NIA Raids: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी संगठन ISIS और अल-कायदा (Al-Qaeda) के खिलाफ कार्रवाई की है। दोनों आतंकी संगठनों से संबंध रखने वाले कुछ संदिग्धों की तलाश में NIA ने शनिवार को मुंबई और बेंगलुरु में कई जगहों पर छापेमारी की। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, सूत्रों ने ये जानकारी दी है।
कहा जा रहा है कि आतंकी गतिविधियों को फैलाने और देश की एकता, सुरक्षा और संप्रभुता से खिलवाड़ को लेकर रची गई साजिश के मामले में ये कार्रवाई (NIA Raids) की गई है। सूत्रों ने बताया कि तलाशी के दौरान संदिग्धों के घरों से डिजिटल डिवाइस और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए हैं। कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
पिछले महीने भी कर्नाटक में छह जगहों पर की थी छापेमारी
पिछले महीने भी NIA ने कर्नाटक में छह स्थानों पर तलाशी ली थी। शिवमोग्गा आतंकी साजिश मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान कर्नाटक के शिवमोग्गा के ब्रह्मवर, उडुपी और हुजैर फरहान बेग के वरमबल्ली के रेशान थजुद्दीन शेख के रूप में हुई है।
मामले की जांच से पता चला कि एक माज मुनीर ने अपने करीबी सहयोगी और कॉलेज के साथी रेशान थजुद्दीन को कट्टरपंथी बना दिया था और दोनों आरोपी व्यक्तियों ने क्रिप्टो-वॉलेट के माध्यम से अपने आईएसआईएस हैंडलर से धन प्राप्त किया था।
संबंधित खबरें
LIVE: अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
47 mins agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
54 mins ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
1 hr agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
1 hr ago'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
9 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
11 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
13 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
14 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
15 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines