Live Updates
'यह 'सरकार बचाओ' बजट', जानें क्या बोले कांग्रेस सांसद?
कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि यह संतुलित बजट नहीं है, यह 'सरकार बचाओ' बजट है।
AC फटने से कार में लगी आग, सामने आया Video
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में एसी फटने से कार में आग लग गई। कार में सवार तीन लोगों ने जैसे-तैसे गाड़ी से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। एमजी रोड के साईं मंदिर के पास यह घटना हुई। इसे लेकर एक वीडियो भी सामने आया है।
शंभू बॉर्डर खुलेगा या नहीं? सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश
हरियाणा और पंजाब के बीच शंभू बॉर्डर अभी नहीं खुलेगा। किसान आंदोलन की वजह से हरियाणा सरकार ने बैरिकेडिंग कर इसे बंद कर रखा है। बॉर्डर खोलने को लेकर हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि अंबाला के पास शंभू बॉर्डर पर यथास्थिति बनाए रखी जाए, जहां किसान 13 फरवरी से डेरा डाले हुए हैं। कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा से शंभू सीमा पर चरणबद्ध तरीके से बैरिकेड्स हटाने के लिए कदम उठाने को कहा, ताकि जनता को कोई असुविधा न हो। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह एक निष्पक्ष कमेटी गठित करने का प्रस्ताव करता है, जिसमें प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल होंगे, जो किसानों और अन्य हितधारकों से संपर्क कर उनकी मांगों का ऐसा व्यावहारिक समाधान खोज सकेंगे, जो निष्पक्ष, न्यायसंगत और सभी के हित में हो।
सुखबीर सिंह बादल अकाल तख्त पर पेश
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल आज अमृतसर में श्री अकाल तख्त साहिब पर निमाने सिख के रूप में पेश हुए और उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब के जाथेदार ज्ञानी रघुवीर सिंह को अपना स्पष्टीकरण दिया। इससे पहले उन्होंने श्री दरबार साहिब में माथा भी टेका।
योगी सरकार में मतभेद पर राजभर का बयान
ओम प्रकाश राजभर ने योगी सरकार में चल रहे मतभेद पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार में सबकुछ आल इज वेल है। किसी से कोई नाराजगी नहीं है। अधिकारी मेरी सुनते हैं।अब हम यहां मंत्री हैं, दिल्ली में नहीं मिलेंगे तो कहां मिलेंगे? अखिलेश ने कहा था कि कांग्रेस से समझौता करके गलती हुई थी। अब फिर वहीं पहुंचे। पहले गलती सुधारें।
उमर खालिद की जमानत याचिका पर सुनवाई
दिल्ली दंगों की व्यापक साजिश के केस में उमर खालिद की ज़मानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया। 29 अगस्त को अगली सुनवाई होगी। 2020 के दिल्ली दंगों के पीछे कथित बड़ी साजिश के मामले में गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के तहत गिरफ्तार जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद की जमानत याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।
बजट के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस ने आज सदन में जाने की बजाय INDIA अलायंस के सांसदों के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में रणदीप सिंह सुरजेवाला भी शामिल हुए, जिन्होंने कहा कि मोदी सरकार का बजट कुर्सी बचाओ बजट, सत्ता बचाओ बजट, बदला लो बजट है।
गुजरात के द्वारका में भारी बारिश से मकान ध्वस्त
गुजरात के द्वारका में भारी बारिश के कारण मकान ध्वस्त होने से 3 लोगों की मौत हो गई है। 7 लोगों को बचा लिया गया है। सूरत नवसारी भरूच और वलसाड में आज स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में मूसलाधार बारिश होने का रेड अलर्ट मौसम विभाग ने दिया है। पिछले 24 घंटे में राज्य की 35 तहसील में 4 से 11 इंच बारिश हुई है। सबसे ज्यादा सूरत के उम्रपाड़ा में 11 इंच बारिश हुई।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में फायरिंग
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के कैंपस में फायरिंग होने का मामला सामने आया हे। मिली जानकारी के मुताबिक, यूनिवर्सिटी के 2 कर्मचारियों पर फायरिंग हुई है। इस घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों ने 2 हमलावरों को पकड़ लिया। फायरिंग में घायल दोनों लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
लोकसभा में बजट पर 20 घंटे होगी चर्चा
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश हो चुका है। वहीं लोकसभा सदन में बजट पर चर्चा करने के लिए 20 घंटे का समय रखा गया है। 30 जुलाई को वित्त मंत्री बजट पर लंबी चली बहस के बाद अपना जवाब पेश करेंगी। वित्त मंत्रालय, रेलवे मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय, MSME और फूड प्रोसेसिंग मंत्रालयों के डिमांड और ग्रांट पर चर्चा के लिए 5-5 घंटे का समय निर्धारित किया किया गया है।
सड़क हादसे में UP पुलिस के जवान की मौत
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सड़क हादसे में पुलिस के जवान की मौत हो गई है। तेज़ रफ़्तार इको कार की टक्कर से ऑटो सवार हेड कांस्टेबल की मौत हुई है, जो डिबाई में पीआरवी 112 पर तैनात थे। मृतक की पहचान गाज़ियाबाद निवासी अवनीश कुमार के रूप में हुई है। वे साल 2005 में पुलिस में भर्ती हुए थे। हादसे में ऑटो सवार 4 अन्य लोग भी घायल हुए हैं। इको चालक पुलिस हिरासत में है। गंभीर घायल को अलीगढ़ मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर किए गए। बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र में NH93 पर गांव बुंढासी के पास हादसा हुआ है।
आज से कांग्रेस निकालेगी केदारनाथ बचाओ यात्रा
दिल्ली में केदारनाथ मंदिर के निर्माण के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस आज 24 जुलाई से पदयात्रा पर निकलेगी। उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करण महरा ने कहा कि केदारनाथ बचाओ पदयात्रा 24 जुलाई को हरिद्वार से शुरू होगी और केदारनाथ धाम में समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में हर की पौड़ी पर गंगा में स्नान करने के बाद कांग्रेसी यात्रा पर निकलेंगे।
दिल्ली के नरेला में फैक्टी में आग लगी
दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक का सामान बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आज सुबह 6:34 बजे आग लगी, जिसमें जलकर पूरी फैक्ट्री राख हो गई। फैक्ट्री धू-धू कर जली और आसमान में काले धुंए का गुबार फैल गया। फायर ब्रिगेड की 23 गाड़ियां और 100 से ज्यादा फायर कर्मी आग बुझाने में जुटे हैं।
कुपवाड़ा में मुठभेड़ में आतंकी मारा गया
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में लोलाब इलाके में मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी ढेर किया गया है। मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी घायल हुआ है। ऑपरेशन क्षेत्र के दौरान कुपवाड़ा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हुई है। अज्ञात आतंकवादी का एक शव देखा गया है, जिसे अभी तक बरामद नहीं किया गया है। सेना का एक एनसीओ (नॉन कमीशन्ड ऑफिसर) घायल हुए हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है।
दिल्ली CBI टीम ने दबोचा वांछित शूटर
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मेरठ में सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम देने वाले एक शूटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दिनदहाड़े एक लड़के के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। आरोपी दिल्ली-एनसीआर में बार-बार अपना ठिकाना बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था। आरोपी का नाम विनीत मलिक है।
क्राइम ब्रांच को शूटर के दिल्ली में छिपे होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद टीम काम कर रही थी, तभी क्राइम ब्रांच के हाथ एक सुराग और जाल बिछाकर आरोपी को दिल्ली में जगतपुरी इलाके की लालबत्ती के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया कि उसने लाखन सिंह नाम के शख्स की हत्या की है और खुलासा किया कि लाखन सिंह काफी समय से उसकी भतीजी को परेशान कर रहा था। इसलिए 5 जून 2024 को उसने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर मेरठ में लाखन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी मुरादनगर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में कार्यरत था।
बजट के खिलाफ INDIA अलायंस करेगी विरोध प्रदर्शन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मोदी सरकार ने बीते दिन अपने तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया। इस बजट में सभी राज्यों के लिए फंड का ऐलान किया गया, लेकिन कांग्रेस इससे खुश नहीं है। कांग्रेस ने विपक्षी दल कांग्रेस शासित राज्यों के साथ भेदभाव किए जाने के आरोप लगाए है। इसलिए कांग्रेस और INDIA अलायंस के सांसद आज संसद के अंदर और बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
दक्षिण अटलांटिक में मछली पकड़ने वाली नाव डूबी
दक्षिण अटलांटिक महासागर में मछली पकड़ने वालों की नाव डूब गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो चुकी है और 7 लोग लापता बताए जा रहे हैं। ब्रिटिश और स्पेनिश नौसैनिक अधिकारियों ने बताया कि फॉकलैंड द्वीप समूह के तट से लगभग 200 मील दूर अर्जेंटीना के पास दक्षिण अटलांटिक महासागर में अर्गोस जॉर्जिया नामक 176 फीट लंबी नाम डूब गई। इसमें सवार 27 लोगों में से 14 लोगों को बचा लिया गया, लेकिन 6 लोगों की मौत हो गई। बाकी 7 लापता है, जिनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है।
कांवड़ यात्रा के कारण एक सप्ताह बंद रहेंगे स्कूल
सोमवार से सावन के महीने के साथ-साथ कांवड़ यात्रा भी शुरू हो गई। मां गंगा का पवित्र जल लेने के लिए निकले कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए हरिद्वार प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। हरिद्वार में पहली क्लास से लेकर 12वीं तक के स्कूलों को 27 जुलाई से 2 अगस्त तक बंद रखा जाएगा। एक सप्ताह के लिए जिले भर में यातायात के नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील लोगों से की गई है।
जम्मू कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ जारी
राजौरी में सुरक्षा बलों का आतंक के खिलाफ ऑपरेशन गुंदा (OPERATION GUNDA) चल रहा है तो पूंछ में ऑपरेशन बट्टल (OPERATION BATTAL) चल रहा है। जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकियों की तलाश में सुरक्षा बलों को ऑपरेशन तीसरे दिन भी जारी है आतंकियों ने गुंदा इलाके मे एक वीडीसी के घर ग्रेनेड से हमला किया और फिर फायरिंग की थी। उसके बाद नजदीक की आर्मी की पोस्ट पर फायरिंग की।
पुंछ में कृष्णा घाटी सेक्टर के बट्टल में सेना ने घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों पर भारी गोलीबारी करके घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।भारी गोलीबारी के दौरान एक बहादुर जवान शहीद हुआ। शहीद हुए सेना के जवान की पहचान लास नायक सुभाष चंद्र के रूप में हुई है। जम्मू संभाग में 16 दिनों के भीतर 10 जवान शहीद हुए हैं। 5 जवान कठुआ जिले में शहीद हुए। 4 जवान डोडा जिले में, एक पुंछ जिले में शहीद हुआ है। वहीं 7 जवान घायल भी हुए हैं।
3 आतंकवादी घायल हो गए। एक आतंकवादी मारा गया।
मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्री की मौत
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक सड़क हादसे में एक कांवड़िये का मौत हो गई और एक घायल हुआ है। खतौली सीओ रामाशीष यादव ने बताया कि हादसा रतनपुरी थाना क्षेत्र में हुआ। 3 कांवड़िये सड़के के किनारे लेटे थे और एक बैठा हुआ था। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक ने बैठे हुए कांवड़िये को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। एक घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
नमस्कार, 24 जुलाई की खबरों में आपका स्वागत है। सड़क हादसे में एक कांवड़िये की मौत हो गई। कांवड़ मेले के चलते हरिद्वार में स्कूल बंद हैं। लालू प्रसाद यादव दिल्ली AIIMS में भर्ती हैं। उत्तराखंड कांग्रेस ने केदारनाथ बचाओ यात्रा निकाली। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कांग्रेस पार्टी को लोकसभा चुनाव से पहले 1800 करोड़ रुपये के बकाया की वसूली का नोटिस दिया था। लोकसभा सदन में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले आम बजट के खिलाफ कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया।
संबंधित खबरें
'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
26 mins agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
2 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
2 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
2 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
3 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
3 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
4 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
4 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
5 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines