पीएम मोदी के भाषण से लेकर हाथरस की घटना तक, देखें 2 जुलाई की बड़ी खबरें

संसद सत्र आज भी हंगामेदार रहा। पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला। वहीं, हाथरस घटना ने देश को हिलाकर रख दिया। 2 जुलाई के दिनभर के लाइव अपडेट्स के लिए देखें News24 की रिपोर्ट…

News24 Today Breaking News in Hindi Live Updates

देखें देश-दुनिया की खबरें...

नमस्कार, 2 जुलाई की की प्रमुख खबर की बात करें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में भाषण दिया और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर सीधे टारगेट किया था। इसके अलावा यूपी के हाथरस में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। सत्संग में मची भगदड़ में कई लोगों की जान चली गई। इसे लेकर सियासत तेज हो गई। विपक्ष ने योगी सरकार पर जमकर निशाना। देशभर में होने वाले घटनाक्रमों, कार्यक्रमों और अन्य खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

पुलिस की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना

अमरनाथ यात्रा से पंजाब लौट रही बस का ब्रेक फेल हो गया। आर्मी और पुलिस की सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना टल गई।

'कैसे हुई इतनी बड़ी घटना'? कांग्रेस ने हाथरस हादसे पर उठाए सवाल

हाथरस भगदड़ की घटना पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि मैं उनके प्रति दुख व्यक्त करता हूं जिनका जीवन नहीं रहा। इतनी बड़ी घटना कैसे हो गई? प्रशासन क्या कर रहा था? अनुमति कैसे मिल गई? न आयोजकों को बक्शा जा सकता है और न ही प्रशासन को बक्शा जा सकता है। प्रशासन भी जिम्मेदार है और आयोजक भी जिम्मेदार हैं।

सत्य नहीं सुनने को तैयार है कांग्रेस : धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने गैर जिम्मेदाराना व्यवहार के कारण आज देश की संसदीय प्रणाली को शर्मसार किया है। उन्होंने (विपक्ष) अपना सारा समय समाप्त करने के बाद कहा कि हमने उनके 9 मित्रों (सांसदों) को बोलने का मौका नहीं दिया। राहुल गांधी अपने 90 मिनट के भाषण के बाद उन्हें बोलने का मौका दे सकते थे। कांग्रेस पार्टी सत्य सुनने के लिए तैयार नहीं थी। उन्होंने प्रधानमंत्री के भाषण में बाधा डालने का षडयंत्र रचा था।

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों ने 5 नक्सली किए ढेर

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए। नारायणपुर पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों ने 5 नक्सली किए ढेर

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए। नारायणपुर पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

कांग्रेस सांसद ने हाथरस भगदड़ की घटना पर जताया दुख

हाथरस भगदड़ की घटना पर कांग्रेस सांसद केएल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार से मेरी ये ही अपील है कि यदि इस स्तर पर कोई आयोजन होता है तो सरकार को इसकी तैयारियों को देखना चाहिए और सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। यह घटना बहुत ही दुखद है। बहुत से बच्चे भी इस घटना में अनाथ हो गए हैं, जिनकी सरकार को चिंता करनी चाहिए।

भाजयुमो-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प

गुजरात के अहमदाबाद में संसद में लोकसभा नेता राहुल गांधी के बयान के खिलाफ भाजयुमो (भारतीय जनता युवा मोर्चा) के विरोध प्रदर्शन के दौरान भारतीय युवा जनता मोर्चा (भाजपा) और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।

'क्या सच नहीं बोलने देना चाहते हैं'? राहुल गांधी पर क्या बोले रवि शंकर प्रसाद

भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि ये चिंता और शर्म की बात है कि नई 18वीं लोकसभा के पहले सत्र में ये व्यवहार? जबकि राहुल गांधी की सारी बातें हम लोगों ने सुनी। क्या वे सच नहीं बोलने देना चाहते हैं? आज जो प्रस्ताव पारित हुआ है वो बहुत ठीक हुआ है। 2.5 घंटे तक तमाम विरोध के बावजूद उन्होंने विस्तार से सभी विषयों को रखा। देश ने भी देखा कि लोकतंत्र और संविधान की दुहाई देने वाले प्रधानमंत्री की आवाज को भी संसद में नहीं बोलने देते।

हाथरस हादसे पर क्या बोलीं डिंपल यादव?

हाथरस हादसे पर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि ये पूरी तरह से शासन और प्रशासन की जिम्मेदारी थी कि यदि इतने बड़े स्तर पर कोई आयोजन हो रहा है तो सभी सुविधाएं पहुंचाई जाएं। लेकिन ये लोग कहीं न कहीं विफल रहे हैं और हर क्षेत्र में ये लोग विफल हो रहे हैं।

'सदन के अंदर आंख मारते हैं ये बालक बुद्धि', पीएम मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि जब ये बालक बुद्धि पूरी तरह सवार हो जाती है तो सदन में भी किसी के गले पड़ जाते हैं। ये बालक बुद्धि अपनी सीमाएं खो देती है तो सदन के अंदर बैठ कर आंखें मारते हैं।

'सदन के अंदर आंख मारते हैं ये बालक बुद्धि', पीएम मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि जब ये बालक बुद्धि पूरी तरह सवार हो जाती है तो सदन में भी किसी के गले पड़ जाते हैं। ये बालक बुद्धि अपनी सीमाएं खो देती है तो सदन के अंदर बैठ कर आंखें मारते हैं।

हाथरस हादसे पर राजस्थान का ट्वीट

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हुआ हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इस दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खोया है, उन शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन सभी पीड़ितों की हरसंभव मदद कर रही है।

CM ने बाढ़ प्रभावित इलाकों को किया दौरा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गोलाघाट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और राहत शिविरों का दौरा किया। इस दौरान सीएम ने बाढ़ से प्रभावित लोगों से बातचीत की।

'इलाज की जरूरत है', राहुल गांधी के भाषण पर क्या बोले प्रह्लाद सिंह पटेल?

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के भाषण पर मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने भोपाल में कहा कि राहुल गांधी को इलाज की जरूरत है। उनके सामने कोई तथ्य या परंपराएं बताने की जरूरत नहीं है। जो व्यक्ति नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी पर रहते हुए संसद के नियमों की अवहेलना करे, अमर्यादा करे और वो भी राष्ट्रपति के धन्यवाद प्रस्ताव पर, तो ऐसे व्यक्ति को इलाज की जरूरत है।

'इलाज की जरूरत है', राहुल गांधी के भाषण पर क्या बोले प्रह्लाद सिंह पटेल?

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के भाषण पर मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने भोपाल में कहा कि राहुल गांधी को इलाज की जरूरत है। उनके सामने कोई तथ्य या परंपराएं बताने की जरूरत नहीं है। जो व्यक्ति नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी पर रहते हुए संसद के नियमों की अवहेलना करे, अमर्यादा करे और वो भी राष्ट्रपति के धन्यवाद प्रस्ताव पर, तो ऐसे व्यक्ति को इलाज की जरूरत है।

राहुल का समर्थन कर हिंदुत्व का अपमान कर रहे उद्धव ठाकरे : BJP MLC

भाजपा MLC प्रसाद लाड ने कहा कि उद्धव ठाकरे का राहुल गांधी का समर्थन करना ठीक नहीं है। जिस हिंदुत्व के विषय पर शिवसेना चली उसके बाद अगर उद्धव ठाकरे राहुल गांधी का समर्थन करते हैं तो मुझे लगता है कि मतों की तुच्छ राजनीति के लिए वे (उद्धव ठाकरे) हिंदुत्व का अपमान कर रहे हैं।

अंबानी परिवार ने कराया 50 जोड़ों का सामूहिक विवाह

देश और दुनिया के जाने माने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने आज नवी मुंबई में अपने रिलायंस कॉर्पोरेट पार्क में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया। यह आयोजन उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले किया गया है। समारोह में 50 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। सभी जोड़े मुंबई से 100 किलोमीटर दूर पालघर के गरीब परिवार से हैं। समारोह में वैवाहिक जोड़ों के परिवार सहित कुल 800 लोग शामिल हुए। अंबानी परिवार की तरफ से सभी नवविवाहित जोड़ों को सोने चांदी के आभूषण भेंट दिए गए हैं।

लालू यादव-राबड़ी देवी को बहुत बड़ी राहत

राजद सुप्रीमो लालू यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को आज पटना हाईकोर्ट से बहुत बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट की बेंच ने आज लालू और राबड़ी के खिलाफ दर्ज केस को खारिज कर दिया। जस्टिस संदीप कुमार की बेंच ने केस को खारिज करने का आदेश दिया।

मामला 14 साल पुराना साल 2010 का है। लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी पर पटना के एयरपोर्ट थाने में केस दर्ज किया गया था। इस केस का ट्रायल भी निचली अदालत में शुरू हो गया था। लालू-राबड़ी ने पहले निचली अदालत में मुकदमे को रद्द करने की अर्जी लगाई थी। वहां से अर्जी खारिज हुई तो हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने मंगलवार को अपना फैसला सुनाया।

2010 के विधानसभा चुनाव में लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी वोट डालने वेटनरी कॉलेज बूथ पर गए थे। उसी दौरान आरोप लगा कि लालू-राबड़ी ने मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की और मतदान केंद्र पर हंगामा किया। दोनों के खिलाफ एयरपोर्ट थाने में केस संख्या-190/2010 दर्ज किया गया। मामले में 2012 में पटना के सीजेएम ने संज्ञान लेते हुए लालू-राबड़ी के खिलाफ ट्रायल शुरू करने का आदेश दिया।

अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत

अरविंद केजरीवाल को आज भी दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। CBI को हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल की याचिका पर CBI को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। CBI को 7 दिन के अंदर जवाब दिल्ली HC में दाखिल करना होगा। उसके बाद 2 दिन के भीतर प्रत्युत्तर दाखिल करना होगा। केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली HC में सुनवाई अब 17 जुलाई को होगी।

महिला पहलवान यौन उत्पीड़न मामला

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले की आज सुनवाई हुई। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह की विदेश यात्रा पर रोक लगाने संबंधी दस्तावेज़ आदि तलब करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई स्थगित कर दी है, क्योंकि स्वास्थ्य कारणों से सरकारी वकील आज पेश नहीं हुए। अगली सुनवाई अब 11 जुलाई को होगी।

पंजाब में अकाली दल को बड़ा झटका

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटकला लगा है। जालंधर विधानसभा उप-चुनाव से पहले अकाली दल को आज बुरी खबर मिली। क्योंकि अकाली दल की उम्मीदवार सुरजीत कौर ने अकाली दल छोड़ दिया है। वे आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुरजीत कौर को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

राहुल गांधी पर आरोप तय करेगी रांची MP-MLA कोर्ट

प्रधानमंत्री मोदी के सरनेम पर छिड़े विवाद के चलते राहुल गांधी के खिलाफ रांची की MP/MLA कोर्ट में केस दर्ज किया गया था, जिसकी सुनवाई 6 जुलाई को होगी। उस सुनवाई में राहुल गांधी पर आरोप तय किए जा सकते हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले की MP-MLA कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि केस की सुनवाई हेागी। गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप राहुल गांधी पर लगा है। मामले में राहुल गांधी गत 20 फरवरी से जमानत पर चल रहे हैं। वहीं कोर्ट ने राहुल गांधी को फिजिकली पेश होने के आदेश दिए हैं।

उपेंद्र कुशवाहा को NDA का बड़ा तोहफा

बिहार में RLSP अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को NDA ने बड़ा गिफ्ट दिया है। उन्हें राज्यसभा में भेजने का ऐलान किया गया है। वे काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव हार गए थे। इसके बाद सियासी गलियारों में चर्चा हुई कि उपेंद्र कुशवाहा गठबंधन से नाराज चल रहे हैं। इस बीच उन्हें यह बड़ा तोहफा मिल गया। इसकी पुष्टि खुद
बिहार के डिप्टी CM और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने की है।

राहुल गांधी के खिलाफ महाराष्ट्र में विरोध प्रदर्शन

राहुल गांधी के 'हिंदू हिंसक हैं' वाले बयान पर महाराष्ट्र में विरोध शुरू हो गया है। नासिक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। राहुल का पुतला जलाने की कोशिश की। पुलिस ने रोका तो विरोधी नारेबाजी करते हुए पुतले पर अपनी भड़ास निकाली।

अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई

CBI की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली अरविंद केजरीवाल की याचिका पर थोड़ी देर में दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। अरविंद केजरीवाल ने CBI द्वारा उनकी गिरफ्तारी और साथ ही उन्हें एजेंसी की हिरासत मे भेजने के ट्रायल कोर्ट (राऊज एवेन्यू कोर्ट ) के आदेश को चुनौती दी है। याचिका पर सुनवाई जस्टिस नीना बंसल कृष्णा करेंगी। केजरीवाल ने CBI की गिरफ्तारी के खिलाफ अपनी याचिका में यह तर्क दिया है कि एजेंसी ने CRPC की धारा 41 और 60A के तहत आदेश का पालन नहीं किया और सुप्रीम कोर्ट के अर्नेश कुमार फैसले का उल्लंघन किया है।

राहुल गांधी के बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

राहुल गांधी की स्पीच पर लोकसभा सदन में हुए हंगामे को देखते हुए कांग्रेस और INDIA अलायंस बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, पार्टी देशभर में भगवान शिव की छवि वाले राहुल गांधी के पोस्टर लगाने की योजना बना रही है। वहीं संसद के बाहर भी राहुल गांधी के बयान का विरोध होना शुरू हो गया है। एक ओर जहां देशभर के नेता राहुल गांधी के बयान की निंदा कर रहे हैं, वहीं गुजरात में आज राहुल गांधी के बयान पर बजरंग दल ने विरोध जताया और उनके पोस्टर पर कालिख पोत दी। वहीं महाराष्ट्र विधानसभा की सीढ़ियों पर बैठकर भाजपा द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ