Live Updates
22:25 (IST) 04 Jul 2024
सीएम भूपेंद्र पटेल का बड़ा तोहफा- सरकारी कर्मचारियों का बढ़ाया DA

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, उन्होंने सातवें वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों के लिए 1 जनवरी, 2024 से प्रभावी केंद्रीय दरों के आधार पर महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि की घोषणा की है। CMO के अनुसार, इस महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी से 4.71 लाख कर्मचारियों और लगभग 4.73 लाख सेवानिवृत्त कर्मचारियों यानी पेंशनभोगियों को फायदा होगा। 1 जनवरी 2024 से 30 जून 2024 तक छह महीने के महंगाई भत्ते का बकाया वेतन के साथ तीन किस्तों में दिया जाएगा। राज्य सरकार कर्मचारियों के इस बकाए के निपटान के लिए कुल 1129.51 करोड़ रुपये वितरित करेगी।

22:24 (IST) 04 Jul 2024
सीएम भूपेंद्र पटेल का बड़ा तोहफा- सरकारी कर्मचारियों का बढ़ाया DA

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, उन्होंने सातवें वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों के लिए 1 जनवरी, 2024 से प्रभावी केंद्रीय दरों के आधार पर महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि की घोषणा की है। CMO के अनुसार, इस महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी से 4.71 लाख कर्मचारियों और लगभग 4.73 लाख सेवानिवृत्त कर्मचारियों यानी पेंशनभोगियों को फायदा होगा। 1 जनवरी 2024 से 30 जून 2024 तक छह महीने के महंगाई भत्ते का बकाया वेतन के साथ तीन किस्तों में दिया जाएगा। राज्य सरकार कर्मचारियों के इस बकाए के निपटान के लिए कुल 1129.51 करोड़ रुपये वितरित करेगी।

21:40 (IST) 04 Jul 2024
हाथरस घटना में आरोपियों के खिलाफ सख्त होगी कार्रवाई : बीजेपी नेता

भाजपा नेता आरपी सिंह ने हाथरस घटना पर कहा कि पुलिस लगातार दबिश कर रही है। 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिसमें 2 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। मुख्य आरोपी फरार है, उसपर इनाम घोषित किया जा चुका है। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।

20:40 (IST) 04 Jul 2024
'भाजपा न सताती है और न बचाती है', शिवराज सिंह ने हेमंत सोरेन पर बोला हमला

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान रांची एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने झारखंड CM हेमंत सोरेन के बयान पर कहा कि भाजपा न सताती है और न बचाती है, जांच एजेंसियां अपना काम करती हैं, उन्होंने चम्पाई सोरेन को कुछ दिन का मुख्यमंत्री बनाकर सताया है। अगर वे कुछ दिन और मुख्यमंत्री बने रहते तो क्या होता? इससे साफ होता है कि इन्हें एक ही परिवार चाहिए। सत्ता की भूख ऐसी है कि वापस आए तो दो दिन भी बिना कुर्सी के नहीं रहेंगे। भाजपा पूरी ताकत से मैदान में है और यहां चुनाव जीतकर फिर से सुशासन स्थापित करेगी।

20:09 (IST) 04 Jul 2024
एमपी में रास्ता भटककर खाई में जा गिरी बस, 30 से अधिक यात्री जख्मी

(अजयारविंद नामदेव)

मध्य प्रदेश के शहडोल में एक यात्री बस रास्ता भटक कर देवरी पहुंच गई, जहां अनियंत्रित होकर गाड़ी 25 फिट नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में 30 से अधिक यात्री घायल हो गए। ब्यौहारी पुलिस ने लोगों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यह घटना ब्यौहारी थाना क्षेत्र के देवरी घाटी की है। सतना जिले के रामपुर से कर्रा बुढ़वा गांव में बरहौ कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रही बस के साथ शहडोल में हादसा हुआ।

20:04 (IST) 04 Jul 2024
सीता सोरेन ने हेमंत सोरेन की शपथ पर साधा निशाना

भाजपा नेता सीता सोरेन ने कहा कि JMM का अलग संविधान बना हुआ है, कभी भी किसी को कुर्सी पर बैठा देते हैं और कभी भी उठा देते हैं। चंपई सोरेन JMM के पुराने नेता हैं। हेमंत सोरेन को देखना चाहिए था विधानसभा चुनाव में 3-4 महीने बाकी है, ऐसे में अगर वे (चम्पाई सोरेन) 3-4 महीने और अपना कार्यकाल जारी रखते तो क्या हो जाता?

19:28 (IST) 04 Jul 2024
'बाबा का सिर काटने वाले को देंगे 11 लाख', भ्रष्टाचार विरोधी सेना ने की घोषणा

अलीगढ़ में भ्रष्टाचार विरोधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित केशव देव गौतम ने ऐलान किया है कि नारायण साकार विश्व हरि भोले बाबा का सिर काटकर चौराहे पर जूते मारने वाले को 11 लाख रुपये देंगे।

19:14 (IST) 04 Jul 2024
जेपी नड्डा ने की बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक

बीजेपी मुख्यालय में जेपी नड्डा ने बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस मीटिंग में गृह मंत्री शाह शामिल हैं। इस बैठक में संगठन चुनाव और आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा हुई।

18:52 (IST) 04 Jul 2024
'क्या CM असली सच्चाई जानते हैं?' असम बाढ़ पर क्या बोले गौरव गोगोई?

असम में बाढ़ की स्थिति पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि यह बहुत चिंता का विषय है, मैं बहुत चिंतित हूं और मुझे लगता है कि केंद्र सरकार को भी चिंतित होना चाहिए। मुझे पता है कि प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री से बात की, लेकिन मुझे इस बात की चिंता है कि क्या मुख्यमंत्री खुद असली सच्चाई जानते हैं या नहीं। पिछले 10 सालों से हम देख रहे हैं कि भाजपा सरकार का जल शक्ति विभाग बार-बार तटबंध परियोजनाएं ऐसे ठेकेदारों को दे रहा है जो टूटे हुए तटबंध बनाते हैं या तटबंध बनाते समय अपना काम ठीक से नहीं कर पाते हैं, लेकिन उसके बाद भी उसी ठेकेदार को बार-बार काम मिलता है।

18:31 (IST) 04 Jul 2024
हाथरस घटना पर क्या बोले सपा सांसद?

समाजवादी पार्टी राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने हाथरस घटना पर कहा कि यह दुख का विषय है, अखिलेश यादव व संसद के दोनों सदनों ने इसपर दुख व्यक्त किया, लेकिन इस घटना में गुनाह किसका है? 80 हजार लोगों की अनुमति दी गई, लेकिन इंतजाम नहीं देखा गया। प्रशासन ने निगरानी करने का नहीं सोचा, उन्होंने पुलिस संख्य बल में बढ़ोतरी करने की भी सोची। इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

18:11 (IST) 04 Jul 2024
'ED ने बिना सबूत हेमंत सोरेन को किया था गिरफ्तार' CM पद की शपथ पर क्या बोलीं महुआ माजी

JMM सांसद महुआ माजी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा एक परिवार है कोई पार्टी नहीं, परिवार के तमाम सदस्य मिलकर सरकार चलाते हैं और जनता के लिए काम करते हैं। पहले भी अच्छा काम किया है, चम्पाई सोरेन ने भी अच्छा काम किया और अब फिर से हेमंत सोरेन अच्छा काम करेंगे। जिस तरह से बिना किसी सबूत के ED ने उन्हें गिरफ्तार किया, उनके परिवार और जनता को दुख पहुंचा। उन्होंने विकास के प्रति जो सपने देखे हैं वह पूरे होंगे, तेजी से विकास होगा।

18:07 (IST) 04 Jul 2024
हेमंत सोरेन की शपथ पर क्या बोलीं कल्पना सोरेन?

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा कि जनता, पार्टी कार्यकर्ता सबकी शुभकामनाएं हैं और हाई कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए हेमंत सोरेन फिर से झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में और तेजी से कार्य करेंगे।

17:40 (IST) 04 Jul 2024
सीएम पद की शपथ लेने के बाद क्या बोले हेमंत सोरेन?

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन ने कहा कि वर्तमान महागठबंधन की सरकार ने 2019 से जनता की भावनाओं के अनुरूप सारी कार्य योजनाएं की। राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बीच चंपई सोरेन ने उसे आगे बढ़ाया, क्योंकि मैं जेल में था। आज कोर्ट के आदेश से मैं बाहर आ पाया हूं। पुन: अपने कार्यभार को संभालते हुए अब आगे के काम किए जाएंगे।

17:05 (IST) 04 Jul 2024
जेल से रिहाई के बाद हेमंत सोरेन ने ली शपथ, तीसरी बार बने झारखंड के CM

JMM के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के राजभवन में झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।

17:04 (IST) 04 Jul 2024
Aaj Ki Breaking News: जेल से रिहाई के बाद हेमंत सोरेन ने ली शपथ, तीसरी बार बने झारखंड के CM

JMM के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के राजभवन में झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।

16:42 (IST) 04 Jul 2024
गाजियाबाद में फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड

उत्तर प्रदेश में गाज़ियाबाद के साहिबाबाद साइड-4 इंडस्ट्रियल एरिया में आग लगी है। भीषण अग्निकांड रोटोमैक फैक्ट्री में हुआ। केमिकल में आग लगने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद है। वहीं आग बुझाने का प्रयास जारी। आग बुझाने के दौरान 3 फायर कर्मी झुलस गए। तीनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

13:24 (IST) 04 Jul 2024
हापुड़ में बच्चों से भरी स्कूली वैन नाले में गिरी

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बच्चों से भरी स्कूली वैन नाले में गिरी। राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद नाले से बच्चों को निकाला। करीब 6 बच्चे घायल हुए हैं। स्कूली वैन में काफी स्कूली बच्चे थे। सिंभावली क्षेत्र के खगोई के पास की घटना है। बारिश के मौसम में सड़क गीली होने से स्किड होकर वैन नाले में लुढ़की थी।

16:10 (IST) 04 Jul 2024
छत्तीसगढ़ के जांजगीर में फूड प्वॉइजनिंग से लोग बीमारी

छत्तीसगढ़ के जांजगीर में चाम्पा शहर के कनाई गांव में एक परिवार फूड प्वॉइजनिंग का शिकार हुआ है। एक ही परिवार के 12 लोग की हालत बिगड़ी। उल्टियां दस्त लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीमार होने वाले लोगों में छोटे बच्चों के साथ बुजुर्ग भी शामिल हैं। परिवार ने घर में ही मशरूम की सब्जी बनाई थी, लेकिन सब्जी खाने के बाद अचानक सभी की तबियत की बिगड़ गई।

15:35 (IST) 04 Jul 2024
हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में बदलाव

झारखंड में एक बार फिर हेमंत सोरेन की सरकार बनने जा रही है और वे आज शाम 5 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले खबर आई थी कि 7 जुलाई को हेमंत सोरेन शपथ लेंगे, लेकिन अचानक शेड्यूल में परिवर्तन कर दिया गया। समारोह बिरसा मंडप में होगा। तीसरी बार हेमंत मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हेमंत सोरेन झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री बनेंगे। हाल ही में रांची जमीन घोटाले में जेल में रहने के बाद हेमंत सोरेन जमानत पर बाहर आए हैं।

15:14 (IST) 04 Jul 2024
राजकोट अग्निकांड पर गुजरात हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

राजकोट अग्निकांड पर गुजरात हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने सरकार को फायर सेफ्टी एक्ट के नियमों को लेकर फटकार लगाई। गुजरात सरकार ने हाईकोर्ट में जवाब दाखिल किया था कि राजकोट अग्निकांड के बाद सभी अधिकारियों से पूछताछ हो रही है। हादसे के जिम्मेदार अधिकारियों को छोड़ा नहीं जाएगा। गुजरात हाईकोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया है कि अग्निकांड की जांच जरूरी है जो भी खामियां मिलें, उन्हें दूर किया जाए। पहले भी इसी गेम जोन में आग लगी थी, क्या इस बात की जानकारी अधिकारियों को थी। यह सवाल हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा। बड़ी लापरवाही के चलते इतनी बड़ी दुर्घटना हुई। सरकार कार्रवाई करने में ढिलाई क्यों बरत रही है?

नमस्कार, 4 जुलाई की खबरों में आपका स्वागत है। बाहर बारिश का मौसम है, अंदर खबरों की सरगर्मी है। T20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद टीम इंडिया वतन लौट आई है और उनका शानदार स्वागत हुआ। देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में डिस्चार्ज हो गए। उत्तर प्रदेश के हाथरस हादसे में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दिनभर की ताजा खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ...