हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अब बच नहीं पांएगे कनाडा से जुड़े 43 आतंकी-गैंगस्टर्स, NIA ने लिस्ट जारी कर बताया एक्शन प्लान

विज्ञापन
Terror-gangster network links to Canada

NIA reveals details of 43 persons involved in terror-gangster network links to Canada: भारत-कनाडा के बिगड़ते रिश्तों के बीच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार को बड़ा कदम उठाया है। एनआईए ने 43 ऐसे कुख्यात अपराधियों की फोटो जारी की है, जो कनाडा से संबंध रखने वाले आतंकी-गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े हैं। एजेंसी ने लोगों से इन कुख्यात अपराधियों से जुड़ी संपत्ति और परिसंपत्तियों की डिटेल्स मांगी है। कहा कि यदि उनके पास कोई जानकारी है तो शेयर करें। इन संपत्तियों को भारत सरकार अपने कब्जे में ले सकती है।

लिस्ट में टॉप पर लॉरेंस बिश्नोई

एनआईए ने अपने पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई, जसदीप सिंह, काला जठेरी उर्फ संदीप, वीरेंद्र प्रताप उर्फ काला राणा और जोगिंदर सिंह की तस्वीरें उनके नाम के साथ जारी कीं। इसमें इस बात पर जोर दिया गया है कि इनमें से कई गैंगस्टर कनाडा में स्थित हैं।

एनआइए ने दिया वॉट्सऐप नंबर

एनआईए ने जानकारी देने के लिए एक वॉट्सऐप नंबर भी शेयर किया है। कहा कि यदि आपके पास उनके नाम पर या उनके सहयोगियों, मित्रों और रिश्तेदारों के नाम पर स्वामित्व वाली संपत्तियों/परिसंपत्तियों/व्यवसाय के बारे में कोई जानकारी है, तो कृपया DM को व्हाट्सएप करें। नंबर +917290009373 है।

विज्ञापन

जस्टिन ट्रूडो ने आतंकी की हत्या को लेकर किया था ये दावा

दरअसल, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार का हाथ होने का आरोप लगाया। इसके बाद विदेश मंत्रालय ने भी उन्हें जवाब दिया। आतंकी पन्नू की भी इस विवाद में एंट्री हो गई है। उसने हिंदुओं को कनाडा छोड़ने की धमकी दी है।

निज्जर भारत में एक नामित आतंकवादी था। 18 जून को कनाडा के सरे, ब्रिटिश कोलंबिया में एक पार्किंग क्षेत्र में एक गुरुद्वारे के बाहर उसकी गोली मार दी गई थी।

विज्ञापन

विदेश मंत्रालय ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

कनाडा ने मंगलवार को भारत के कुछ हिस्सों में न जाने को लेकर एडवाइजरी जारी की। बुधवार को भारत ने भी इसी तरह की एडवाइजरी जारी की है। सरकार ने कहा कि कुछ जगहों पर हालात ठीक नहीं है। इसलिए खासकर स्टूडेंट बेहद अलर्ट रहें। विदेश मंत्रालय ने कहा कि कनाडा में बढ़ती भारत विरोधी गतिविधियों के चलते सतर्क रहें। हाल ही में विशेष रूप से भारतीय राजनयिकों और भारतीयों को निशाना बनाया जा रहा है। ये वो लोग हैं जो भारत विरोधी एजेंडे का विरोध करते हैं।

यह भी पढ़ें: सावधान! फ्लाइट के बाथरूम को यूज करने से पहले जरूर करें चेक, 14 साल की लड़की ने ऐसे बचाई अपनी इज्जत

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola