Nicholas Aujula Predictions For 2025: साल 2025 शुरू हो गया है और नया साल शुरू होते ही लोगों को यह जानने की इच्छा भी होती है कि इस साल में पूरी दुनिया में और उनके देशों में क्या होने वाला है? अब तक लोगों ने 16वीं सदी के नास्त्रेदमस, द लिविंग नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा द्वारा की गई भविष्यवाणियां पढ़ी होंगी, लेकिन इनके अलावा दुनिया में एक और भविष्यकर्ता हैं, जिन्होंने अब तक जो भी भविष्यवाणी की है, वह सच साबित हो हुई हैं। इस शख्स ने साल 2018 में कोविड-19 की भविष्यवाणी की थी, जो सच निकली। इन्होंने 6 भविष्यवाणियां की थीं, जो सच साबित हो चुकी हैं। इसी भविष्यकर्ता ने अब साल 2025 के लिए भविष्यवाणियां की हैं, आइए जानते कि वे क्या कह रहे हैं?
यह भी पढ़ें:पृथ्वी के मैग्नेटिक फील्ड में बदलाव: क्या नॉर्थ पोल की शिफ्टिंग का GPS पर होगा असर?
निकोलस ने की यह भविष्यवाणियां?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह शख्स कोई और नहीं 38 साल के मशहूर मनोवैज्ञानिक लंदन के हिप्नोथेरेपिस्ट निकोलस औजला हैं, जिन्होंने दुनिया के भविष्य को लेकर गंभीर, चौंकाने और डराने वाली भविष्यवाणियां की हैं। औजला का कहना है कि साल 2025 में तीसरा विश्व युद्ध निश्चति है। साल 2025 विश्व स्तर पर उथल-पुथल वाला साल साबित होगा। दुनिया भर में बुराई और हिंसा व्याप्त हो जाएगी। लोग एक दूसरे को मारने काटने को दौड़ेंगे। धार्मिक और राष्ट्रवादी हिंसा के साथ वैश्विक उथल-पुथल होगी, जिससे तीसरा विश्व युद्ध छिड़ जाएगा। राजनीतिक अस्थिरता और बढ़ती मुद्रास्फीति परेशान करेगी।
औजला का कहना है कि इस साल विज्ञान बड़ी छलांग लगाएगा, खासकर मेडिकल सेक्टर में, क्योंकि इस साल लैब में मानव अंग बनाए जाएंगे, लेकिन इस साल प्राकृतिक आपदाएं तबाही मचाएंगी। भारी बारिश और समुद्र में पानी के बढ़ते स्तर के कारण कई शहर-गांव बाढ़ में डूब जाएंगे। लाखों लोग विस्थापित होंगे और उनके घर नष्ट हो जाएंगे। ब्रिटिश प्रधान मंत्री कीर स्टार्मर के पॉलिटिकल करियर का पतन हो जाएगा। पूरे विश्व में मुद्रास्फीति अपने चरम पर होगी। प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी एक बार फिर से एक-दूसरे के साथ मिल जाएंगे। अब यह भविष्यवाणियां कितनी सच साबित होंगी, वक्त ही बताएगा।
यह भी पढ़ें:AI और कुत्तों की शानदार टीम! केवल सूंघ कर पहचान लेंगे 4 खतरनाक कैंसर
यह 6 भविष्यवाणियां हो चुकीं सच साबित
निकोलस औजला ने दावा है कि जब वह 17 साल के थे तो एक एक्सीडेंट के कारण कोमा में चले गए थे। कोमा में रहने के दौरान उन्होंने कई स्वप्न देखे। उन्होंने पिछले जन्मों को देखा। उन्होंने खुद को सपने में देखा और पता चला कि पिछले जन्म में वे मिस्त्र की रानी थे। चीन में एक दर्जी था। हिमालयी देश में नन बनकर पैदा हुआ था। अफ्रीकी देश में एक चुड़ैल बनकर पैदा हुआ था। एक शेर के रूप में भी मेरा जन्म हो चुका है। निकोलस को जब होश आया, तब भी उन्हें वह सब याद रहा।
यहीं से उन्हें अहसास हुआ कि उनके पास भविष्य और भूतकाल देखने की ताकत है। इसके बाद उन्होंने जब-जब भविष्य देखने की इच्छ जताई, भविष्य उन्हें दिखने लगा। साल 2024 में उन्होंने ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ मूवमेंट, डोनाल्ड ट्रंप की राष्ट्रपति चुनाव में जीत, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का डेवलपमेंट, नोट्रे डेम कैथेड्रल में आग, कोरोना महामारी, रोबोट आर्मी देखी और यह भविष्यवाणियां सच भी साबित हुईं। निकोलस कहते हैं कि वे पुनर्जन्म में विश्वास रखते हैं, जो उनकी भविष्यवाणियों का आधार है।
यह भी पढ़ें:वैज्ञानिकों की दुर्लभ खोज! 50000 साल पुराने ‘बच्चे’ मैमथ के मिले अवशेष
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
6 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
6 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
8 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
10 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
11 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
11 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
11 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
12 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
13 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines