राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मार्च 2025 में अमृतसर के एक मंदिर पर हुए ग्रेनेड हमले के मुख्य आरोपी शरणजीत कुमार उर्फ सन्नी को बिहार के गया से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गयाजी में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला शुरू होने से ठीक पहले हुई है।
अमृतसर मंदिर में हुआ था हमला
15 मार्च 2025 की सुबह, पंजाब के अमृतसर में एक मंदिर पर दो बाइक सवार आतंकियों, गुरसिदक सिंह और विशाल गिल, ने ग्रेनेड से हमला किया था। एनआईए की जांच में पता चला कि दोनों हमलावर यूरोप, अमेरिका और कनाडा में मौजूद विदेशी हैंडलरों के निर्देशों पर काम कर रहे थे। इन हैंडलरों ने भारत में अपने स्थानीय गुर्गों को आतंकी हार्डवेयर, धन और लक्ष्य का विवरण उपलब्ध कराया था।
साजिश में शरणजीत की थी गहरी भूमिका
पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला के भैनी बांगर गांव निवासी शरणजीत कुमार इस हमले की साजिश और उसे अंजाम देने में सक्रिय रूप से शामिल था। एनआईए के अनुसार, 1 मार्च 2025 को शरणजीत को बटाला में एक अन्य गिरफ्तार आरोपी से चार ग्रेनेडों की खेप मिली थी। हमले से ठीक दो दिन पहले उसने गुरसिदक और विशाल को एक ग्रेनेड सौंपा था।
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि गुरसिदक और विशाल ग्रेनेड के साथ-साथ हथियारों और गोला-बारूद की कई खेपों की खरीद और आपूर्ति में शामिल थे।
एनआईए कर रही है जांच
पिछले महीने बटाला क्षेत्र में एनआईए की तलाशी के बाद शरणजीत फरार हो गया था। मानवीय और तकनीकी खुफिया जानकारी के आधार पर व्यापक जांच के बाद, एनआईए ने आखिरकार उसे गया में ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी हमले में शामिल आतंकियों और उनके अंतरराष्ट्रीय हैंडलरों के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
एनआईए की जांच में विदेशी हैंडलरों द्वारा रची गई बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है, जिन्होंने भारत में अपने गुर्गों को हथियार, गोला-बारूद और वित्तीय सहायता प्रदान की थी। एजेंसी इस मामले में और गहराई से जांच कर रही है ताकि सभी दोषियों पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इस मामले में एनआईए की जांच जारी है। जिससे इस आतंकी साजिश के सभी पहलुओं का पर्दाफाश किया जा सके।
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
3 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
3 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
4 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
5 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
8 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
9 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
10 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
11 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
11 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines