Basit Ahmed Dar: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) के हार्डकोर आतंकवादी बासित अहमद डार पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। बासित जम्मू-कश्मीर में कुलगाम के रेडवनी पाईन का रहने वाला है। वहीं टीआरएफ प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के फ्रंटल संगठन है। एनआईए ने कहा कि बासित अहमद के बारे में सूचना देने वाले और उसे गिरफ्तार करवाने वाले को इनाम दिया जाएगा।
आतंकी बासित अहमद डार टीआरएफ का ऑपरेशन चीफ बताया जाता है। जांच एजेंसी को बासित की तलाश नवंबर 2021 में दर्ज एक मामले में है, जो हिंसक गतिविधियां, युवाओं को कट्टरपंथी बनाने, आतंकवाद के लिए भर्ती करने से संबंधित है।
NIA ने शोपियां समेत पांच स्थानों पर मारे छापे
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आतंकवादी साजिश से जुड़े एक मामले में गुरुवार को पुलवामा, अवंतीपोरा और शोपियां जिले के पांच स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान पाकिस्तान समर्थित प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़े लोगों के घरों की तलाशी ली गई।
अफसरों का कहना है कि द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) समेत कुछ नए संगठनों को सोशल मीडिया के जरिए केंद्र शासित प्रदेश में हमले करने की धमकियां देते हुए पाया गया है। छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक डेटा वाले कई डिजिटल उपकरण बरामद किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: कश्मीर में आतंकियों ने दो महीने बाद फिर मजदूरों को बनाया निशाना, 10 महीने में 12 लोगों की हत्या
संबंधित खबरें
SIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
1 hr agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
1 hr ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
3 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
3 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
5 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
6 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
7 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
7 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
8 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines