NIA Raids: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गैंगस्टर सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई की है। NIA ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश में 70 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी (NIA raids) की है। जानकारी के मुताबिक, NIA की ये छापेमारी गैंगस्टर और उनके आपराधिक सिंडिकेट के खिलाफ दर्ज मामले को लेकर की गई है।
NIA ने 2022 में मामला तब दर्ज किया जब यह सामने आया कि आतंकवादी संगठन और विदेशों में स्थित आतंकवादी तत्व टारगेट किलिंग और हिंसक आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के लिए देश के उत्तरी राज्यों में संगठित आपराधिक गिरोहों के नेताओं और सदस्यों के साथ मिलकर काम कर रहे थे।
और पढ़िए –Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के जदयू छोड़ने पर सुशील मोदी का नीतीश कुमार पर बड़ा हमला, कही ये बात
आतंकी-गैंगस्टर-ड्रग तस्कर नेटवर्क स्मगलिंग में जुटा था
जांच में सामने आया था कि आतंकी-गैंगस्टर-ड्रग तस्कर नेटवर्क इंटरस्टेट नेटवर्क के माध्यम से सीमा पार से हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक और आईईडी जैसे आतंकवादी हार्डवेयर की तस्करी में लगा हुआ था। उधर, NIA ने कनाडा स्थित संधू के बारे में जानकारी देने वाले को 15 लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान किया है।
NIA ने 15 फरवरी को कनाडा स्थित गैंगस्टर से आतंकवादी बने लखबीर सिंह संधू उर्फ ’लांडा’ की गिरफ्तारी की सूचना देने वाले को 15 लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की थी, जो पंजाब में आतंकी मामलों में वांटेड है।
पंजाब का रहने वाला है लखबीर सिंह संधू उर्फ लांडा
पंजाब में तरन तारन का रहने वाला संधू फरार है और 2022 में मोहाली में पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर ग्रेनेड हमले से जुड़े एक मामले में सुरक्षा एजेंसियों की ओर से वांटेड घोषित है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
5 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
6 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
7 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
8 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
10 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
10 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
11 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
11 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
13 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines