NIA raid in Ghazwa e Hind module case(शब्बीर अहमद): पाकिस्तान समर्थित गजवा-ए-हिंद मॉड्यूल मामले में NIA ने मध्य प्रदेश के अलावा कई राज्यों में छापेमारी की है। बता दें कि गजवा-ए-हिंद मॉड्यूल को लेकर मध्यप्रदेश के देवास जिले में NIA की रेड पड़ी है। NIA ने छापेमारी में कई आपत्तिजनक उपकरण और अहम दस्तावेज जब्त किए हैं। इसका मकसद भारत को क्षति पहुंचना था।
भारत-विरोधी विचार में थे शामिल
मध्य प्रदेश के देवास जिले में हुई छापेमारी में NIA को संदिग्धों के पाकिस्तान स्थित आकाओं के साथ संबंधों का भी सुराख मिला है। बताया गया कि तलाशी लेने वाले संदिग्ध गजवा-ए-हिंद के कट्टरपंथी, भारत-विरोधी विचार का प्रचार-प्रसार करने में शामिल थे, जो कई अहम जानकारी भी पाकिस्तान के नसाथ शेयर कर रहे थे।
NIA ने दर्ज की थी FIR
यह छापेमारी मध्य प्रदेश के देवास जिले, गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में संदिग्धों के परिसरों पर की गई। बता दें कि 14 जुलाई 2022 को बिहार के पटना जिले में फुलवारी शरीफ पुलिस द्वारा मरगूब अहमद दानिश उर्फ ताहिर की गिरफ्तारी के बाद NIA ने FIR दर्ज की थी। वहीं 23 नवंबर को बिहार के कैमूर में ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।
पहले भी कई जगह पर हुई छापेमारी
पिछले दिनों, एनआईए की कई टीम मानव तस्करी मामले में 10 राज्यों में छापेमारी कर चुकी हैं। जिन राज्यों में छापेमारी की गई उनमें त्रिपुरा, असम, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, हरियाणा, पुडुचेरी, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं। एनआईए सूत्रों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय संबंधों वाले मानव तस्करों के रैकेट का पता लगाने के लिए एनआईए अधिकारियों द्वारा इन 10 राज्यों में चार दर्जन से अधिक स्थानों की तलाशी की गई थी।
संबंधित खबरें
अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका गिरफ्तार? आज मजिस्ट्रेट के सामने पेशी
33 mins agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
2 hrs agoLIVE: यूट्यूबर ध्रुव राठी को रिहा किया गया, दिल्ली पुलिस ने रात 3 बजे छोड़ा
3 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
11 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
12 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
13 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
13 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
13 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
14 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines