West Bengal: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के ठीक एक दिन बाद सोमवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक तृणमूल उम्मीदवार को गिरफ्तार किया है। मामला बीरभूम के नलहाटी की है। तृणमूल उम्मीदवार मनोज घोष को नलहाटी थाने में बुलाया गया। मनोज से उनके स्टोर क्रशर कारखाने से मिले विस्फोटकों के बारे में पूछताछ की गई। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
बहादुरपुर के रहने वाले मनोज
मनोज घोष बीरभूम के नलहाटी-1 ब्लॉक के बनियूर पंचायत के बहादुरपुर गांव के रहने वाले हैं। वह इस बार पंचायत चुनाव में तृणमूल के उम्मीदवार हैं। एनआईए ने उन्हें सोमवार को नलहटी पुलिस स्टेशन में बुलाया। उनसे काफी देर तक पूछताछ की गई। एनआईए सूत्रों के मुताबिक, बयान में विरोधाभास के कारण मनोज को गिरफ्तार किया गया है। जांच एजेंसी बड़ी संख्या में विस्फोटकों की बरामदगी के मामले में उनसे और पूछताछ करना चाहती है।
28 जून को मिला था विस्फोटकों का जखीरा
मनोज के पास स्टोन क्रशर है। एनआईए सूत्रों के मुताबिक, एनआईए ने 28 जून को मनोज क्रशर के दफ्तर पर छापेमारी की थी। एनआईए अधिकारियों ने वहां से विस्फोटकों से भरा एक बैग और एक बंदूक बरामद किया। एनआईए ने मनोज के दफ्तर से बड़ी मात्रा में जिलेटिन की छड़ें, 85 हजार इलेक्ट्रिक डेटोनेटर और 2 हजार 700 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया है। उस मामले में मनोज ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद एनआईए ने मतदान खत्म होने के बाद सोमवार को उन्हें थाने बुलाया और गिरफ्तार कर लिया।
अमर देव पासवान की रिपोर्ट।
यह भी पढ़ें: West Bengal: बीजेपी की फैक्ट फाइंडिंग टीम जाएगी बंगाल, सांसद रवि शंकर प्रसाद बने संयोजक; फिर मिले बम
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
6 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
6 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
8 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
10 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
11 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
11 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
11 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
12 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
13 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines