Live Updates
रक्षा बंधन पर लाड़ली बहनों को उपहार देगी MP सरकार, मिलेंगे एक्स्ट्रा पैसे
एमपी सरकार रक्षा बंधन पर लाड़ली बहनों को उपहार देगी। 10 अगस्त को सभी लाड़ली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से 1250 रुपये और रक्षाबंधन के उपहार के रूप में 250 रुपये अतिरिक्त भेजे जाएंगे।
घोड़े को बचाने के चक्कर में पलटी बस, कई यात्री घायल
मध्य प्रदेश के नीमच जिले के रामपुरा गांधीसागर मार्ग पर सड़क हादसा हुआ। एक घोड़े को बचाने के चक्कर में बस पलट गई, जिसमें कई यात्री घायल हो गए। यात्रियों से भरी बस जा रही थी कि सड़क पर अचानक से एक घोड़ा आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और 5 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
84 साल की उम्र में भरतनाट्यम डांसर यामिनी कृष्णमूर्ति का निधन
भरतनाट्यम डांसर यामिनी कृष्णमूर्ति का 84 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने शनिवार को अपोलो अस्पताल में अंतिम सांस ली। कृष्णमूर्ति के मैनेजर और सचिव गणेश ने उनके निधन की पुष्टि की। प्रशंसक सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कृष्णमूर्ति को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
अयोध्या गैंगरेप की पीड़िता को मिला 5 लाख का चेक
अयोध्या गैंगरेप मामले में योगी सरकार ने पीड़िता को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया। इसी के तहत स्थानीय विधायक अमित सिंह चौहान ने पीड़िता के घर पहुंचकर परिजनों को 5 लाख रुपये का चेक सौंपा।
ताजमहल पर 'गंगाजल' चढ़ाने पर दक्षिणपंथी संगठन के दो सदस्य गिरफ्तार
आगरा पुलिस ने शनिवार को अखिल भारतीय हिंदू महासभा के दो सदस्यों को सावन के पवित्र महीने में ताजमहल में कथित तौर पर 'गंगाजल' चढ़ाने के आरोप में गिरफ्तार किया। इस संगठन के दो सदस्य विनेश और श्याम ने टिकट खरीदकर ताजमहल के अंदर एंट्री की और मुख्य मकबरे के अंदर तहखाने के दरवाजे पर जल डाला। दक्षिणपंथी संगठनों का दावा है कि ताजमहल कोई मकबरा नहीं बल्कि एक शिव मंदिर है।
भोपाल से 40 साल के बाद हटेगा गैस त्रासदी का जहरीला कचरा
40 साल बाद भोपाल से गैस त्रासदी का जहरीला कचरा हटेगा। इसे लेकर भोपाल सांसद और गैस पीड़ित आलोक शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार से वैज्ञानिक पद्धति से कचरा निष्पादन के लिए 126 करोड़ मिले। बजट सत्र के दौरान आलोक शर्मा निष्पादन के लिए मांग उठाई थी। केंद्र सरकार ने मांग को मंजूर करते हुए राज्य सरकार को राशि दी। एक माह के अंदर जहरीले कचरे का निष्पादन होगा। आलोक शर्मा ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा था।
पूर्व सीएम ने हाईकमान का जताया आभार
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जयपुर में मदन राठौड़ प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। सबका साथ, सबका विकास थीम को आगे बढ़ने का काम मदन को सौंपा गया है। मदन राठौड़ इस थीम को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। सबको साथ लेकर आगे बढ़ने का काम बहुत मुश्किल काम है और बहुत सारे लोग फेल भी हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि आप इस काम को पूरी लगन और अच्छी तरीके से निभाएंगे।
कल अयोध्या जाएगा बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल
बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल रविवार को अयोध्या जाएगा। राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद और नरेंद्र कश्यप दोपहर 12 बजे अयोध्या पहुंचेंगे और गैंगरेप पीड़िता एवं परिवार से मुलाकात करेंगे।
सहारनपुर में डॉक्टर और अकाउंटेंट रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में डॉक्टर और अकाउंटेंट को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस टीम ने नोट गिनने के लिए 4 मशीनें मंगवाई हैं। सहारनपुर विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की तो पुवारंका सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र के प्रभारी और एक एक अकांउटटेंट को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। टीम 92 हजार 450 रुपये लेकर मेरठ से सहारनपुर पहुंची थी। विजिलेंस टीम को डॉक्टर के कमरे से 21 लाख 16 हजार 830 रुपये बरामद हुए हैं।
महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिनदहाड़े शख्स की हत्या
महाराष्ट्र के नासिक के सिन्नर फाटा इलाके में जगह के विवाद को लेकर एक शख्स की हत्या हो गई है। रॉड से जानलेवा हमला करके प्रमोद वाघ नामक शख्स की हत्या हुई है। मृतक अपनी बाइक से जा रहा था, तभी योगेश पगारे और उसके साथियों ने उसे रोका। पुराने विवाद को लेकर दोनों की बहस हो गई। इस बहस के दौरान योगेश पगारे ने प्रमोद वाघ पर हमला कर दिया। घायल अवस्था में प्रमोद वाघ को अस्पताल के भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जापान में अमेरिकी सेना के हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग
अमेरिकी सैन्य हेलीकॉप्टर जापान के टोक्यो शहर के दक्षिण-पश्चिम में कनागावा प्रान्त में चावल के एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय अग्निशमन विभाग के हवाले से बताया गया कि दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ है, लेकिन हेलीकॉप्टर को नुकसान पहुंचा है।
कानपुर में स्कूल बस का एक्सीडेंट
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के घाटमपुर में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। बस में 40 छात्र थे, जिनमें से 2 स्टूडेंट्स हादसे में घायल हुए हैं। अन्य छात्रों को अंदरूनी चोटें लगी हैं। ग्रामीणों ने बस में फंसे छात्रों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। छात्रों का उपचार जारी है। पुलिस हादसे की जांच पड़ताल कर रही है।
साउथ दिल्ली के स्कूल में बम का मामला
दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में एक प्राइवेट स्कूल में बम होने का ईमेल आया था। मामले में पुलिस 14 साल के एक बच्चे से पूछताछ कर ही है, जिसने यह बताया कि उसका स्कूल जाने का मन नहीं था। इसलिए उसने स्कूल में बम होने का ईमेल जारी कर दिया था। ईमेल में स्कूल का जिक्र इसलिए किया, ताकि ईमेल सच लगे। इस जानकारी के सामने आने ही पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है।
भगवंत मान को पेरिस जाने की नहीं मिली मंजूरी
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पेरिस जाने के लिए केंद्र सरकार से मंजूरी नहीं मिली है। विदेश मंत्रालय ने पेरिस जाने के लिए मंजूरी देने से उन्हें साफ इनकार कर दिया। भगवंत मान ओलंपिक गेम्स में भाग लेने वाली हॉकी टीम के जोश को बढ़ाने के लिए पेरिस जाना चाहते थे। भारत के ओलंपिक दल में पंजाब के 19 खिलाड़ी हैं, लेकिन सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा कारणों से अनुमति देने से मना कर दिया गया है।
जम्मू-कश्मीर में इमारत ढही
जम्मू-कश्मीर में आज सुबह एक इमारत ढह गई। कारगिल में कबड्डी नाला इलाके के पास एक बिल्डिंग ढहने से मलबे के नीचे लोग दब गए। लोगों और NDRF की टीम ने बचाव अभियान चलाते हुए मलबे में दबे 5 लोगों को बाहर निकल लिया। वे घायल हुए हैं, इसलिए उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।
अयोध्या में सपा नेता के खिलाफ गैंगरेप केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नाबालिग से गैंगरेप मामले में योगी सरकार एक्शन मोड में आई है। नाबालिग के परिजनों को समझौता नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सपा नेता और नगर पंचायत भदरसा के चेयरमैन मोहम्मद राशिद, सपा नेता जय सिंह राणा और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
श्रीलंका ने रिहा किए 21 भारतीय मछुआरे
श्रीलंका ने 21 भारतीय मछुआरे रिहा कर दिए हैं। जो आज सुबह श्रीलंका की जेल से रिहा होकर चेन्नई हवाई अड्डे पर पहुंचे। उन्हें सीमा पार जाकर मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
भूकंप के झटकों से दहली फिलीपींस की धरती
फिलीपींस में शनिवार सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। मिंडानाओ द्वीप के पूर्वी तट पर 6.7 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि भूकंप से सुनामी आने का कोई खतरा नहीं है। GFJ के अनुसार, भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 10 किलोमीटर (6.21 मील) की गहराई में था। भूकंप से अब तक किसी तरह का जान माल का नुकसान होने की खबर नहीं है।
नमस्कार, 3 अगस्त की खबरों में आपका स्वागत है। फिलीपींस की धरती भूकंप के जोरदार झटकों से दहल गई। एयर इंडिया के बाद तुर्की एयरलाइंस ने ईरान के लिए अपनी सभी फ्लाइट्स निलंबित कर दी। अयोध्या में सपा नेता के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया गया। दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में एक प्राइवेट स्कूल में बम होने का ईमेल आया था। भरतनाट्यम डांसर यामिनी कृष्णमूर्ति का 84 साल की उम्र में निधन हो गया।
संबंधित खबरें
'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
21 mins agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
1 hr agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
1 hr agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
2 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
2 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
3 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
5 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
5 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
6 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines