हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर NIA की बड़ी कार्रवाई, 18 जगहों पर छापेमारी

भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे पंजाब के अमृतसर, गुरदासपुर और कादियां समेत 18 स्थानों पर NIA की बड़ी कार्रवाई चल रही है। यह छापेमारी ग्रेनेड केस और विदेश भेजने के नाम पर ठगी से जुड़े मामलों को लेकर की जा रही है। अमृतसर के ट्रैवल एजेंट विशाल कुमार के घर पर रेड में कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
बॉर्डर पर NIA की छापेमारी (फोटो सोर्स- ANI)

भारत-पाकिस्तान सीमा पर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की बड़ी कार्रवाई चल रही है। अमृतसार, गुरुदासपुर समेत 18 जगहों पर NIA की बड़ी कार्रवाई चल रही है। पाकिस्तान की सीमा सटे गावों में कुक 18 जगह NIA छापेमारी कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, मामला विदेश में बैठे कुछ लोगों से जुड़ा बताया जा रहा है जो भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार, एनआईए की चार टीमों ने बटाला डेरा बाबा नानक कादियां इलाके में छापेमारी की है। जिस जगह पर छापेमारी की गई, वहां की कोई जानकारी मीडिया को नहीं दी जा रही है।

रिपोर्ट्स की मानें तो  सुबह-सुबह विदेश भेजने की आड़ में लोगों के साथ ठगी करने वाले अमृतसर के एक ट्रैवल एजेंट के घर एनआईए की टीम ने रेड की। शास्त्री नगर स्थिति विशाल कुमार नाम के एजेंट के घर पर यह छापेमारी की गई। NIA की टीम ने कई दस्तावेज अपने कब्जे में लिया है।

यह भी पढ़ें : पंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 नेताओं ने पार्टी से दिया इस्तीफा

जानकारी के मुताबिक, NIA की टीम को विशाल कुमार के पास संदिग्ध दस्तावेज मौजूद होने और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार NIA की रेड हुई है। हालांकि अभी तक इस रेड से जुड़ी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें : कौन हैं वो 5 पुलिसकर्मी? जो 33 साल बाद दोषी करार, तरनतारन में 7 युवकों का किया था एनकाउंटर

बताया जा रहा है कि अमेरिका की तरफ से बड़ी संख्या में लोगों को डिपोर्ट किए जाने के बाद NIA की नजर इमीग्रेशन एजेंट पर बनी हुई है। NIA के निशाने पर ऐसे एजेंट हैं, जो गलत तरीके या धोखाधड़ी से लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें