Upcoming Expressways in India: भारत सरकार देश में कई बड़े एक्सप्रेसवे पर काम किया जा रहा है। इनके बनने से सफर आसान और तेज हो जाएगा। जिससे यात्रा का समय घटने के अलावा, अर्थव्यवस्था को भी फायदा होगा। इसमें प्रमुख एक्सप्रेसवे आगरा-ग्वालियर एक्सप्रेसवे, दुर्ग-आरंग एक्सप्रेसवे, नागपुर-गोवा (पवनार-पत्रादेवी) शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे, पुणे आउटर रिंग रोड के नाम शामिल है। इन सभी एक्सप्रेसवे के शुरू होने से देशभर के कई राज्य के लोग दूसरे राज्य में आसानी से पहुंच सकेंगे, क्योंकि यहां लगने वाला जाम बहुत कम हो जाएगा। जानिए इन एक्सप्रेसवे का कितना काम हो चुका है और कब तक इनको पूरा कर लिया जाएंगा?
15 एक्प्रेसवे कौन से?
1- चंबल एक्सप्रेसवे/अटल प्रोग्रेसवे (कोटा-इटावा) (NHAI), 409 किमी, 4 लेन प्रस्तावित, भूमि अधिग्रहण का काम जारी है। इसके लिए बोलियां फिर मांगी गई हैं।
2- आगरा-ग्वालियर एक्सप्रेसवे (NHAI), लंबाई 89 किमी, 6 लेन प्रस्तावित, भूमि अधिग्रहण जारी है, अभी बोली प्रक्रिया जारी है।
2- बलिया लिंक एक्सप्रेसवे बक्सर स्पर (UPEIDA) लंबाई 116 किमी (17 किमी बक्सर स्पर), 6 लेन प्रस्तावित, निर्माणाधीन है।
4- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे (NHAI), लंबाई 63 किमी, 6 लेन, निर्माणाधीन है।
5- दुर्ग-आरंग एक्सप्रेसवे (NHAI)लंबाई 92 किमी, 6 लेन, निर्माणाधीन है।
ये भी पढ़ें: UP Upcoming Expressway Project: उत्तर प्रदेश के विकास को रफ्तार देंगे ये 3 एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट
6- द्वारका एक्सप्रेसवे (NHAI) लंबाई 29 किमी, 8 लेन, जिसके कुछ हिस्से खोले गए, बाकी निर्माणाधीन हैं।
7- जालना-नांदेड़ समृद्धि एक्सप्रेसवे कनेक्टर (MSRDC) लंबाई 179 किमी, 6 लेन, जल्द ही काम शुरू होगा।
8- नागपुर-गोवा (पवनार-पत्रादेवी) शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे (MSRDC) लंबाई 802 किमी, 6 लेन, भूमि अधिग्रहण का काम चल रहा है।
9- बालावली-पत्रादेवी कोंकण एक्सप्रेसवे (MSRDC)लंबाई 389 किमी, 6 लेन, संशोधित डीपीआर तैयार।
10- शिरूर-चौ. संभाजीनगर एक्सप्रेसवे (MSRDC)लंबाई 200 किमी, 6 लेन, अंतिम स्वीकृति लंबित है।
11- पुणे-बैंगलोर एक्सप्रेसवे (NHAI) लंबाई 700 किमी, 6 लेन, केंद्र सरकार की स्वीकृति लंबित है।
12- विरार-अलीबाग मल्टी मॉडल कॉरिडोर (MSRDC) लंबाई 126 किमी, 14 लेन (8+6), चरण 1 को मंजूरी दे दी गई है, जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।
13- पुणे आउटर रिंग रोड (MSRDC) लंबाई 173 किमी, 6/8 लेन, निर्माणाधीन, उपकरण जुटाए जा रहे हैं।
14- नागपुर-गोंदिया एक्सप्रेसवे (MSRDC) लंबाई 150 किमी, 4 लेन, बोली के अधीन है।
15- भंडारा-गढ़चिरौली एक्सप्रेसवे (MSRDC) लंबाई 150 किमी, 4 लेन, बोली के अधीन है।
इसके अलावा, इस तरह के कई प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। जिसमें कुछ एक्सप्रेसवे को आंशिक तौर पर खोल दिया गया है। वहीं, कई का अभी निर्माण कार्य चल रहा है।
ये भी पढ़ें: अब बिजनौर से ही होकर गुजरेगा Ganga Expressway, मुख्यमंत्री योगी का बड़ा ऐलान
संबंधित खबरें
Analysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
18 mins agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
44 mins agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
2 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
4 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
4 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
4 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
5 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
5 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
6 hrs agoLIVE: नीट पेपर लीक मामले में आरोप तय करने को लेकर फैसला रखा गया सुरक्षित
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines