हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'जनता ने विपक्ष को नकरा दिया' INDIA पर क्या बोले गजेंद्र शेखावत?

टीम इंडिया T20 वर्ल्ड कप जीत चुकी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी टीम इंडिया को जीत की बधाई दी। इसके अलावा आज दिनभर की ताजा खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

विज्ञापन
देश-दुनिया की खबरें देखें...

Live Updates

22:53 (IST) 30 Jun 2024

गुजरात में भरा बारिश का पानी

गुजरात के गांधीनगर के पथिक आश्रम के पास अंडरपास में जमा बारिश के पानी को वाटर बाउजर की मदद से बाहर निकाला गया।

21:36 (IST) 30 Jun 2024

'जनता ने विपक्ष को नकरा दिया, अब वो...' INDIA पर क्या बोले गजेंद्र शेखावत?

केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि जनता ने जिन्हें (विपक्ष) नकार दिया है वो अब लोकतंत्र के मंदिर में अपनी ताकत का इस्तेमाल अपने नकारे जाने का बदला लेने के लिए कर रहे हैं। देश की जनता सब कुछ देख रही है। जिन लोगों को देश की जनता का भला करने के लिए भेजा गया है लेकिन वे अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बाधा डालने का काम कर रहे हैं। जनता उनका हिसाब-किताब करेगी।

21:35 (IST) 30 Jun 2024

'जनता ने विपक्ष को नकरा दिया, अब वो...' INDIA पर क्या बोले गजेंद्र शेखावत?

केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि जनता ने जिन्हें (विपक्ष) नकार दिया है वो अब लोकतंत्र के मंदिर में अपनी ताकत का इस्तेमाल अपने नकारे जाने का बदला लेने के लिए कर रहे हैं। देश की जनता सब कुछ देख रही है। जिन लोगों को देश की जनता का भला करने के लिए भेजा गया है लेकिन वे अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बाधा डालने का काम कर रहे हैं। जनता उनका हिसाब-किताब करेगी।

20:01 (IST) 30 Jun 2024

ओडिशा में 10 साल में बने 1,826 KM रेलवे ट्रैक : अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज ईस्ट कोस्ट रेलवे की सभी चल रही परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। पिछले 10 वर्षों में ओडिशा में 1,826 किलोमीटर रेलवे ट्रैक बनाए गए हैं। 2024-25 का जो साल है उसके लिए ईस्ट कोस्ट रेलवे के अधिकारियों को पुराने रिकॉर्ड (450 किलोमीटर पटरी बिछाने का) को तोड़ कर साल भर में 500 किलोमीटर तक का काम करने के लिए कहा गया है। पीएम मोदी ने इस साल 10,536 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं, जो एक रिकॉर्ड मंजूरी है और इसे समय पर लागू किया जाएगा।

19:11 (IST) 30 Jun 2024

मनोज कुमार सिंह ने मुख्य सचिव का संभाला कार्यभार

उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव IAS मनोज कुमार सिंह ने कार्यभार संभाला। उन्होंने प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा की जगह ली है।

17:56 (IST) 30 Jun 2024

दिल्ली के पानी में जान गंवाने वालों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा, केजरीवाल सरकार का बड़ा ऐलान

दिल्ली सरकार ने 28 जून को हुई भारी बारिश के बाद डूबकर मरने वाले सभी लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व को निर्देश दिया है कि वे क्षेत्रीय पीड़ितों और दिल्ली पुलिस के सहयोग से जान गंवाने वालों की पहचान करें और जीएनसीटीडी की ओर से उन्हें तत्काल मुआवजा प्रदान करें।

16:30 (IST) 30 Jun 2024

राजस्थान में किसानों को 1 हजार की पहली किस्त जारी, क्या बोले CM भजनलाल शर्मा?

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने टोंक में कहा कि संकल्प पत्र में हमारी सरकार ने किसानों के लिए किसान सम्मान निधि बढ़ाने का वादा किया था। हमारी पहली कैबिनेट बैठक में हमने किसान सम्मान निधि बढ़ाने का काम किया है। आज हमने 65 लाख किसानों को 1 हजार रुपए की पहली किस्त के 650 करोड़ रुपए जारी किए हैं। हम जनता से जो कहते हैं वो करते हैं। हमने युवाओं से सरकारी नौकरी देने का वादा किया था। हमने कल 20 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र देने का काम किया है।

15:43 (IST) 30 Jun 2024

पूरे देश को अपना परिवार मानते हैं PM मोदी : शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी ने आज पहली बार देशवासियों से रेडियो के माध्यम से 'मन की बात' की है। वे पूरे देश को अपना परिवार मानते हैं। देश की सेवा और जनता के कल्याण में उनका जीवन समर्पित है।

15:10 (IST) 30 Jun 2024

मुंबई में बड़ा हादसा होने से बचा

मुंबई में आज एक बड़ा हादसा होने से बच गया। जुहू बीच पर 2 युवक समुद्र में डूबने से बच गए। उनको लाइफ गार्ड ने डूबने से बचा लिया। बचाए गए युवकों के नाम अथर्व (17) और श्रेयस (16) हैं। वे अपने 3 दोस्तों के साथ बीच पर घूमने आए थे, लेकिन नहाते समय डूबने लगे तो बीच पर मौजूद लाइफगार्ड्स ने दोनो को डूबने से बचा लिया। आज सुबह 11 बजे की घटना है।

14:33 (IST) 30 Jun 2024

भारतीय सेना को नए चीफ मिले

भारतीय सेना को नए चीफ मिल गए हैं। मनोज पांडे आज रीति रिवाज के साथ रिटायर हो गए। वहीं उपेंद्र यादव ने रीति रिवाज के साथ 30वें थलसेना अध्यक्ष की कमान संभाल ली।

13:23 (IST) 30 Jun 2024

झारखंड में 3 छात्राओं ने सहपाठी का गला घोंटा

झारखंड के गुमला स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रायडीह के हॉस्टल में चौंकाने वाली घटना हुई है। हॉस्टल में रहने वाली 3 छात्राओं ने अपनी ही सहपाठी की हत्या करने की कोशिश की, लेकिन गार्ड की नजर पड़ गई और उसने छात्रा को बचा लिया। छात्राओं ने उसका चुन्नी से गला घोंट दिया था। तीनों 7वीं की स्टूडेंट हैं और 3 बार हॉस्टल में भाग चुकी हैं। छात्राओं ने वारदात अंजाम देने की वजह बताते हुए कहा कि वे हॉस्टल में रहना नहीं चाहती, लेकिन मां-बाप ने उन्हें जबरन भेज दिया। उन्हें लगा कि इस तरह की वारदात होने से स्कूल बंद हो जाएगा और वे अपने घर चली जाएंगी।

12:54 (IST) 30 Jun 2024

UP में 4 दिन नहीं दौड़ेंगी 55 ट्रेनें


यात्रीगण कृपया ध्‍यान दें! UP में 4 दिन नहीं 55 ट्रेनें दौड़ेंगी। गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी सहित 55 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। क्योंकि गोरखपुर के रास्ते बाराबंकी से छपरा तक तीसरी रेल लाइन (थर्ड लाइन) बिछेगी। लगभग 425 किमी मुख्य रेलमार्ग पर थर्ड लाइन बिछाने का प्रस्ताव तैयार हो चुका है। रेलवे प्रशासन ने थर्ड लाइन के लिए चरणवार सर्वे कार्य शुरू कर दिया है। ऐसे में 4 दिन पैसेंजरों को परेशानी उठानी पड़ेगी।
12:30 (IST) 30 Jun 2024

छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पलटी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदन ओवर ब्रिज पर हादसा हुआ। बस में 50 से अधिक यात्री सफर कर रहे थे। हादसे में एक मासूम की मौत होने की सूचना है। 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

11:28 (IST) 30 Jun 2024

छत्तीसगढ़ के डॉक्टर ने किया जानलेवा कारनामा

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में मेडिकल शॉप चलाने वाले ने जानलेवा कारनामा कर दिया है। उसने दवाई लेने आई महिला की सर्जरी कर दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। 55 वर्षीय महिला गांव के ही मेडिकल स्टोर पर बवासीर की दवाई लेने आई थी। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे अम्बिकापुर मिशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। सर्जरी के बाद महिला से दुकानदार ने 23 हजार रुपये भी लिए। जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम पंडरी का मामला है।

10:16 (IST) 30 Jun 2024

अमेरिका में 13 साल के बच्चे को पुलिस ने मारा

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक पुलिस वाले 13 साल के बच्चे की हत्या कर दी। उसने बच्चे को पीछा करते हुए गोली मारी, क्योंकि रुकने के लिए कहने पर वह और उसक दोस्त रुके नहीं, बल्कि वे भागने लगे। उन्होंने हैंडगन जैसी चीज दिखाई तो पुलिस कर्मी ने उस पर गोली चला दी। जांच में पता चला कि हैंडगन पेलेट गन की नकल थी।

09:10 (IST) 30 Jun 2024

भोपाल एयरोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली

मध्य प्रदेश के भोपाल एयरपोर्ट को एक बार फिर उड़ाने की धमकी मिली है। पिछले 6 महीने में चौथी बार एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई। मामले में FIR दर्ज कर ली गई है।

धमकी मिलने के बाद बम स्क्वायड दल ने एयरपोर्ट की जांच की, लेकिन जांच के बाद बम की खबर अफवाह

निकली। रात करीब 12:30 बजे के क़रीब अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल भेजा था। गांधी नगर थाना क्षेत्र में मामला दर्ज करवाया गया है।

08:37 (IST) 30 Jun 2024

पुरी के लिए रेलवे दौड़ाएगा 315 स्पेशल ट्रेनें

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा आज है। इसके लिए रेलवे की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के लिए रेलवे की ओर से विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। 315 विशेष ट्रेनें दौड़ाईजाएंगी। 15,000 लोगों के लिए होल्डिंग एरिया बनाया जा रहा है। शौचालय परिसर भी बनाया गया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं।

07:46 (IST) 30 Jun 2024

PM मोदी आज करेंगे ‘मन की बात’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात करेंगे। उनके तीसरे कार्यकाल की पहली मन की बात होगी और पिछले 10 साल में मन की बात का 111वां एपिसोड होगा। इसका प्रसारण रेडियो पर होगा। इसमें प्रधानमंत्री मोदी कई मुद्दों पर बात कर सकते हैं। चुनाव, वर्ल्ड कप और अन्य मुद्दों पर अपनी बात रख सकते हैं।

07:25 (IST) 30 Jun 2024

राहुल गांधी की टीम इंडिया को बधाई

T20 वर्ल्ड कप जीतने पर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने टीम इंडिया को बधाई दी। उन्होंने अपने X हैंडल पर एक ट्वीट लिखा और कहा कि टीम ने देश का नाम स्वर्णिम अक्षरों में क्रिकेट के इतिहास में दर्ज कर दिया। इस शानदार उपलब्धि के लिए टीम इंडिया को बहुत-बहुत बधाई।

06:43 (IST) 30 Jun 2024

राष्ट्रपति मुर्मू की टीम इंडिया को बधाई

T20 वर्ल्ड कप जीतने पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी टीम इंडिया को जीत की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करके बधाई दी। उन्होंने लिखा कि उन्हें, देशवासियों को टीम पर गर्व है। इस शानदार उपलब्धि के लिए टीम को बहुत-बहुत बधाई।

06:31 (IST) 30 Jun 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को बताया चैम्पियन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को वर्ल्ड कप 2024 जीतने की बधाई दी है। उन्होंने एक वीडियो मैसेज जारी करके टीम इंडिया को विश किया और कहा कि आज 140 करोड़ देशवासी काफी गर्व महसूस कर रहे हैं। हिंदुस्तान के देशवासियों का दिल टीम इंडिया ने जीता है। टीम इंडिया चैम्पियन है।

नमस्कार, आज रविवार को छुट्टी के दिन खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो देशभर में खुशी और जश्न का माहौल है। टीम इंडिया T20 वर्ल्ड कप जीत चुकी है। पूरी दुनिया टीम इंडिया को वर्ल्ड कप को जीत की बधाई दे रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी टीम इंडिया को जीत की बधाई दी और उपलब्धि पर गर्व जताया। BCCI चीफ, क्रिस गेल, नीरज चोपड़ा ने भी टीम इंडिया की जीत पर गर्व महसूस किया और पूरी टीम को देशवासियों को बधाई दी। इसके अलावा आज दिनभर की ताजा खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola