---विज्ञापन---

देश angle-right

MCD Election: 100 फीसदी सटीक साबित हुआ न्यूज24-टुडेज चाणक्या का विश्लेषण, अब ‘मिनी दिल्ली’ में भी AAP की सरकार

MCD Election: दिल्ली एमसीडी चुनाव की तस्वीर लगभग साफ हो गई। आम आदमी पार्टी ने यहां बीजेपी के किले को भेद दिया है। 15 साल के दिल्ली  एमसीडी पर बीजेपी का कब्जा था। लेकिन इस बार AAP को बहुमत मिल गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, 250 सीटों में से AAP 11 सीटों पर आगे […]

---विज्ञापन---

MCD Election: दिल्ली एमसीडी चुनाव की तस्वीर लगभग साफ हो गई। आम आदमी पार्टी ने यहां बीजेपी के किले को भेद दिया है। 15 साल के दिल्ली  एमसीडी पर बीजेपी का कब्जा था। लेकिन इस बार AAP को बहुमत मिल गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, 250 सीटों में से AAP 11 सीटों पर आगे है और 122 जीत चुकी है। वहीं, BJP दूसरे नंबर पर चल रही है। पार्टी ने अब तक 97 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और 7 पर बढ़त बनाए हुए है। इस चुनाव नतीजे ने फिर से साबित कर दिया है कि न्यूज़ 24-टुडेज चाणक्या का विश्लेषण बिल्कुल सटीक था।

न्यूज़ 24-टुडेज चाणक्या का विश्लेषण पिछले सभी बड़े चुनावों में सच साबित हुआ है। दिल्ली एमलीडी चुनाव में भी ऐसा हुआ। 24-टुडेज चाणक्या के सर्वे की भविष्यवाणी सही साबित हुई।

---विज्ञापन---

सही साबित हुआ न्यूज 24- टुडेज चाणक्या का विश्लेषण

न्यूज 24- टुडेज चाणक्या स्टेट एनालिसिस में दिल्ली में आम आदमी पार्टी के आने का अनुमान लगया गया था। हमने बताया था कि इस बार दिल्ली की जनता नगर निगम चुनाव में बदलाव चाहती है। देश के सबसे भरोसेमंद एनालिसिस में न्यूज़ 24-टुडेज चाणक्या स्टेट एनालिसिस ने दिल्ली एमसीडी में AAP की बड़ी जीत की भविष्यवाणी की थी। दिल्ली की 250 सीटों में से न्यूज़ 24-टुडेज चाणक्या के एनालिसिस में AAP को 140 (± 11 सीटें) , बीजेपी को 90 (± 10) सीटें, कांग्रेस को 6 से10 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था।

दिल्ली एमसीडी चुनाव में बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने सभी 250 सीटों पर अपने-अपने कैंडिडेट उतारे थे। कांग्रेस ने सिर्फ 247 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे। इसके अलावा जेडीयू के 23 उम्मीदवार भी मैदान में थे। AIMIM ने भी 15 कैंडिडेट उतारे। वहीं बसपा ने 174, इंडियन मुस्लिम लीग ने 12, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ने 3, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने 4, NCP ने 29 और SP, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने एक-एक सीट पर प्रत्याशी मैदान में उतारे। 382 निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 07, 2022 02:12 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola