Nilesh Kumbhani alleged Congress: गुजरात की सूरत लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार निलेश कुंभानी 20 दिनों बाद सामने आए हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेल पर कई गंभीर आरोप लगाए। कुंभानी ने कहा कि लबले पहले कांग्रेस ने उन्हें धोखा दिया था। चुनाव फार्म में गड़बड़ियों की वजह से उनका नामांकन खारिज हो गया था। जिसके बाद यहां से बीजेपी उम्मीदवार ने निर्विरोध जीत तय की।
नीलेश कुंभानी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सबसे पहले उन्हें 2017 में धोखा दिया था। उन्होंने कहा कि वह गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल और पार्टी के राजकोट लोकसभा उम्मीदवार परेश धनानी के कारण इतने दिनों तक चुप थे। बता दें कि कांग्रेस ने नीलेश कुंभानी को छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है।
यह भी पढ़ें- ‘शादी से पहले दूल्हा भाग जाए तो हमारी क्या गलती’ CM मोहन यादव का कांग्रेस पर तंज
विश्वासघात करने का लगाया आरोप
कुंभानी ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस नेता मुझ पर विश्वासघात करने का आरोप लगा रहे हैं। लेकिन, ये कांग्रेस ही थी जिसने 2017 के विधानसभा चुनावों में मुझे सबसे पहले धोखा दिया। उस समय सूरत की कामरेज विधानसभा सीट से कांग्रेस ने मेरा टिकट आखिरी समय में काट दिया था।
सूरत में पांच स्वयंभू नेता चला रहे पार्टी
कुंभानी ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी को सूरत में पांच स्वयंभू नेता चला रहा हैं और न तो वो काम करते हैं और न ही दूसरों को काम करने देते हैं। मैं ऐसा नहीं करना चाहता था लेकिन मेरे समर्थक, कार्यालय कर्मचारी और कार्यकर्ता न लोगों से परेशान थे। जिसकी वजह ले मुझे ये फैसला लेना पड़ा। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव में आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ प्रचार को लेकर भी आपत्ति जताई।
यह भी पढ़ें- क्या है भारत-जर्मनी वीजा समझौता? जिसका फायदा उठा देश से भागा सेक्स स्कैंडल का आरोपी प्रज्वल रेवन्ना
सूरत से निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुआ बीजेपी उम्मीदवार
21 अप्रैल को कुंभानी का नामांकन फार्म खारिज हो गया था। उनके तीन प्रस्तावकों ने जिला रिटर्निंग अधिकारी को हलफनामा देकर दावा किया था कि उन्होंने दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। इसके बाद 22 अप्रैल को बसपा के उम्मीदवार सहित अन्य सभी उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिसके बाद बीजेपी के मुकेश दलाल को सूरत से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया था।
संबंधित खबरें
'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
14 mins agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
59 mins ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
3 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
3 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
3 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
4 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
4 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
4 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines