NIA get threat email Bihar man send NIA threat for Female friend: कर्नाटक के बेंगलुरु से बड़ा ही अनोखा मामला सामने आया है। यहां पर एक शख्स ने अपनी महिला दोस्त के पति को फंसाने के लिए एनआईए को ही धमकी भरा मेल कर दिया। इस मामले के बारे में जब कर्नाटक पुलिस को पता चला तो आरोपी शख्स को बिहार के समस्तीपुर से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसे ट्रांजिट रिमांड के लिए समस्तीपुर जिला अदालत में पेश किया और आगे की जांच के लिए उसे बेंगलुरु ले गई है।
महिला के पति को फंसाने के लिए शख्स ने रची साजिश
दरअसल, यह कहानी शुरू होती है, जब लड़के की एक शादीशुदा महिला से दोस्ती होती है। इसके बाद दोनों एक दूसरें से फोने पर महीनों तक चैट करते रहे थे। इस बात की जानकारी महिला के पति को चल गई तो उसने अपनी पत्नी को अपने फोन दोस्त से संपर्क तोड़ने की सख्त हिदायत दी। इस बीच लड़के की लड़की से बातचीत बंद हो गई तो उसने महिला के पति को फंसाने के लिए साजिश रची और महिला के पति के नाम से एनआईए को धमकी भरा मेल कर दिया। जब बेंगलुरु पुलिस को इस बारे में पता चला कि एनआईए कार्यालय को धमकी भरा मेल आया है तो जांच शुरू की और आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया।
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
ये भी पढ़ें: Watch Video: मंदिर में लगा दारू का लंगर, साग-पूड़ी के बाद प्रसाद में मिली शराब
बेंगलुरु पुलिस आरोपी शख्स को गिरफ्तार करने के लिए बिहार के समस्तीपुर में गई और उसके घर पर छापा मारकर उसे दबोच लिया। मामला गंभीर था, इसलिए केस को बेंगलुरु पुलिस की साइबर सेल को ट्रांसफर कर दिया गया। जांच के दौरान, साइबर सेल ने ईमेल भेजने के लिए इस्तेमाल किए गए सर्वर के आईपी एड्रेस को समस्तीपुर के रोसेरा सब-डिवीजन में ट्रेस किया। इसी के तहत बेंगलुरु पुलिस ने समस्तीपुर पुलिस की मदद ली। पुलिस ने युवक को ट्रांजिट रिमांड के लिए समस्तीपुर जिला अदालत में पेश किया और आगे की जांच के लिए उसे बेंगलुरु ले गई।
संबंधित खबरें
'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
1 hr ago'पटाखों से भगवान भी हैरान हो जाएंगे', SC में सुनवाई के दौरान उठी दलील
1 hr ago'सिंहासन खाली करो...', INDIA ब्लॉक मार्च से पहले शशि थरूर ने लिखी पोस्ट
1 hr ago'टेंशन मत लीजिए, आपको छोड़ेंगे नहीं...', CEC पर राहुल गांधी का निशाना
3 hrs agoहाथों में ग्लव्स, नकाब... नाइटी पहनकर ATM लूटने आए चोर; ले गए कैश
3 hrs agoदिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
4 hrs ago'INDIA' के नेताओं से मिलने से क्यों किया मना? CJI जस्टिस सूर्यकांत ने बताया
4 hrs ago'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
7 hrs agoLIVE: सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का मार्च जारी, राहुल गांधी कर रहे नेतृत्व
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines