Live Updates
HC में CM केजरीवाल की याचिका पर कल होगी सुनवाई
सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सीबीआई की गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका दाखिल की। HC में इस मामले में मंगलवार को सुनवाई होगी। न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा की अध्यक्षता वाली पीठ दिल्ली के मुख्यमंत्री की याचिका पर सुनवाई करेगी।
4 आसियान देशों के साथ भारत बनाएगा 'क्रॉस बॉर्डर पेमेंट प्लेटफॉर्म'
आरबीआई ने सोमवार को घोषणा की कि वह अब चार आसियान देशों के साथ प्रोजेक्ट नेक्सस में शामिल हो गया है, ताकि तत्काल सीमा पार खुदरा भुगतान की सुविधा के लिए एक मंच बनाया जा सके। भारत के यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) को आसियान सदस्य मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड की तेज भुगतान प्रणालियों से जोड़ना है।
राहुल गांधी के बयान पर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान
राहुल गांधी के बयान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि ये पहली बार नहीं है। सनातन को हमेशा अपमानित करने का काम करते हैं। INDI गठबंधन के लोग तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं। आज इन्होंने हिन्दू को हिंसावादी कहकर भारत माता की आत्मा को चोटिल किया है। ये व्यक्ति मां भारती के संस्कार और संस्कृति को नहीं समझता।
HC से भाजपा नेता को मिली जमानत, प्रज्वल रेवन्ना सेक्स स्कैंडल का किया था खुलासा
कर्नाटक हाई कोर्ट ने भाजपा नेता जी देवराज गौड़ा को जमानत दे दी। उन्होंने ही आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के सेक्स स्कैंडल मामले का खुलासा किया था।
बीजेपी ने बहोरन लाल मौर्य को बनाया विधानपरिषद उम्मीदवार
उत्तर प्रदेश विधान परिषद उप चुनाव के लिए बीजेपी ने बहोरन लाल मौर्य को अपना उम्मीदवार बनाया।
अर्नब चौधरी-चारुलता एस कर बने RBI के कार्यकारी निदेशक
अर्नब कुमार चौधरी और चारुलता एस कर को भारतीय रिजर्व बैंक का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया। वे बुधवार को अपना कार्यभार संभालेंगे। अर्नब कुमार चौधरी इस वक्त पर्यवेक्षण विभाग में मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं।
'हिंदुओं को हिसंक बताना कुंचित मानसिकता का प्रतीक', राहुल पर क्या बोले CM मोहन यादव?
संसद में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर मध्य प्रदेश CM मोहन यादव ने कहा कि 'मैं राहुल गांधी के बयान की घोर भर्त्सना करता हूं, उनके माध्यम से पूरे हिंदू समाज लज्जित हुआ है। लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर के अंदर हिंदुओं को हिंसक बताना उनकी कुंचित मानसिकता का प्रतीक है। उन्हें नाक रगड़ कर माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी को इस बयान पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।"
कांग्रेस ने डॉ. प्रज्ञा राजीव सातव को बनाया विधानपरिषद उम्मीदवार
महाराष्ट्र विधानपरिषद के लिए कांग्रेस ने डॉ. प्रज्ञा राजीव सातव के नाम की घोषणा की। विधानपरिषद की 11 सीटों के लिए चुनाव घोषित किए जा चुके हैं।
नेता प्रतिपक्ष पद की गरिमा के विपरीत आचरण कर रहे राहुल : सीएम धामी
संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण पर उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राहुल गांधी का बयान दर्शाता है कि वे अपरिपक्व हैं और संसद में उनका भाषण झूठ का पुलिंदे है। जिस तरह से उन्होंने हिंदू समाज को हिंसक बताने की चेष्टा की है उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। विपक्ष के नेता के पद की एक गरिमा होती है वे उस गरिमा के विपरीत आचरण कर रहे हैं।
नए आपराधिक कानूनों पर क्या बोला अमित शाह?
नए आपराधिक कानूनों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पूरा कानून तमिल में होगा। कार्यवाही भी तमिल में होगी। अगर कानून के नाम को लेकर भी कोई विरोध है तो मिलकर करें। मुख्यमंत्री या सांसद किसी ने भी न मुझसे समय मांगा है और न कोई मिलने आया। फिर भी मैं सभी से अपील करता हूं आपकी आपत्तियों को लेकर मुझे मिलें।
'राहुल गांधी का सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं', Congress पर क्या बोले CM योगी?
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राहुल गांधी के दोनों बयान इस बात का सबूत हैं कि उनका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है। हमने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान भी यह देखा है। उन्होंने भ्रामक और झूठे बयान दिए। संविधान का गला घोंटने वाले लोगों ने संविधान के बारे में भ्रामक बयान देने के लिए विदेशी पैसे का इस्तेमाल करके चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की। 1 लाख रुपये के फर्जी बॉन्ड भरवाकर भारत की माताओं-बहनों को गुमराह करने की कोशिश की और आज फिर से राहुल गांधी ने जो बयान दिया है, वह बेहद निंदनीय और शर्मनाक है। अयोध्या को उसकी पहचान से किसने वंचित किया? इसके लिए इंडिया गठबंधन से जुड़े लोग जिम्मेदार हैं। इसके लिए राहुल गांधी और उनके साथी जिम्मेदार हैं। कौन नहीं जानता कि कांग्रेस आजादी के बाद से लगातार अयोध्या को उसकी पहचान से वंचित करती रही है, रामलला के मंदिर पर ताला लगाने का काम कांग्रेस ने किया था। हिंदुओं को पूजा-अर्चना से वंचित करने का काम कांग्रेस ने किया था।
watch | On Congress MP Rahul Gandhi's speech in Parliament, Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath says, "Both the statements of Rahul Gandhi are proof that he has nothing to do with the truth. We have seen this during the Lok Sabha election campaign as well. The kind of… pic.twitter.com/am55dO3V9D— ANI (@ANI) July 1, 2024
किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
किरेन रिजिजू ने कहा कि संसद में आज प्रोपर डिबेट शुरू हुई। 16 घंटे का समय दिया गया है। लोकसभा में कल प्रधानमंत्री जवाब देंगे। 2004 से पहले हमने देखा है कि जब राहुल गांधी किसी पद पर नहीं थे तो उनका हल्का व्यवहार रहा। आज जब वे LoP हैं तो हम उम्मीद कर रहे थे कि उनका व्यवहार बदलेगा। आज डिबेट का लेवल इतना गिर गया है, उतना कभी नहीं गिरा। नए MP कुछ सीखते हैं। इस बार 282 नए MPs चुन कर आए हैं। संसदीय इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ कि राष्ट्रपति को धन्यवाद नहीं दिया गया हो। राहुल गांधी ने एक भी शब्द राष्ट्रपति को धन्यवाद देने पर नहीं बोला।
किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
किरेन रिजिजू ने कहा कि संसद में आज प्रोपर डिबेट शुरू हुई। 16 घंटे का समय दिया गया है। लोकसभा में कल प्रधानमंत्री जवाब देंगे। 2004 से पहले हमने देखा है कि जब राहुल गांधी किसी पद पर नहीं थे तो उनका हल्का व्यवहार रहा। आज जब वे LoP हैं तो हम उम्मीद कर रहे थे कि उनका व्यवहार बदलेगा। आज डिबेट का लेवल इतना गिर गया है, उतना कभी नहीं गिरा। नए MP कुछ सीखते हैं। इस बार 282 नए MPs चुन कर आए हैं। संसदीय इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ कि राष्ट्रपति को धन्यवाद नहीं दिया गया हो। राहुल गांधी ने एक भी शब्द राष्ट्रपति को धन्यवाद देने पर नहीं बोला।
'राहुल गांधी ने नेता प्रतिपक्ष पद का किया अपमान', अश्विनी वैष्णव का कांग्रेस पर हमला
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि LoP बहुत ही जिम्मेदारी का पद होता है। अटल, आडवाणी, सुषमा ने इस पद की जिम्मेदारी संभाली। राहुल गांधी ने आज पहली बार कोई पद संभाला है और बहुत ही गैरजिम्मेदाराना बयान दिया है। अग्निवीर पर सवाल उठाया। राहुल गांधी ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष पद का अपमान किया। राहुल गांधी ने अपनी सरकार का ऑर्डिनेंस फाड़ा था। राहुल गांधी ने सम्पूर्ण हिन्दू समाज की हिंसक और असत्यवादी कहा। चिदम्बरम साहब ने हिंदुओं को आतंकवादी कहा था। सुशील कुमार शिंदे ने भी कहा। पार्लियामेंट डिबेट में ईश्वर की तस्वीर को रखना ये किसी भी तरह से LoP को शोभा नहीं देता।
गुरुग्राम में बड़ा हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 7 घायल
हरियाणा के गुरुग्राम में केएमपी एक्सप्रेसवे पर कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 7 लोग घायल हो गए।
दिल्ली शराब घोटाले मामले में के कविता को बड़ा झटका
दिल्ली शराब घोटाले मामले में BRS नेता के कविता को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। दिल्ली हाई कोर्ट ने के.कविता की जमानत याचिका खारिज कर दी।
नए कानूनों का उमर अब्दुल्ला ने जताया विरोध
देश में आज से लागू नए आपराधिक कानूनों को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि एनडीए के सहयोगी दलों को इन कानूनों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने संदेह जताया कि इन कानूनों का दुरुपयोग पहले के कानूनों से ज्यादा हो सकता है, जहां दुरुपयोग की ज्यादा गुंजाइश नहीं थी। उमर ने कहा कि पहले, भाजपा की बहुमत वाली सरकार ने ही इन कानूनों को लागू किया था, लेकिन अब केंद्र में एनडीए की सरकार है, हमें विश्वास है कि एनडीए के सहयोगी दल इन कानूनों के खिलाफ आवाज उठाएंगे और सरकार पर दबाव डालेंगे कि वे लोगों के लिए और अधिक लाभकारी बनाएं।
BJP का राहुल गांधी पर हमला
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संबोधन पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि चुनाव समाप्त हो गया परंतु कांग्रेस का हिंदुओं के प्रति नफरत फैलाने का काम और एजेंडा आज भी जारी है और अब तो लोकतंत्र के मंदिर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी स्वयं इस काम को कर रहे हैं। क्या किसी और धर्म के प्रति इस तरह की बातें की जाएंगी? 99 सीटें क्या आ गईं इस प्रकार से हिंदुओं का अपमान किया जाएगा?
बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट
भाजपा ने महाराष्ट्र विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। पंकजा मुंडे को भी MLC चुनाव के लिए पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया।
पंजाब में भाजपा नेता ने जॉइन की AAP
पंजाब में आज भाजपा को बड़ा झटका लगा है। जालंधर में पार्टी के बड़े नेता कमलजीत भाटिया ने भारतीय जनता पार्टी छोड़ दी। उन्होंने आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली है। कमलजीत भाटिया पंजाब के सीनियर डिप्टी मेयर भी रह चुके हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कमलजीत भाटिया को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई। ऐसे में जहां भाजपा इस बार लोकसभा चुनाव में कोई सीट नहीं जीत पाई, वहीं अब पार्टी के नेता भी साथ छोड़ रहे हैं।
लोकसभा में राहुल गांधी के बयान पर हंगामा
लोकसभा सदन में जोरदार हंगामा हो रहा है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ऐसा कटाक्ष किया कि भाजपा वाले भड़क गए। खुद प्रधानमंत्री मोदी भी खड़े हो गए। अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी अपने बयान के लिए माफी मांगें। वहीं स्पीकर ओम बिरला को कहना पड़ा कि सदन की गरिमा बनाए रखें। आपत्तिजनक बयानबाजी न करें।
बिहार में AXIS बैंक में डकैती
बिहार के शेखपुरा में एक्सिस बैंक में डकैती पड़ी है। करीब 50 लाख रुपये लूटे गए हैं। करीब 6 बदमाशों ने वारदात अंजाम दी है। बदमाशों ने हथियारों के दम पर डकैती को अंजाम दिया है। बदमाशों ने बैंक स्टाफ को लॉकर रूम में बंद करके वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए शहर में नाकेबंदी कर दी है। बैंक में लगे CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है।
सूरत में स्लीपर बस पलटी
गुजरात के सूरत में राज्य सड़क परिवहन निगम (GSRTC) की स्लीपर बस पलट गई। सूरत के वराछा एरिया में देर रात स्लीपर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस की स्पीड काफी ज्यादा थी। इसलिए नशे में बस चल रहा ड्राइवर उसको नियंत्रित नहीं कर पाया और हादसा हो गया। हालांकि बस पलटने से कोई मौत नहीं हुई है, लेकिन पैसेंजरों को काफी चोटें लगी हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सूरत के स्मीमेर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही सूरत के मेयर दक्षेश मवानी मौके पर पहुंचे।
अहमदाबाद में भीषण सड़क हादसा
गुजरात के अहमदाबाद में गमख्वार में भोपाल ब्रिज के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। शराब से भरी एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। करीब 6 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। फॉर्च्यूनर कार में शराब भरी हुई थी, लेकिन गाड़ी पलटने से सड़क पर शराब की धारा बह गई। एम डिवीजन ट्रैफिक ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
CBI गिरफ्तारी के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने CBI की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। केजरीवाल ने सीबीआई द्वारा की गई गिरफ्तारी को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है। 26 जून को सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था और 3 दिन की रिमांड भी अदालत से ली थी। फिलहाल वह ईडी और सीबीआई दोनों ही मामलों में न्यायिक हिरासत में हैं। दोनों ही गिरफ्तारियों को उन्होंने चुनौती दी हुई है।
महाराष्ट्र के यवतमाल में कार की ट्रक से टक्कर
महाराष्ट्र के यवतमाल नागपुर हाईवे पर कलंब के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 4 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं एक शख्स बुरी तरह घायल हुआ है। हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। इनोवा कार ने हाईवे पर खड़े एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। कार में कुल 5 लोग सवार थे।
केदारनाथ हाईवे पर लैंड स्लाइड
केदारनाथ हाईवे पर लैंड स्लाइड हुआ है, जिससे डोलिया देवी फाटा के पास रास्ता अवरुद्ध हो गया।
रुद्रप्रयाग में देर रात हुई भारी बारिश के कारण केदारनाथ धाम की ओर जाने वाले रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर डोलिया देवी (फाटा) के पास भूस्खलन हुआ, जिससे भारी पत्थर और मलबा आकर सड़क पर गिरा। इससे यातायात बाधित हो गया है। मौसम के साफ रहा तो शाम तक आवाजाही बहाल हो सकती है।
NEET-UG के री-एग्जाम का रिजल्ट जारी
23 जून को हुए NEET-UG के री-एग्जाम का रिजल्ट जारी हो गया है। सुप्रीम कोर्ट के आर्डर के मुताबिक, ग्रेस मार्क्स दिए गए छात्रों के हुए एग्जाम का रिजल्ट वेबसाइट पर जारी हुआ है। 1563 छात्रों में से केवल 813 छात्रों ने एग्जाम दिया था।
सूत्रों की मानें तो दोबारा नीट यूजी परीक्षा देने वाले 813 छात्रों में से किसी ने भी 720 का परफेक्ट स्कोर हासिल नहीं किया है। टॉपर्स की संख्या 67 से 61 हुई। 720 लाने वाले 6 में से 5 कैंडेट्स ने री- एग्जाम दिया था।
मध्य प्रदेश में 3 मंजिला मकान ध्वस्त
मध्य प्रदेश के डिंडोरी में आज 3 मंजिला मकान ध्वस्त हो गया। मकान ढहने से 3 मजदूर बुरी तरह फंस गए।
गाड़ासरई थाना क्षेत्र के कार्वेमट्ठा ग्राम का मामला है। स्थानीय ग्रामीणों और गाड़ासरई पुलिस की मदद से घायल मजदूरों को मलबे के नीचे से निकाला गया, लेकिन तब तक एक मजदूर की मौत हो चुकी थी। 2 घायलों की हालत नाजुक है। उनको बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है।
आज संसद के पहले सत्र का छठा दिन
मोदी 3.0 के पहले संसद सत्र का आज छठा दिन है। आज प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण का जवाब देंगे। वहीं आज संसद में जबरदस्त हंगामा होने के आसार भी हैं। विपक्ष NEET पेपर लीक, अग्निपथ योजना, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर मोदी सरकार को घेरने की कोशिश करेगा।
नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज से देश में 3 नए क्रिमिनल लॉ लागू हो गए हैं। भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) पुराने तीनों कानूनों की जगह लेंगे। इसके अलावा आज दिनभर की ताजा खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
6 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
6 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
8 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
9 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
11 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
12 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
13 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
13 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
14 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines