हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

विदेश मंत्री से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, बांग्लादेश पर हुई चर्चा

Today News Headlines: आर्टिकल 370 खत्म होने के 5 साल पूरे होने पर जम्मू कश्मीर में हाई अलर्ट रहेगा। AAP नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। वायनाड लैंडस्लाइड में जान गंवाने वाले लोगों की लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

विज्ञापन
देश-दुनिया की खबरों के लिए जुड़े रहें...

Live Updates

19:56 (IST) 05 Aug 2024

विदेश मंत्री से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, बांग्लादेश पर हुई चर्चा

विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से भेंट की है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मुलाकात लोकसभा में हुई है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी ने बांग्लादेश के हालात को लेकर बात की है। इससे पहले विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर स्थिति से अवगत करवाया था।

18:07 (IST) 05 Aug 2024

SC ने मणिपुर हिंसा की जांच के लिए बनी कमेटी का कार्यकाल बढ़ाया

सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर हिंसा से जुड़े मामले में गठित जांच कमेटी का कार्यकाल बढ़ा दिया है। जस्टिस गीता मित्तल की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय कमेटी का कार्यकाल बढ़ाया गया है। बता दें कोर्ट ने छह महीने के लिए कार्यकाल का विस्तार किया है। यह कमेटी मणिपुर में हो रही हिंसा की जांच के लिए गठित की गई है।

17:02 (IST) 05 Aug 2024

बाढ़ का खतरा बढ़ा, नर्मदा नदी पर बरगी बांध के 17 गेट खोले गए

मध्य प्रदेश में लगातार बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। नर्मदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के चलते जबलपुर में लोग डरे हुए हैं। प्रशासन ने नर्मदा नदी पर बने बरगी बांध के 17 गेट खुलवा दिए हैं। बांध के गेट खुलने के बाद कई इलाकों में जलभराव का खतरा पैदा हो गया है।

16:14 (IST) 05 Aug 2024

स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर GST के खिलाफ विपक्ष कल देगा धरना

स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर 18 प्रतिशत जीएसटी के खिलाफ इंडिया गठबंधन कल धरना देगा। इसमें शामिल सभी पार्टियों के नेता मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे जुटेंगे। विपक्ष लंबे समय से जीएसटी हटाने की मांग सरकार से कर रहा है।

15:44 (IST) 05 Aug 2024

कल दिल्ली आएंगे उद्धव ठाकरे, बड़े नेताओं से करेंगे मुलाकात

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूटीबी) सुप्रीमो उद्धव ठाकरे कल दिल्ली पहुंचेंगे। अपने 3 दिवसीय कार्यक्रम के दौरान उद्धव कई नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी से भेंट करेंगे। वहीं, शरद पवार और आम आदमी पार्टी के नेताओं से भी उनकी मीटिंग होगी।

14:26 (IST) 05 Aug 2024

अयोध्या रेप पीड़िता को लखनऊ किया गया रेफर

अयोध्या रेप पीड़िता को लखनऊ रेफर किया गया है। उसका इलाज KGMC में होगा। चिकित्साधिकारियों की टीम उसे लेकर लखनऊ रवाना हो गई है।
13:32 (IST) 05 Aug 2024

लाडली बहन योजना के खिलाफ दर्ज याचिका खारिज

महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई लाडली बहन योजना के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया था, जो महाराष्ट्र में महिलाओं को 1500 रुपये की मासिक किस्त प्रदान करने का वादा करती है, लेकिन याचिका को बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। बीजेपी का कहना है कि इस तरह की याचिका के पीछे उद्धव ठाकरे की सोच है। योजना को चुनौती देते हुए नवी मुंबई स्थित एक चार्टर्ड अकाउंटेंट ने जनहित याचिका दायर की है।

12:24 (IST) 05 Aug 2024

महाराष्ट्र में भारी बारिश ने मचाई तबाही

महाराष्ट्र के नासिक के मालेगांव में गिरना नदी में भारी बारिश के चलते उफान आया और 12 लोग एक चट्टान पर फंस गए। यह सभी लोग नदी में पानी कम होने के दौरान रविवार शाम को चट्टान पर मस्ती करने गए थे, लेकिन अटक गए। अटके लोगों को सेना के हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कराया गया। बचाने के लिए NDRF की टीम, अग्निशमन दल की टीम और स्थानीय पुलिस की टीम भी मौजूद रहीं।

11:39 (IST) 05 Aug 2024

BRS नेता कविता को न्यायालय से मिला झटका

दिल्ली शराब घोटाले की आरोपी बीआरएस नेता के कविता को कोर्ट से झटका लगा है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने कविता की जमानत याचिका पर सुनवाई 7 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी। तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव की बेटी कविता के वकील ने कोर्ट से बहस के लिए समय मांगा है। उन्होंने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े सीबीआई मामले में डिफॉल्ट जमानत मांगी है।

10:56 (IST) 05 Aug 2024

अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट में आज अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई होगी। हाईकोर्ट आज 2:30 बजे फैसला सुना सकती है। CBI वाले मामले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी और ज़मानत पर फैसला सुनाया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बावजूद उन्हें रिहा नहीं किया गया है।

10:04 (IST) 05 Aug 2024

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा

महाराष्ट्र के नागपुर में बेसा रोड पर ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान स्कूटी सवार भाई-बहन हादसे का शिकार हो गए। ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान संतुलन बिगड़ा और दोनों टायर के नीचे आ गए। हादसे में बहन की मौत हो गई, जबकि उसका भाई बाल बाल बच गया। वह बहन को एग्जाम दिलाने जा रहा था। यह हादसा CCTV में कैद हुआ है। पुलिस मामले में केस दर्ज करके जांच में जुटी है।

09:18 (IST) 05 Aug 2024

मैक्सिको में पत्रकार की हत्या

मैक्सिको में एक पत्रकार को रिपोर्टिंग करते समय गोलियों से छलनी कर दिया गया। पत्रकार क्राइम रिपोर्टिंग करता था। ऐसे ही एक क्राइम केस को कवर करते समय उसकी हत्या की गई। उसे सरकार की ओर से दिए गए 2 सिक्योरिटी गार्ड भी हमले में घायल हुए हैं।
08:29 (IST) 05 Aug 2024

मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई

AAP नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। वे दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े करप्शन और मनी लॉन्ड्रिंग केस में 26 फरवरी 2023 से दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं। जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ उनकी 2 याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। सीबीआई और ईडी की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू पेश होंगे, जिन्होंने 29 जुलाई को सुनवाई के दौरान बेंच से कहा था कि सीबीआई ने सिसोदिया की याचिका पर जवाब दाखिल कर दिया है।

07:33 (IST) 05 Aug 2024

आज जम्मू कश्मीर में हाई अलर्ट

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के 5 साल आज पूरे हुए हैं। भाजपा इस मौके पर जम्मू-कश्मीर में स्पेशल उत्सव आयोजित कर रही है। 5 अगस्त से 15 सितंबर तक समारोह चलेगा। इस दौरान किसी प्रकार की अनहोनी टालने के लिए आज जम्मू और श्रीनगर से अमरनाथ यात्रियों का जत्था नहीं जाएगा। आतंकी हमले की आशंका के मद्देनजर जम्मू-श्रीनगर हाईवे समेत कश्मीर में सुरक्षा बलों के काफिले की रवानगी पर भी रोक लगा दी गई है। रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) हाईवे और अन्य सड़कों पर तैनात रहेगी।

Breaking News Live Updates: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज आर्टिकल 370 खत्म होने के 5 साल पूरे होने पर जम्मू कश्मीर में हाई अलर्ट रहेगा। AAP नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 दिन के लिए 3 देशों की यात्रा पर जा रही हैं। दिल्ली कोचिंग हादसा मामले में आज बेसमेंट के सह-मालिकों की जमानत याचिका पर कोर्ट में सुनवाई होगी। मराठा आरक्षण मुद्दे पर बॉम्बे हाईकोर्ट में आज आखिरी सुनवाई शुरू होगी। वायनाड लैंडस्लाइड में जान गंवाने वाले लोगों की लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इसके अलावा आज दिनभर की ताजा खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें