पहलगाम आतंकी हमले की जांच राष्ट्र्रीय जांच एजेंसी एनआईए कर रही है। इस बीच जांच एजेंसी एक ऐसे दुकानदार से पूछताछ कर रही है जो जिसने हमले से लगभग 15 दिन पहले अपनी दुकान खोली थी, इसके अलावा हमले वाले दिन उसने अपनी दुकान बंद रखी थी। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल उस दुकानदार जांच एजेंसियां पूछताछ में जुटी है। बता दें कि 22 अप्रैल को हुए हमले के बाद से एनआईए लगभग 100 स्थानीय लोगों से पूछताछ कर चुकी है।
दुकानदार से पूछताछ कर रही एजेंसी
जांच अधिकारियों को लोगों से पूछताछ के दौरान इनपुट मिला। जिसके आधार पर एजेंसी ने स्थानीय दुकानदार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। एजेंसी की पूछताछ का आधार यह है कि घटना वाले दिन उसने दुकान क्यों नहीं खोली? फिलहाल केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। इसके साथ ही उसकी कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है।
जिपलाइन ऑपरेटर ने पूछताछ में क्या बताया?
इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार एनआईए ने जांच के लिए उन सभी लोगों की सूची तैयार की है जो घटना वाले दिन पहलगाम में मौजूद थे। एनआईए अभी तक टट्टू संचालक, दुकानदार, फोटोग्राफर से सवाल-जवाब कर चुकी है। उनमें से कुछ लोगों ने बताया कि भाषा और धर्म पूछने के बाद आतंकियों ने उनको छोड़ दिया था। गौरतलब है कि इससे पहले एक जिपलाइन ऑपरेटर से पूछताछ की जिसका वीडियो कुछ दिन पहले वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में जिप ऑपरेटर अल्लाहू हू अकबर के नारे लगा रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि वह नारा लगा रहा था क्योंकि वह डर गया था और तुरंत मौके से चला गया। इसके बाद उसने शाम को अपने दोस्त को फोन किया।
पुराने मामलों की जांच में जुटी एनआईए
सूत्रों की मानें तो केंद्रीय एजेंसियां और एनआईए सभी पुराने मामलों की जांच में जुटी है, जिसमें आतंकियों द्वारा सेना के वाहन पर किया गया हमला और वायुसेना जवान की हत्या का मामला भी शामिल है। गौरतलब है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 17 लोग घायल हो गए थे।
ये भी पढ़ेंः मोदी सरकार ने IMF बोर्ड से एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर को क्यों हटाया? सामने आई बड़ी वजह
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
9 mins agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
24 mins ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
32 mins agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
2 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
4 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
5 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
8 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
8 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
8 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines