Rashid Engineer Take Oath as MP: NIA ने सोमवार को जेल में बंद कश्मीर के नेता और बारामूला संसदीय सीट से सांसद शेख अब्दुल राशिद को 5 जुलाई को सांसद के रूप में शपथ लेने की अनुमति दे दी। इस संबंध में एनआईए की स्पेशल कोर्ट के न्यायाधीश चंदन जीत सिंह मंगलवार को विस्तृत आदेश जारी करेंगे। बता दें कि शेख अब्दुल राशिद 2017 से आतंकी फंडिंग मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं।
बता दें कि शेख अब्दुल राशिद जिन्हें राशिद इंजीनियर के नाम से जाना जाता है उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 में बारामूला संसदीय सीट निर्दलीय चुनाव लड़ा था। उन्होंने इस सीट से जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला को 2 लाख से अधिक वोटों से हराया। सुनवाई के दौरान एनआईए के वकील ने राशिद की शपथ वाली याचिका का विरोध नहीं किया लेकिन कहा कि उन पर कुछ प्रतिबंध लगाए जाने चाहिए। एनआईए वकील ने कहा कि शपथ के बाद या उससे पहले वे मीडिया में बयान देने और अन्य सभी गतिविधियों से दूर रहना होगा।
ये भी पढ़ेंः रेप के लिए 63, मर्डर करने पर 103…नए कानूनों के तहत आज से किस अपराध के लिए कौन-सी धारा लगेगी?
2017 से जेल में बंद है राशिद शेख
बता दें कि दिल्ली की एनआईए कोर्ट ने राशिद इंजीनियर की अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई 1 जुलाई तक के लिए टाल दी थी। इसके साथ ही कोर्ट ने एनआईए को इस संबंध में जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया था। बता दें कि राशिद इंजीनियर 2017 से आतंकी फंडिंग मामले में जेल में बंद है। उन्होंने सांसद के तौर पर शपथ लेने के लिए दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में अंतरिम जमानत याचिका दायर की थी। वहीं उनके वकील ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि बतौर सांसद सदस्य शपथ ग्रहण और अन्य संसदीय कार्यों के लिए अंतरिम जमानत के लिए एक आवेदन दायर किया था।
संबंधित खबरें
रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
9 mins agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
1 hr agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
1 hr agoभारत को हर साल चाहिए 36-40 फाइटर जेट… एयरफोर्स चीफ एपी सिंह की चिंता की क्या है वजह?
3 hrs ago'हमें गर्व है', स्मित मच्छार से अस्पताल में मिले UAE के डिप्टी पीएम, जानिए अब कैसी है भारतीय कैप्टन की तबीयत
4 hrs agoओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी, सामने आईं अहम जानकारियां
5 hrs agoExplainer: क्या है मच्छार जाति का इतिहास और मतलब? कहां से आए इसके लोग, कैसे बना सरनेम
8 hrs ago'ओमानी पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था स्मित मच्छार पर हमला', UAE ने दी फ्लाईदुबई 'आतंकी घटना' की डिटेल
8 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए 3 केस
10 hrs agoदिल्ली में रिपीट हुआ 'रिया अहीर मोमेंट', जंतर-मंतर पर महिला ने रोकी प्रदर्शनकारियों से भरी बस, देखें वीडियो
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines