पुणे पॉर्श हादसे पर देवेंद्र फडणवीस का विधानसभा में बयान
पुणे पॉर्श हादसे पर देवेंद्र फडणवीस ने आज विधानसभा में बयान दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पहले 304(a) के तहत मामला दर्ज किया गया था, लेकिन वरिष्ठों के आदेश पर 304 के तहत मामला दर्ज किया गया। JJB में जो एप्लिकेशन दिया गया था, उसमें पुलिस ने कहा था कि आरोपी को बालिग कंसीडर किया जाए। आरोपी के ब्लड सैंपल में जब अल्कोहोल नहीं मिला, तब पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने तत्काल इस केस से संबंधित सभी का डीएनए सैंपल लिया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ब्लड सैंपल बदलने वाले को अरेस्ट किया। आरोपी ने 3 लाख रुपये लेकर ब्लड सैंपल बदला था। इस घटना के बाद पुलिस ने क्रैश इम्पैक्ट एनालिसस किया। जांच में पता चला कि हादसे के दौरान गाडी की स्पीड 110km थी। आरोपी का शराब का सेवन करते वक्त का सीसीटीवी जब्त किया गया है। इस केस से जुड़े सारे लीगल एविडेंस कलेक्ट किए गए जा चुके है।
प्राथमिक चार्जशीट दायर की जा चुकी है। आरोपी के पिता को अरेस्ट किया गया है। बार मैनेजर को अरेस्ट किया गया है। आरोपी के दादा को अरेस्ट किया गया, क्योंकि ड्राइवर पर दबाव डालकर जुर्म कबूल करने के लिए कहा गया था। ड्रायइर को 24 घंटे तक किडनैप कर एक घर में बंद कर रखा गया था। इस घटना के बाद पुणे में नियमों का उल्लंघन करने वाले 70 बार-पब पर अबतक कार्रवाई की गई है।