राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सोमवार को 22 से अधिक जगहों पर छापेमारी की है। देश के 5 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के कुल 22 जगहों पर NIA की टीम छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी आतंकी साजिश से जुड़े मामले को लेकर की जा रही है।
जांच एजेंसी NIA द्वारा टेरर फंडिंग से जुड़े जिन लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा है,वो लोकेशन प्रमुख तौर पर इस प्रकार से हैं
- बिहार में 8 लोकेशन
- कर्नाटक में 1 लोकेशन
- महाराष्ट्र में 1 लोकेशन
- तमिलनाडु में 1 लोकेशन
- उत्तर प्रदेश में 2 लोकेशन
- जम्मू-कश्मीर में 9 लोकेशन
जानकारी के मुताबिक , पश्चिम बंगाल के 22 जगह पर भी ED की छापेमारी चल रही है। यह छापेमारी बालू से जुड़े घोटाले के मामले को लेकर हो रही है। 2011 में अवैध तरीके से कंपनी बनाकर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। कोयला और गो तस्करी के बाद अब रेत तस्कर ईडी के रडार पर है। सप्ताह के पहले दिन ईडी के अधिकारियों ने राज्य में कई जगहों पर तलाशी अभियान चलाया है।
सूत्रों के मुताबिक ईडी ने हाल ही में रेत तस्करी को लेकर एक नई ईसीआईआर यानी शिकायत दर्ज की है। ईडी झारग्राम के रेत खनन कारोबारी शेख जहीरुल अली के घर पहुंची है। साथ ही ईडी के अधिकारियों ने बेहाला के जेम्स लॉन्ग समेत कई इलाकों में तलाशी अभियान चलाया है।
यह नया अभियान मुख्य रूप से रेत खनन से जुड़ी उस भारी मात्रा में रकम का पता लगाने के लिए है, उस पैसे की तस्करी हवाला और रसूखदार लोगों के जरिए की जा रही है। रेत तस्करी के सिलसिले में ईडी की नजर मेदिनीपुर, बीरभूम, बर्दवान, मुर्शिदाबाद समेत कई जिलों पर है।
यह भी पढ़ें : कुछ दिन पहले ही भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर NIA ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 जगहों पर छापेमारी
सूत्रों के मुताबिक, इसी साल 2025 में दर्ज किए गए एक नए FIR मामले में ये सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई हो रही है। जम्मू कश्मीर के जंगम पट्टन एरिया में भी आरोपियों से जुड़े लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की जा रही है। बिहार में NIA की छापेमारी कटिहार में भी चल रही है। जानकारी के मुताबिक सेमापुर थाना क्षेत्र के सुखासन गांव में एनआईए की टीम ने अचानक दबिश दी है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक सुखासन के रहने वाले इकबाल को एनआईए की टीम ने उनके ही घर से हिरासत में लिया है।
संबंधित खबरें
'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
29 mins agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
1 hr agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
1 hr agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
3 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
4 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
6 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
6 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
6 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
7 hrs agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines