आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री मोदी से मिले
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। दोनों की मुलाकात 10.15 बजे से 11 बजे तक करीब 45 मिनट चली। बतौर सीएम चंद्रबाबू नायडू की यह पहली मुलाकात दिल्ली में हुई। टीडीपी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आंध्र प्रदेश के विकास से संबंधित तमाम एजेंडों पर बात की।
चंद्रबाबू ने पीएम से प्रदेश की राजधानी अमरावती के विकास और लंबित पड़े कामों में तेजी लाने, राज्य की सिंचाई परियोजनाओं के लिए डैम, ओवरऑल राज्य की माली हालत पर चर्चा की और केंद्र सरकार से अपेक्षित सहायता के मुद्दे पर चर्चा की। प्रधानमंत्री से मुलाकात से पहले नायडू की मुलाकात वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से भी मुलाकात की।