Anmol Bishnoi News: कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को लेकर NIA भारत पहुंच चुकी है. दिल्ली एयरपोर्ट ने NIA ने अनमोल को कस्टडी में ले लिया और उसे सीधे पटियाला हाईकोर्ट ले जाया गया. अनमोल बिश्नोई को लेकर NIA कोर्ट में पेश किया है. सुनवाई के दौरान NIA ने कोर्ट से अनमोल बिश्नोई की 15 दिन की कस्टडी मांग की थी, सुनवाई के बाद कोर्ट ने अनमोल विश्नोई की 11 दिन की कस्टडी मंजूर की है.
कोर्ट ने की 11 दिनों की कस्टडी मंजूर
अमेरिका में रहने वाला अनमोल बिश्नोई 2022 से फरार था. जेल में बंद अपने भाई लॉरेंस बिश्नोई के नेतृत्व वाले सिंडिकेट में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार होने वाला 19वां आरोपी है. मामले की जांच में यह स्थापित होने के बाद कि उसने 2020-2023 की अवधि के दौरान देश में विभिन्न घटनाओं को अंजाम देने में नामित आतंकवादियों गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई की सक्रिय रूप से सहायता की थी. NIA ने अनमोल के खिलाफ मार्च 2023 में आरोपपत्र दाखिल किया था. जिसके बाद अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद NIA ने अनमोल को गिरफ्तार कर लिया. अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से डिपोर्ट कर भारत लाया गया और कोर्ट में पेश किया गया था. सुनवाई के दौरान NIA ने कोर्ट से अनमोल बिश्नोई की 15 दिन की कस्टडी मांग की थी, कोर्ट ने अनमोल विश्नोई को 11 दिन की कस्टडी मंजूर की है.
अमेरिका में ऐसे पकड़ा गया अनमोल
अनमोल बिश्नोई को अमेरिका के कैलिफोर्निया स्टेट के लॉस एंजलेस शहर में पकड़ा गया था. जानकारी के अनुसार, US इमिग्रेशन डिपार्टमेंट एक व्यक्ति के ट्रैवल डॉक्यूमेंट चेक कर रहा था. जिसके पास भारतीय पासपोर्ट था. उस पर नाम ‘भानू’ लिखा हुआ था. वीजा और पासपोर्ट की जांच के बाद जब इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने उस कंपनी का रेफरेंस लेटर देखा, जिसके दम पर ‘भानू’ अमेरिका पहुंचा था, तो अफसर को शक हुआ. सके बाद पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि ‘भानू’ कोई और नहीं, बल्कि लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई और दस लाख रुपए का इनामी गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई है.
यह भी पढ़ें- कौन है लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई अनमोल? जिसे ढूंढ रही चार राज्यों की पुलिस; लंबी है अपराधों की लिस्ट
संबंधित खबरें
कौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
21 mins agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
1 hr agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
2 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
4 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
4 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
5 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
6 hrs agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
7 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
7 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines