हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

तमिलनाडु ब्लास्ट में NIA ने पकड़े तीन आरोपी, जानें उनकी कुंडली

विज्ञापन
तमिलनाडू कार ब्लास्ट की फाइल फोटो

कोयंबटूर: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 23 अक्टूबर को तमिलनाडु में कोयंबटूर जिले के कोट्टई ईश्वरन मंदिर के सामने विस्फोट में तीन आरोपियों को पकड़ा है। बता दें घटना के दिन विस्फोटकों से लदी कार में बम विस्फोट हुआ था। एनआईए ने बुधवार को बयान में कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मोहम्मद थौफीक (25), फिरोज खान (28) और उमर फारूक (39) के रूप में हुई है। बता दें कार विस्फोट में आत्मघाती हमलावर जेमेशा मुबीन मारा गया।

 

एनआईए के मुताबिक प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मृतक आरोपी जेमेशा मुबीन ने आईएसआईएस से ‘शपथ’ लेने के बाद एक आत्मघाती हमले को अंजाम देने की योजना बनाई थी। उसका इरादा लोगों में दहशत फैलाने का था। वह एक विशेष धार्मिक आस्था के प्रतीकों और स्मारकों को व्यापक नुकसान पहुंचाने की योजना बना रहा था।

जांच से पता चला है कि आरोपी व्यक्ति उमर फारूक और फिरोज खान तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के कुन्नोर में उमर के आवास पर जेमेशा मुबीन द्वारा आयोजित साजिश की बैठकों में हिस्सा लेते थे। वह आतंकवादी कृत्यों की योजना में जेमेशा मुबीन को समर्थन भी प्रदान करते थे। एजेंसी ने कहा कि मोहम्मद थौफीक के पास कट्टरपंथी इस्लाम से जुड़े साहित्य और किताबें थीं और विस्फोटकों की तैयारी पर हस्तलिखित नोट्स भी थे। गौरतलब है कि पहले 23 अक्टूबर को कोयम्बटूर के उक्कडम पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। फिर 27 अक्टूबर को एनआईए द्वारा इस मामले में केस दर्ज किया गया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें