NIA Raids 60 Locations In Andhra Pradesh Telangana Naxal Case: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने वामपंथी उग्रवाद (LWE), नक्सली मामले में सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। NIA ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 60 से संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी की है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों राज्यों में संदिग्धों के परिसरों और ठिकानों पर अभी भी छापेमारी जारी है। खुफिया इनपुट के बाद आज सुबह से ही NIA की अलग-अलग टीमों ने राज्य पुलिस बलों के साथ संयुक्त अभियान में छापेमारी शुरू कर दी।
तेलंगाना के हैदराबाद और आंध्र के गुंटूर, नेल्लोर, तिरूपति में रेड जारी
NIA के एक शीर्ष सूत्र ने ANI को बताया कि नक्सली मामले में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कुल 60 स्थानों पर तलाशी ली जा रही है। बताया जा रहा है कि छापेमारी तेलंगाना के हैदराबाद और आंध्र प्रदेश के गुंटूर, नेल्लोर और तिरूपति जिलों में की गई।
सूत्रों के मुताबिक, जिन संदिग्धों के घरों पर छापेमारी की गई है, उनके नक्सली समर्थकों के साथ संबंध होने का शक है। इससे पहले 9 सितंबर को NIA ने अगस्त 2023 के एक मामले के संबंध में तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में छापे और तलाशी की थी। इस दौरान विस्फोटक सामग्री, ड्रोन और एक लेथ मशीन की बरामदगी की गई थी।
इससे पहले जून महीने में कोठागुडेम के चेरला मंडल में तीन आरोपियों के पास से विस्फोटक सामग्री, ड्रोन और एक लेथ मशीन जब्त होने के बाद एनआईए ने 12 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
https://www.youtube.com/watch?v=06H2nJnuyyM
संबंधित खबरें
SIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
1 hr ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
2 hrs agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
3 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
3 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
4 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
4 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
5 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
7 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
7 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines