निक्की हत्याकांड से पूरे देश में महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। केस में निक्की के पिता भिखारी सिंह ने सीएम योगी से आरोपी के घर पर बुलडोजर चलवाने की मांग की है। पिता ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आरोपी परिवार के घर पर बुलडोजर चलाने का अनुरोध करता हूं। मैंने अपनी बेटी खो दी है। वह वापस नहीं आएगी, लेकिन ऐसे राक्षसों को नष्ट कर दिया जाना चाहिए। जिस घर में मेरी बेटी को आग लगाई गई, उसे नष्ट कर दिया जाना चाहिए
सांसद ने पिता से की मुलाकात
नोएडा के सांसद महेश शर्मा ने सोमवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की है। इसके बाद सांसद ने कहा कि ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में बेटी निक्की की हत्या की जघन्य खबर अत्यंत ही दुःखद एवं विचलित करने वाली है। ऐसे जघन्य एवं बर्बर दुष्कृत्य की सभ्य समाज में कोई भी जगह नहीं है, दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत बेटी की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें।
यह भी पढ़ें: निक्की हत्याकांड में महिला आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान, त्वरित कार्रवाई के लिए DGP को दिए निर्देश
ब्यूटी पॉर्लर का घर वाले करते थे विरोध
निक्की के पिता भिखारी सिंह ने कहा कि निक्की एक पार्लर चलाती थी, लेकिन वे उसे परेशान करते थे और इसके लिए पैसे मांगते थे। उन्होंने उसे पार्लर का साइनबोर्ड भी नहीं लगाने दिया। मैंने पार्लर के लिए 1.5 लाख रुपये दिए थे। जबकि निक्की अपने घर वालों को भी अपनी कमाई की हिस्सा देती थी।
मामले में सभी 4 आरोपी गिरफ्तार
निक्की मर्डर मामले में पुलिस ने सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें सास, पति, जेठ और ससुर शामिल है। फरार चल रहे ससुर को पुलिस ने सोमवार को सिरसा चौराहा से गिफ्तार किया था। जानकारी के अनुसार, कासना पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की मदद से वांछित ससुर सतवीर पुत्र फकीरा को अरेस्ट किया। प्रशासन की कार्रवाई में पीड़ित पिता ने कहा है कि हम प्रशासन से संतुष्ट हैं। उन्होंने हमारे लिए अच्छा काम किया है। हमें न्यायालय से न्याय भी मिलना चाहिए।
यह भी पढ़ें: निक्की के पति विपिन को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, एक नई लड़की की हुई एंट्री, क्या है मामला?
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
12 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
13 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
14 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
14 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
16 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
16 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
18 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
19 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
19 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines