पुणे-नासिक में बाढ़ का संकट मंडराया
पुणे और नासिक में बाढ़ आने का संकट पैदा हो गया है। पुणे के पिंपरी चिंचवड़ के गणपति मंदिर में पानी घुस गया है। मौसम विभाग ने पुणे जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी है। बांध क्षेत्र और घाटमत में बहुत भारी बारिश होने से पावना नदी का जल स्तर काफी हद तक बढ़ गया है। पावना बांध से 7070 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से पानी मुख्य संजीवन की सीढ़ियों तक पहुंच गया है। पुणे के खडकवासला बांध से 35030 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से सिंहगढ़ रोड इलाके के एकता नगर इलाके की सोसायटी में पानी घुसने लगा है।
एहतियात के तौर पर इस जगह पर भारतीय सेना के जवानों को तैनात कर दिया गया है। नगर निगम और फायर ब्रिगेड के अधिकारी भी तैनात किए गए हैं। नासिक के गोदा घाट पर बाढ़ जैसे हालात हैं। रामकुंड में पानी में छोटे-बड़े मंदिर डूब गए हैं। प्रशासन ने गोदाघाट इलाके में दुकानें हटाना शुरू कर दिया है।