हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला एक्सप्रेसवे, इस कंपनी को मिला कॉन्ट्रेक्ट

भारत सरकार देश में कई बड़े एक्सप्रेसवे पर काम किया जा रहा है। इनके बनने से सफर आसान और तेज हो जाएगा। उन्हीं में से एक आगरा-ग्वालियर एक्सप्रेसवे भी है। अभी 89 किलोमीटर लंबे 6 लेन वाले ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण का कॉन्ट्रेक्ट दे दिया गया है।

विज्ञापन

Agra-Gwalior Expressway: मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि आगामी आगरा-ग्वालियर एक्सप्रेसवे के निर्माण का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। इस एक एक्सप्रेसवे से मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश तक पहुंच आसान बनाई जा सकेगी। जिससे कनेक्टिविटी के अलावा, राज्य एक दूसरे राज्य के साथ बिजनेस भी आसानी से कर पाएगा। यह एक्सप्रेसवे भीड़भाड़ को कम करते हुए सफर को सुगम और तेज बनाएगा। हाल ही में जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स को इसके निर्माण का कॉन्ट्रेक्ट दिया गया है। जानिए इस एक्सप्रेसवे के बनने से और क्या फायदे होने वाले हैं?

तीन राज्यों को जोड़ेगा एक्सप्रेसवे

देशभर में सफर को आसान बनाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। जिसके लिए कई परियोजनाएं निकाली जा रही हैं। इनके लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश को जोड़ने के लिए आगरा-ग्वालियर एक्सप्रेसवे परियोजना पर काम किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Yamuna Expressway इंटरचेंज से यात्रा होगी सुगम, इन शहरों को होगा फायदा

विज्ञापन

इसको लेकर अपडेट सामने आया कि 89 किलोमीटर लंबे 6 लेन वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का काम अब जल्द ही शुरू होने वाला है। हाल ही में इसके निर्माण की जिम्मेदारी जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स को दे दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अनुबंध के दायरे में आगरा और ग्वालियर के बीच मौजूदा NH44 को मजबूत करना भी शामिल है। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य 910 दिन का रखा गया है।

4,613 करोड़ रुपये में बनेगा एक्सप्रेसवे

इस परियोजना पर 4,613 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह एक्सप्रेसवे आगरा जिले के देवरी गांव से शुरू होगा, जो मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के सुसेरा गांव तक जाएगा। इससे मुरैना और भिंड जैसे क्षेत्रों को भी सीधा फायदा मिलेगा। इसके बनने से ग्वालियर-मुरैना-धौलपुर-आगरा रास्ते पर भी ट्रैफिक जाम की समस्या कम हो जाएगी।

विज्ञापन

1 घंटे में होगा सफर

आगरा-ग्वालियर ग्रीनफील्ड हाईवे से आगरा और ग्वालियर के बीच की दूरी कम हो जाएगी। अभी सफर में जो 2-3 घंटे का समय लगता है, वह घटकर केवल एक घंटा रह जाएगा।  इससे आगरा और ग्वालियर के बीच की दूरी 7 फीसदी तक कम होगी, जबकि यात्रा का समय 50 फीसदी तक कम हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: Mumbai-Pune Expressway: ‘मिसिंग लिंक’ प्रोजेक्ट क्या? कब से कर पाएंगे सफर, पढ़ें अपडेट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola