खांसी की दवा से हो रही बच्चों की मौत से हड़कंप मचा हुआ है. डॉक्टर और दवा कंपनियां आमने-सामने आ गई हैं. मध्य प्रदेश में मामले को लेकर जांच चल रही है और एक्शन लिए जा रहे हैं. इसी बीच अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने भी तीन राज्यों को नोटिस जारी कर दिया है और रिपोर्ट मांगी है.
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कफ सिरप से हुई मौतों को लेकर मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश सरकारों और औषधि महानियंत्रक को नोटिस जारी किया है. मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में कफ सिरप पीने से कई बच्चों की मौत हो गई है, जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने जांच शुरू की है. केरल और तेलंगाना जैसे राज्यों ने सार्वजनिक अलर्ट जारी कर इस सिरप पर प्रतिबंध लगा दिया है.
इतना ही नहीं , NHRC ने भारतीय औषधि महानियंत्रक (DCGI), केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO), स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को नकली दवाओं की आपूर्ति की जांच का आदेश देने और राज्यों में सभी क्षेत्रीय प्रयोगशालाओं को नकली दवाओं के नमूने एकत्र करने और परीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश देने का भी निर्देश दिया है.
यह भी पढ़ें: सीएम मोहन यादव की सख्त कार्रवाई, ड्रग कंट्रोलर को हटाया; डिप्टी ड्रग कंट्रोलर और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
आयोग ने यह भी कहा है कि मध्य प्रदेश (छिंदवाड़ा और विदिशा जिले) और राजस्थान के कुछ जिलों में कथित तौर पर कफ सिरप पीने से 12 बच्चों की मौत के मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग वाली शिकायत मिली है. इसके बाद आयोग की तरफ से नोटिस जारी किया गया है.
बता दें कि मध्य प्रदेश में खांसी की दवा के सेवन से 16 बच्चों की मौत हो चुकी है. इस मामले में एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है. इंडिया टूडे से बात करते हुए डॉ. प्रवीण सोनी का कहना है कि वह लंबे समय से इस कंपनी की दवाओं को लिखता रहा है. उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा, “मैंने हाल ही में 100 से अधिक बच्चों का इलाज किया है, और किसी भी मेडिकल दुकान ने बंद करने का कोई नोटिस जारी नहीं किया है”
संबंधित खबरें
'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
1 hr ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
1 hr agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
1 hr agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
2 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
2 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
3 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
3 hrs agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
4 hrs ago23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
5 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines