एक नाबालिग आरोपी को 3 साल की सजा सुनाई गई।

विज्ञापन

10 अक्टूबर 2013- फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 4 आरोपियों अक्षय ठाकुर, पवन गुप्ता, विनय शर्मा और मुकेश को इस मामले में दोषी करार दिया।

13 मार्च 2014- दिल्ली हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फांसी के फैसले को बरकरार रखा।

14 जुलाई 2014- सुप्रीम कोर्ट ने चारों आरोपियों की सजा पर सुनवाई पूरी होने तक रोक लगाई।

05 मई 2017 – सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों की सजा को बरकरार रखा।

09 जुलाई 2018- सुप्रीम कोर्ट ने सजा को लेकर दायर की गई पुनर्विचार याचिकाओं की सुनवाई की और सजा बरकरार रखी।

07 जनवरी 2020- पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया के दोषियों का वारंट जारी किया।

20 मार्च 2020- सुबह 5ः30 बजे दिल्ली की तिहाड़ जेल में निर्भया के चारों दोषियों को सजा दे दी गई।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola