NIA Raid In Karnataka Maharashtra: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की आज देशभर में छापेमारी चल रही है। महाराष्ट्र और कर्नाटक में 44 से ज्यादा ठिकानों पर NIA की सर्च जारी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह छापामारी आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) से कनेक्शन के शक में की जा रही है। वहीं छापामारी के दौरान करीब 15 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। NIA की टीमों के साथ लोकल पुलिस टीमें भी हैं। कर्नाटक में 1, पुणे में 2, ठाणे ग्रामीण में 31, ठाणे शहर में 9 और भयंदर में एक जगह पर जांच चल रही है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, NIA भारत में आतंक और हिंसा फैलाने की कोशिशों को नाकाम करने में जुटी है। इसी प्रयास के तहत आज यह छापामारी की गई है। NIA को ISIS से जुड़ा नेटवर्क मिला है। यह नेटवर्क देश में ISIS विचारधारा को प्रसारित कर रह है। नेटवर्क को विदेश में बैठे हैंडलर्स संचालित कर रहे हैं, जिनका मकसद देश में आतंकी गतिविधियां करना है। इस नेटवर्क द्वारा ISIS विचारधारा से प्रभावित युवाओं को अपने संगठन में शामिल किया जा रहा है। इन्हें IED बनाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। इसी नेटवर्क का पर्दाफाश करने की कोशिश NIA कर रही है।
NIA द्वारा हिरासत में लिए गए लोग
आज महाराष्ट्र और कर्नाटक में छपामारी के दौरान NIA ने जिन लोगों को हिरासत में लिया है, उनके नाम शाकिब नाचन, हासिब मुल्ला, मुसाब मुल्ला, रेहान सुसे, फरहान सूसे, फिरोझ कुवार, आदिल खोत, मुखलिस नाचन, सैफ आतिक नाचन, याह्या खोत, राफिल नाचन, राझील नाचन, शकूब दिवकर, कासीफ बेलारे, मुंझिर केपि हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, NIA ने पिछले दिनों पुणे में भी छापामारी करके ISIS से कनेक्शन के शक में 7 लोगों को पकड़ा था। गत 6 नवंबर को इनके खिलाफ NIA ने करीब 4 हजार पेजों की चार्जशीट दायर की, जिसमें बताया गया कि यह लोग काफी एजुकेटिड हैं और नामी कंपनियों में काम करते हैं, लेकिन वे इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बनाने की ट्रेनिंग ले रहे थे।
सातों आरोपी IED बनाने के लिए वाशिंग मशीन टाइमर, थर्मामीटर, स्पीकर वायर, 12 वॉट के बल्ब, 9 वॉट की बैटरी, फिल्टर पेपर, माचिस की तीलियां और बेकिंग सोडा इस्तेमाल करते थे। जांच में सामने आया था कि सातों आरोपी आतंकी हमला करने की फिराक में थे। इसके लिए उन्होंने महाराष्ट्र, गोवा, केरल और कर्नाटक में भी रेकी की थी। ड्रोन से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी की थी, जिसे जब्त किया गया है।
संबंधित खबरें
अंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218 किमी दूर हिला इलाका
5 mins agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
28 mins agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
55 mins agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
2 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
4 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
4 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
5 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
5 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
5 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines