हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Breaking News: राहुल-प्रियंका वायनाड में डटे, भूस्खलन प्रभावित गांवों का किया दौरा

Aaj Ki Taaza Khabar: आज सावन की पहली शिवरात्रि है। मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ा हुआ है। उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा फिर रोक दी गई है। इसके अलावा आज दिनभर की ताजा खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहें News24 के साथ…

विज्ञापन
देश और दुनिया की खबरें देखें...

Live Updates

22:20 (IST) 02 Aug 2024

हिमाचल में फिर फटा बादल, मलबे में दबी महिला

हिमाचल प्रदेश में फिर से बादल फटने की घटना हुई है। लाहौल स्पीति में शाम को पिन वैली के पास बादल फटने की जानकारी मिली है। सगनम गांव में एक गाड़ी और महिला मलबे में दब गए हैं। जिनको निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

19:58 (IST) 02 Aug 2024

बाइक सवार पति-पत्नी पर गिरी हाईटेंशन लाइन, दोनों जिंदा जले

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में जर्जर हाईटेंशन लाइन टूटने बाइक सवार दंपती जिंदा जल गए। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे दातागंज-बदायूं मार्ग पर हादसा हुआ है। उनकी बाइक भी पूरी तरह से जल गई। लोगों ने डंडे से हाईटेंशन लाइन हटाई, लेकिन तब तक दोनों बुरी तरह झुलस चुके थे। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव दुधारी निवासी देवपाल सिंह (52) शुक्रवार शाम करीब पांच बजे पत्नी मीना सिंह (49) के साथ बाइक पर शहर से गांव लौट रहे थे। उस दौरान देवपाल सिंह हेलमेट लगाए थे। बताते हैं कि उनकी बाइक मूसाझाग गांव के नजदीक पहुंची थी। तभी अचानक हाईटेंशन लाइन टूटकर उनके ऊपर गिर गई, जिससे बाइक सवार दंपती गिर गया। बिजली का तेज करंट लगने की वजह से दोनों नहीं उठ पाए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

19:41 (IST) 02 Aug 2024

राहुल-प्रियंका वायनाड में डटे, भूस्खलन प्रभावित गांवों का किया दौरा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी वायनाड में भूस्खलन प्रभावित गांवों का दौरा कर रहे हैं। उनके साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी हैं। दोनों ने मुंदक्कई और पुंचिरी मट्टम गांव का दौरा कर लोगों से बातचीत की है। वहीं, राहुल गांधी पिछले दो दिनों से वायनाड में ही रुके हैं। बता दें कि भूस्खलन के कारण अभी तक 300 लोगों की मौत हो चुकी है।

18:16 (IST) 02 Aug 2024

ATS ने महाराष्ट्र में की अवैध टेलीफोन एक्सचेंज के खिलाफ बड़ी करवाई

महाराष्ट्र में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज के मामले में एटीएस ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोप है कि एक्सचेंज के जरिए आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया गया। एक आरोपी को अरेस्ट किया गया है। 31 जुलाई को अवैध सिम कार्ड की मदद से गैरकानूनी एक्सचेंज चलाने के संबंध में जानकारी मिली थी।

17:57 (IST) 02 Aug 2024

'18 फीसदी जीएसटी खत्म करो...', ममता बनर्जी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखी चिट्ठी

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को चिट्ठी लिखी है। जिसमें मांग की गई है कि जीवन और स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों पर लगने वाले 18 प्रतिशत जीएसटी को खत्म किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनविरोधी फैसले ले रही है। वे हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठ सकतीं।

17:36 (IST) 02 Aug 2024

राष्ट्रीय महिला आयोग का दावा-आशा किरण शेल्टर होम में बच्चे भुखमरी के शिकार

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने आशा किरण शेल्टर होम मामले में चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा कि यहां बच्चों को खाने के लिए बासी रोटी और दाल परोसी जा रही है। मेन्यू के हिसाब से मटर-पनीर, चावल और दाल भी बच्चों को मिलती है। लेकिन हकीकत कुछ और है। वहीं, यहां के खाने में फंगल मिला है। बच्चे भुखमरी का शिकार हैं।

17:04 (IST) 02 Aug 2024

दिल्ली के वजीराबाद इलाके के मालखाने में लगी आग, रेस्क्यू जारी

राजधानी दिल्ली के वजीराबाद थाना इलाके के एक मालखाने में आग लगने का मामला सामने आया है। दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में जुटी हैं। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। रेस्क्यू जारी है।

16:43 (IST) 02 Aug 2024

आतिशी का ऐलान-आशा किरण मामला गंभीर, दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली के आशा किरण में 14 लोगों की संदिग्ध मौत के मामले में आतिशी ने बयान जारी किया है। दिल्ली की राजस्व मंत्री ने कहा कि मामला गंभीर है। दिल्ली सरकार का सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट ही इसकी देखरेख करता है। मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी किए गए हैं। अगर कोई अफसर दोषी मिला तो सख्त कार्रवाई होगी।

16:27 (IST) 02 Aug 2024

शिवराज चौहान का कांग्रेस पर निशाना, बोले-डीएनए में ही किसान विरोध

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस के ‘डीएनए में किसान विरोध’ है। 2014 में सत्ता में आने के बाद से पीएम मोदी की सरकार ने कृषि के क्षेत्र में काफी काम किए हैं। जिसका किसानों को सीधा लाभ मिला है।

15:30 (IST) 02 Aug 2024

दिल्ली IAS कोचिंग सेंटर हादसे की सुनवाई

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में राउ IAS कोचिंग सेंटर में हुए हादसे के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका डाली गई थी, जिसकी सुनवाई चल रही है। MCD कमिश्नर कोर्ट में मौजूद हैं। कोर्ट ने MCD कमिश्नर से पूछा है कि जल जमाव की वजह क्या है?

आपके डिपार्टमेंट में कानून का कोई सम्मान नहीं हैं।

14:53 (IST) 02 Aug 2024

एअर इंडिया ने इजरायल जाने वाली उड़ानों पर लगाई रोक

एयर इंडिया ने इजरायल के लिए अपनी उड़ान सेवाएं बर्खास्त कर दी हैं। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते यह फैसला लिया गया है। दरअसल, हमास के शीर्ष नेता इस्माइल हानिया की ईरान में हत्या होने के बाद पश्चिम एशिया में तनाव का माहौल है। ईरान ने हानिया की मौत का बदला लेने के लिए इजरायल पर हमला करने का ऐलान किया है। इस घोषणा के बाद इजरायल हाई अलर्ट पर है। हालात देखते हुए भारतीय एयरलाइंस कंपनी एयर इंडिया ने भारत और इजरायल की राजधानी तेल अवीव के बीच अपनी सेवाएं बर्खास्त करने का फैसला किया है। 
14:05 (IST) 02 Aug 2024

दिल्ली में ध्वस्त हुआ मकान

दिल्ली के जहांगीर पुरी में इंडस्ट्रियल एरिया में एक माकन ध्वस्त हो गया। दोपहर करीब एक बजे की घटना है। जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुचीं। 4 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।

13:02 (IST) 02 Aug 2024

दिल्ली में ड्रेन में डूबने से मां-बेटे की मौत का मामला

दिल्ली के मयूर विहार के नाले में डूबने से एक महिला और उसके बच्चे की मौत के मामले में दिल्ली HC में याचिका दाखिल की गई है। याचिका में डीडीए, एलजी, दिल्ली पुलिस को पक्षकार बनाया गया है। याचिका में मांग की गई है कि घटना के लिए जिम्मेदार ठेकेदार और DDA के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो। पीड़ितों के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। बारिश के चलते दिल्ली में बाढ़ जैसे स्थिति से निपटने के लिए पॉलिसी तैयार की जाए। दिल्ली में सभी खुले नालों को बंद किया जाए। नालों के पास बकायदा चेतावनी के बोर्ड लगाया जाए ताकि लोग अलर्ट रह सकें। सभी निर्माणाधीन नालों के प्रोजेक्ट का ऑडिट हो। 5 अगस्त को हाई कोर्ट सुनवाई करेगा।

11:33 (IST) 02 Aug 2024

दिल्ली के स्कूल को बम की धमकी मिली

दिल्ली में ग्रेटर कैलाश के समरफील्ड स्कूल को बम की धमकी मिली है। यह धमकी एक ईमेल के जरिए स्कूल को भेजी गई, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। एहतियात के तौर पर पुलिस ने स्कूल को खाली कराया। एंबुलेंस, बम डिफ्यूज स्कवाड लेकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की जांच में स्कूल के अंदर कुछ नहीं मिला।

10:42 (IST) 02 Aug 2024

लाहौल स्पीति में भूकंप के झटके लगे

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने के बाद मची तबाही के बीच लाहौल स्पीति में भूकंप के झटके लगे हैं। आज सुबह लाहौल स्पीति में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 मापी गई है।
09:40 (IST) 02 Aug 2024

उत्तर प्रदेश में कांवड़िये हादसे का शिकार

कांवड़ लेने जा रहे शिवभक्तों की ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में 2 श्रद्धालुओं की मौत हुई है और 16 से ज्यादा घायल हैं। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में देर रात कांवड़ियों के साथ हादसा हुआ। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बागड़पुर में हाईवे पर कांवड़ियों से भरी एक टैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 16 कांवड़िये घायल हो गए, जबकि 2 कांवड़ियों की मौत हो गई है। घटना की सूचना पर पहुंची थाना बाबूगढ़ पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

09:18 (IST) 02 Aug 2024

राहुल-प्रियंका आज भी वायनाड में रहेंगे

राहुल और प्रियंका गांधी आज फिर वायनाड का दौरा करेंगे। शाम को वे दिल्ली लौट जाएंगे। दोनों ने खराब हालात देखकर फैसला लिया कि वे आज भी वायनाड में बचाव अभियानों का जायजा लेंगे। बीते दिन राहुल गांधी ने हादसास्थल पर जाकर हालातों को जायजा लिया था। आज भी वे हादसास्थल पर जा सकते हैं।

08:17 (IST) 02 Aug 2024

गुजरात में चांदीपुरा वायरस ने मचाया हाहाकार

गुजरात के गांधीनगर में चांदीपुरा वायरस पर अतिरिक्त निदेशक (सार्वजनिक स्वास्थ्य) डॉ. नीलम पटेल का कहना है कि पिछले एक महीने से राज्य में तीव्र वायरल एन्सेफलाइटिस के मामले देखे जा रहे हैं। कुल मामले 140 हैं। 52 चांदीपुरा-पॉजिटिव मामले गुजरात में 28 जिलों में पाए गए हैं। चांदीपुरा एन्सेफलाइटिस रेत मक्खी के काटने के कारण होता है। कुल मिलाकर 58 लोगों की मौत तीव्र वायरल एन्सेफलाइटिस के कारण हुई है, जिनमें से 28 लोगों की मौत चांदीपुरा एन्सेफलाइटिस के कारण हुई है।

07:27 (IST) 02 Aug 2024

केदारनाथ यात्रा 2 दिन के लिए रोकी गई

उत्तराखंड में मौसम का कहर जारी है। टिहरी और रुद्रप्रयाग जिलों में भारी बारिश हो रही है। इसलिए पुष्कर धामी सरकार ने केदारनाथ यात्रा 2 दिन के लिए स्थगित कर दी है। राज्य सरकार ने केदारनाथ में फंसे लोगों को निकालने के लिए वायुसेना से मदद मांगी है। प्राइवेट हेलीकॉप्टरों की मदद से भी लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है।

06:53 (IST) 02 Aug 2024

आज सावन की पहली शिवरात्रि

आज सावन के महीने की पहली शिवरात्रि है। इसलिए आज देशभर के शिवालयों में भक्तों का सैलाब उमड़ा हुआ है। कांवड़िये गंगाजल चढ़ाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। रातभर की तैयारी के बाद सुबह जब शिवालयों के कपाट खुले तो श्रद्धालु पहले से लाइनों में लगे इंतजार करते दिखे। रातभर शिवालयों के बाहर भोलेनाथ के जयकारे गूंजते रहे।

Today Breaking News Live Updates: नमस्कार, आज सावन की पहली शिवरात्रि है। मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ा हुआ है। भोलेनाथ के जयकारों के साथ उनका गंगाजल से अभिषेक किया जा रहा है। उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा फिर रोक दी गई है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने आज भी वायनाड आपदा पीड़ितों से मुलाकात की। आज दिल्ली में राज्यपालों का सम्मेलन शुरू हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इसकी अध्यक्षता की और इसमें प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद रहे। झारखंड की जेलों में अंग्रेजी कानून खत्म हो जाएगा। इसके लिए आज विधानसभा में एक विधेयक पेश किया गया। इसके अलावा आज दिनभर की ताजा खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहें News24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola