बिहार में एक और पुल ढह गया। मधुबनी में शुक्रवार को एक निर्माणाधीन पुल गिर गया। 9 दिनों में राज्य में पुल गिरने की यह 5वीं घटना है। 3 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह पुल 2021 से निर्माणाधीन था। इसे बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा बनाया जा रहा था।
बिहार में एक और पुल ढह गया। मधुबनी में शुक्रवार को एक निर्माणाधीन पुल गिर गया। 9 दिनों में राज्य में पुल गिरने की यह 5वीं घटना है। 3 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह पुल 2021 से निर्माणाधीन था। इसे बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा बनाया जा रहा था।
गौतमबुद्ध नगर के सूरजपुर में बच्चों पर खेलते समय निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, जिससे 3 बच्चों की मौके पर मौत हो गई। ये सभी बच्चे आपस में रिश्तेदार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अयोध्या में राम पथ के निर्माण में लापरवाही का मामला सामने आया है। योगी सरकार ने पीडब्ल्यूडी विभाग के तीन इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई की। प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी अजय चौहान ने तीन इंजीनियरों को निलंबित कर दिया। अयोध्या के अधिशाषी अभियंता ध्रुव अग्रवाल, एई अनुज और जेई पर कार्रवाई हुई।
पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर थाने के इंस्पेक्टर प्रकाश रॉय समेत 4 पुलिस वालों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर बिना अनुमति के शकरपुर के एक होटल में रेड मारने का आरोप है। पुलिस वालों ने होटल रूम में ये रेड 29 मई को तब मारी थी, जब देशभर में आदर्श आचार संहिता लागू थी।
नार्थ ईस्ट दिल्ली में 2 बच्चे बारिश के इकट्ठा हुए पानी में नहाते हुए डूब गए। दोनों बच्चे नहाने गए थे। शाम 5 बजे यमुना खादर की घटना है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मृतक बच्चों की उम्र 8 साल और 10 साल है। न्यू उस्मानपुर के 5वें पुश्ता के पास खादर क्षेत्र में लगभग 5 फीट की गहराई पर एक खाई में बारिश का पानी जमा हो गया था। दोनों बच्चे खेल रहे थे और कुंड में तैरने चले गए। पानी गहरा होने के कारण दोनों डूब गए, जिससे दोनों की मौत हो गई।
एनआईए ने शुक्रवार को गुजरात और महाराष्ट्र में छापा मारा। यह छापेमारी कार्रवाई पाकिस्तान के लिए इंडियन डिफेंस की जासूसी करने वालों के खिलाफ की गई। एजेंसी ने जुलाई 2023 में एक फरार पाकिस्तानी नागरिक सहित दो आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया। एनआईए द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि इसके बाद एक पाकिस्तानी नागरिक सहित तीन अन्य के खिलाफ दो और आरोप पत्र दायर किए गए।
महाराष्ट्र उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि आज का जो बजट हमने लोगों को दिया है वो एक प्रकार से हमने हमारी बहनों को सौगात दी है, 1500 रुपए प्रति महीना हम उनको देने वाले हैं। किसानों को मुफ्त में बिजली देने वाले हैं। महिलाओं को 3 गैस सिलेंडर मुफ्त में देने वाले हैं। युवाओं को 10,000 महीना स्टाइपेंड योजना लाई गई है। इस बजट ने सभी वर्गों के लिए एक खुशी लाई है।
नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल प्रिंसिपल एहसान उल हक और वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज आलम को गिरफ्तार कर लिया है। हजारीबाग से सीबीआई की टीम दोनों को लेकर पटना आ रही है। गौरतलब है कि टीम लगातार दो दिनों से आरोपियों से पूछताछ कर रही थी। उसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
नीट पेपर लीक मामले में सी बी आई ने ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक और वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज आलम को गिरफ्तार कर लिया है। हजारीबाग से सीबीआई की टीम दोनों को लेकर पटना आ रही है। गौरतलब है कि टीम ने लगातार दो दिनों तक आरोपियों से पूछताछ की थी। उसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर फ्लाइटों का संचालन अनिश्चितकालीन के लिए बंद कर दिया गया है। इस टर्मिनल की छत का एक हिस्सा गिरने के बाद यह फैसला लिया गया। साथ ही इस घटना की जांच के लिए एक कमेटी भी गठित कर दी गई।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि दिल्ली के टर्मिनल टी1डी आईजीआईए पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के मद्देनजर सभी एयरलाइनों को सलाह दी जाती है कि वे दिल्ली से आने-जाने वाले हवाई किराए में किसी भी असामान्य वृद्धि पर नजर रखें और उसके संबंध में आवश्यक कार्रवाई करें। घटना के कारण उड़ानों को रद्द करना या पुनर्निर्धारित करना बिना किसी दंडात्मक शुल्क किया जा सकता है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार किसी भी प्रकार की चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन सब मर्यादा के तहत होना चाहिए। हम शुरू से कह रहे हैं कि हमारा दायित्व देश के नौजवानों के प्रति है। मैं छात्रों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि कार्रवाई शुरू हो चुकी है, CBI की गाज गिरने वाली है और सख्त सजा दी जाएगी। मामला न्यायालय के संज्ञान में है। मैं विपक्ष के नेता से भी निवेदन करता हूं कि आप राजनीति से दूर होकर चर्चा करें।
झारखंड के पूर्व सीएम और जेएमएम नेता हेमंत सोरेन रांची की बिरसा मुंडा जेल से जमानत पर रिहा हुए। हाई कोर्ट ने उन्हें भूमि घोटाला मामले में जमानत दे दी थी।
उत्तर प्रदेश के हरदोई में महिला सिपाही की बहन के शव से गहने उतारने वाले दोनों कर्मचारी बर्खास्त कर दिए गए हैं। मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सख्त रुख अपनाया। सोमवार को जांच रिपोर्ट मिलने के कुछ ही देर बाद सीएमओ ने पोस्टमार्टम हाउस में तैनात 2 आउट साेर्सिंग कर्मचारियों को बर्खास्त करते हुए आउट सोर्सिंग कंपनी को भी सख्त चेतावनी दी है।
नीट विवाद पर सरकार सुप्रीम कोर्ट में जवाब देने के लिए तैयार है। यह बयान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया है। उनका कहना है कि सरकार NEET पेपर लीक पर जवाब देने के लिए तैयार है। नीट पर विपक्ष भ्रमित न करे। हम चर्चा से भाग नहीं रहे हैं। छात्रों और अभिभावकों से भी सुझाव मांगे गए हैं। सरकार प्रतिबद्धता से मामले की जांच करवा रही है। पेपर लीक और गड़बड़ी करने वाले दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
मुंबई में नीट काउंसलिंग के लिए कंपनी चलाने वाला मालिक अचानक फरार हो गया है। मालिक ने कर्मचारियों से अपनी पहचान भी छिपाई, गलत नाम बताया। कर्मचारियों को अलग नाम से ईमेल आईडी बनाने के लिए कहा। पिछले महीने 22 मई को ही कंपनी शुरू की थी।
महाराष्ट्र में नीट पेपर लीक का केस गुरुवार को सीबीआई को सौंपा गया, लेकिन आज ही मुंबई में नीट का काउंसिलिंग सेंटर चलाने वाले तथाकथित आदित्य देशमुख नाम का शख्श फरार हो गया। इस सेंटर में 52 से 60 लोग काम करते थे। कर्मचारियों के तार धांधली से जुड़ने का शक है।
कर्मचारी आज सुबह जब ऑफिस आए तो ऑफिस के सारे लैपटॉप कंप्यूटर सब गायब थे। इनका कहना है कि इस सेंटर के मालिक ने अपना नाम आदित्य देशमुख बताया था, वो भी गलत है। उन्होंने अपने स्टाफ के भी गलत नाम से कार्ड बनवाए और लोगों को अपना असली नाम नहीं बताने को कहा।
कर्मचारियों ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है।
पुणे पॉर्श हादसे पर देवेंद्र फडणवीस ने आज विधानसभा में बयान दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पहले 304(a) के तहत मामला दर्ज किया गया था, लेकिन वरिष्ठों के आदेश पर 304 के तहत मामला दर्ज किया गया। JJB में जो एप्लिकेशन दिया गया था, उसमें पुलिस ने कहा था कि आरोपी को बालिग कंसीडर किया जाए। आरोपी के ब्लड सैंपल में जब अल्कोहोल नहीं मिला, तब पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने तत्काल इस केस से संबंधित सभी का डीएनए सैंपल लिया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ब्लड सैंपल बदलने वाले को अरेस्ट किया। आरोपी ने 3 लाख रुपये लेकर ब्लड सैंपल बदला था। इस घटना के बाद पुलिस ने क्रैश इम्पैक्ट एनालिसस किया। जांच में पता चला कि हादसे के दौरान गाडी की स्पीड 110km थी। आरोपी का शराब का सेवन करते वक्त का सीसीटीवी जब्त किया गया है। इस केस से जुड़े सारे लीगल एविडेंस कलेक्ट किए गए जा चुके है।
प्राथमिक चार्जशीट दायर की जा चुकी है। आरोपी के पिता को अरेस्ट किया गया है। बार मैनेजर को अरेस्ट किया गया है। आरोपी के दादा को अरेस्ट किया गया, क्योंकि ड्राइवर पर दबाव डालकर जुर्म कबूल करने के लिए कहा गया था। ड्रायइर को 24 घंटे तक किडनैप कर एक घर में बंद कर रखा गया था। इस घटना के बाद पुणे में नियमों का उल्लंघन करने वाले 70 बार-पब पर अबतक कार्रवाई की गई है।
दिल्ली के नरेला इलाके में 9 साल की मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या की गई है। उसकी लाश पार्क में खून से सनी हालत में मिली। बच्ची की हत्या पत्थरों से पीटकर की गई। परिजनों ने रेप की आशंका जताई है। पुलिस ने बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्ची के परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर रेप के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। बच्ची का शव घर से कुछ ही दूरी पर मिला।
बिहार में आज एक स्कूल वैन नहर में गिर गई। अरवल सदर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले फेकू बिगहा गांव के पास हादसा हुआ। स्कूली बच्चों से भरी मैजिक गाड़ी नहर में पलट गई। हादसे में बच्चे मामूली रूप से जख्मी हो गए हैं। वहीं वैन के नहर में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों के हाथ पैर फूल गए। बच्चों की उम्र 10 वर्ष से भी कम है। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।