हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

एक्शन मोड में आई NIA खोलेगी पहलगाम आतंकी हमले के राज, सुराग जुटाने जम्मू कश्मीर पहुंचीं टीमें

NIA ने पहलगाम आतंकी हमले की जांच शुरू कर दी है। गृह मंत्रालय की ओर से एजेंसी को जांच सौंपी गई है और आतंकी हमले के राज खोलने को कहा गया है। एजेंसी की ओर से एक बयान जारी करके जांच के बारे में जानकारी दी गई है।

विज्ञापन

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पहलगाम में टूरिस्टों पर गत 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की जांच आधिकारिक तौर पर अपने हाथ में ले ली है। हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी, लेकिन NIA ने आतंकी हमले के राज खोलने का जिम्मा उठा लिया है। गृह मंत्रालय (MHA) से मंजूरी मिलते ही एजेंसी एक्शन मोड में आ गई है। देश के केंद्रीय गृह मंत्रालय के आतंकवाद और काउंटर रेडिकलाइजेशन (CTCR) प्रभाग से जारी आदेश के बाद शनिवार देर रात एक नई प्राथमिकी दर्ज की, क्योंकि पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के प्रॉक्सी, द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

एजेंसी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि बुधवार सुबह ही बैसरन घाटी में टीमें पहुंच गई थीं। एक महानिरीक्षक (IG), एक उप महानिरीक्षक (DIG) और एक पुलिस अधीक्षक (SP) सहित वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में टीमें शांत बैसरन घाटी में हुए हमले की जांच कर रही हैं। जांच को आगे बढ़ाते हुए चश्मदीदों के बयान लिए जा रहे हैं। आतंकवादियों के हमला करने के तरीके पर रिसर्च की जा रही है। एंट्री पॉइंट, एग्जिट पॉइंट तलाशने का प्रयास किया जा रहा है। फोरेंसिक एक्सपर्ट सबूत जुटाने के लिए पूरे इलाके की खंगाल रहे हैं। कश्मीर पुलिस से FIR, केस डायरी और सबूत ले लिए है। स्लीपर सेल्स की भूमिका की जांच भी करेंगे कि क्या उन्होंने आतंकियों के लिए रेकी की थी?

 

14 आतंकियों की सूची जारी कर चुकी NIA

बता दें कि NIA ​​केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में सक्रिय 14 स्थानीय आतंकवादियों की सूची जारी कर चुकी है। 20 से 40 वर्ष के यह 14 लोग पाकिस्तान से आने वाले आतंकवादियों को रसद और जमीनी सहायता प्रदान करके मदद करते हैं। इन 14 आतंकियों में से 3 आतंकी पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन, 8 आतंकी लश्कर-ए-तैयबा (LET), 3 आतंकी जैश-ए-मोहम्मद (JEM) से जुड़े हैं।

विज्ञापन

इन आतंकियों के नाम आदिल रहमान डेन्टू (21), आसिफ अहमद शेख (28), अहसान अहमद शेख (23), हारिस नजीर (20), आमिर नजीर वानी (20), यावर अहमद भट, आसिफ अहमद खांडे (24), नसीर अहमद वानी (21), शाहिद अहमद कुटे (27), आमिर अहमद डार, अदनान सफी डार, जुबैर अहमद वानी (39), हारून राशिद गनई (32), और जाकिर अहमद गनी (29) हैं। एजेंसियां ​​इन 14 आतंकवादियों और हमले में शामिल 5 आतंकवादियों के बीच संबंधों का पता लगाने में लगी हुई हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola