केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी है। गृह मंत्रालय (MHA) ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। अब एनआईए इस मामले में औपचारिक रूप से केस दर्ज कर डिटेल जांच करेगी। सूत्रों के अनुसार, एनआई की टीम पहले से ही पहलगाम में मौजूद है और हमले के बाद मौके का निरीक्षण कर चुकी है। एजेंसी की फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर सबूत जुटाने में जुटी हुई है। अब जांच एजेंसी स्थानीय पुलिस से इस मामले से संबंधित केस डायरी, एफआईआर और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में लेगी।
अन्य एजेंसियां एनआईए का सहयोग करेंगी
पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही एनआईए की टीम मौके-वारदात मौजूद है। जिसमें फॉरेंसिक टीम के साथ-साथ इन्वेस्टिगेटिंग टीम भी शामिल है। केंद्र सरकार के इस आदेश के बाद आधिकारिक रूप से एनआईए एफआईआर कर इसकी जांच होगी। इस जांच में जम्मू कश्मीर पुलिस सहित अन्य एजेंसियां एनआईए का सहयोग करेंगी।
सबूत इकट्ठा करने में जुटी है एनआईए
पीटीआई के मुताबिक, एनआईए की टीम पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों से मुलाकात कर सबूत इकट्ठा करने में जुटी हुई है। एनआईए की विशेष टीमों ने आतंकी हमले में जीवित बचे पर्यटकों समेत प्रत्यक्षदर्शियों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। वहीं, मानव रहित विमानों (यूएवी) और ड्रोन जैसे नवीनतम उपकरणों से लैस जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बल पीर पंजाल रेंज के घने जंगलों में आतंकवादियों की तलाश में बड़े पैमाने पर अपना अभियान जारी रखे हुए हैं।
एनआईए सभी पहलुओं की गहन जांच करेगी
मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का जिम्मा देश की प्रमुख आतंकवाद-निरोधक एजेंसी को सौंपा गया है। एनआईए जल्द ही हमले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच शुरू करेगी, जिसमें हमले की साजिश, इसमें शामिल आतंकी गुटों की भूमिका और संभावित स्लीपर सेल्स की जांच भी शामिल होंगी।
सीमा पार से संचालित आतंकी नेटवर्क की भी होगी जांच
गौरतलब है कि पहलगाम आतंकी हमला सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बनकर सामने आया है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, हमले में विदेशी आतंकियों की संलिप्तता के संकेत मिले हैं, जिसे लेकर सुरक्षा बल सतर्क हो गए हैं। बताया जा रहा है कि एजेंसी हमले के पीछे की साजिश को बेनकाब करने के लिए डिजिटल सबूतों, कॉल डाटा रिकॉर्ड्स, सोशल मीडिया गतिविधियों और सीमा पार से संचालित आतंकी नेटवर्क की भी जांच करेगी। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार किए गए या संदिग्ध व्यक्तियों से भी गहन पूछताछ की जाएगी।
कई आतंकियों का घर गिराया गया, श्रीनगर में 60 जगहों पर छापेमारी
बता दें कि पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे। अधिकारियों ने बताया कि पिछले 48 घंटे में 7 आतंकवादियों और उनके मददगारों के घरों को ध्वस्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी गतिविधियों में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। जम्मू-कश्मीर पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि श्रीनगर में आतंकवाद समर्थित तंत्र को ध्वस्त करने के लिए शनिवार को 60 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की गई।
संबंधित खबरें
क्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
4 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
4 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
6 hrs agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
6 hrs ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
7 hrs ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
8 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
8 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
8 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
9 hrs agoमिर्गी का बहाना, गार्ड का फोड़ा सिर... तमिलनाडु की जेल से ऐसे भागे 17 कैदी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines