महाराष्ट्र के बीड जिले में शनिवार को दो गुटों के बीच फायरिंग हुई, जिसमें युवा सरपंच की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति जख्मी हो गया। मृतक सरपंच की पहचान बापू अंधाले के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक दो गुटों के बीच विवाद में फायरिंग हुई। विवाद और फायरिंग की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं पाई।
महाराष्ट्र के बीड जिले में शनिवार को दो गुटों के बीच फायरिंग हुई, जिसमें युवा सरपंच की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति जख्मी हो गया। मृतक सरपंच की पहचान बापू अंधाले के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक दो गुटों के बीच विवाद में फायरिंग हुई। विवाद और फायरिंग की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं पाई।
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि मैं ममता बनर्जी, जो कि मुख्यमंत्री हैं, उनके खिलाफ मानहानि का मामला दायर करूंगा।
रवि अग्रवाल को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
रवि अग्रवाल को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
सरकारी नौकरियों पर राजस्थान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि हमने युवाओं से कहा कि हम नौकरियां निकालेंगे। हमने युवाओं को विश्वास दिलाया है कि रिक्त स्थानों पर नौकरियां निकाली जाएंगी। हमारी युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के अलावा स्वरोजगार के कार्य भी किए जाएंगे और इसके विकास के माध्यम से जहां भी आवश्यकता है वहां अच्छे अवसर प्रदान किए जाएंगे।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) अगले दो दिनों के अंदर नीट-पीजी के लिए नए कार्यक्रम की घोषणा करेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर उठे विवाद के बीच नीट पीजी की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) अगले दो दिनों के अंदर नीट-पीजी के लिए नए कार्यक्रम की घोषणा करेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर उठे विवाद के बीच नीट पीजी की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी।
दिल्ली के सीरसपुर अंडरपास में शनिवार को हुई बारिश की वजह से तकरीबन 3 फीट पानी भर गया था, जिसमें डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को मिली। दमकल विभाग ने अंडरपास में भरे पानी में सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद दो युवकों के शव निकाले गए।
यूपी में 1 जुलाई से 7 जुलाई तक समाजवादी पार्टी पेड़ लगाएगी। सपा मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर पार्टी ने यह फैसला लिया। इसका नाम PDA पेड़ रखा गया है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने पत्र जारी कर जानकारी दी।
गोधरा कोर्ट में सीबीआई की अर्जी पर सुनवाई हुई। अदालत ने चार आरोपियों की 4 दिन की रिमांड मंजूर की। तुषार भट्ट, टीचर पुरषोत्तम शर्मा, प्रिंसिपल विभोर आनंद, बिहार से गिरफ्तार रॉय ओवरसीज के साथी
आरिफ वोहरा से अब सीबीआई की टीम गोधरा नीट मामले में पूछताछ करेगी। सीबीआई आरोपियों को घटना स्थल और अन्य ठिकानों पर भी ले जा सकती है।
झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि ये झारखंड सिर्फ झारखंड नहीं है ये वीरों की धरती है। हम वीरों के सपूत हैं। हमें डरने की आवश्यकता नहीं है। डराने वाले बहुत आएंगे लेकिन वह क्षणभर का तकलीफ होगा। अगर हम उस तकलीफ को सह लिए तो निश्चित रूप से मंजिल झारखंडियों के कदम चूमेगी।
झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने रांची में कहा कि ये झारखंड सिर्फ झारखंड नहीं है ये वीरों की धरती है। हम वीरों के सपूत हैं। हमें डरने की आवश्यकता नहीं है। डराने वाले बहुत आएंगे लेकिन वह क्षणभर का तकलीफ होगा। अगर हम उस तकलीफ को सह लिए तो निश्चित रूप से मंजिल झारखंडियों के कदम चूमेगी।
नाबालिग से यौन उत्पीड़न मामले में सीआईडी ने अदालत में कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। एजेंसी ने आरोप पत्र में कहा कि जब किशोरी मां के साथ सीएम से न्याय की गुहार लगाने गई थी तो पूर्व सीएम ने उसकी कलाई पकड़ ली थी। फिर येदियुरप्पा ने बंद कमरे में किशोरी का उत्पीड़न करने का प्रयास किया था। पूर्व सीएम ने मुंह बंद रखने के लिए किशोरी की मां को पैसे भी दिए थे।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि जो ड्रग्स सप्लायर है, स्कूल, कॉलेज और विभिन्न क्षेत्रों में जहां ड्रग्स बेचा जाता है उन सभी जगहों पर कार्रवाई करने को कहा गया है और जो हमारी युवा पीढ़ी को बर्बाद करने के लिए गुनहगार हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें जेल में डाला जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सिर्फ पुणे में ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र में ये ड्रग्स जहां-जहां है वहां हम ड्रग मुक्त कर देंगे।
अरविंद केजरीवाल के वकील ने कोर्ट के सामने 2 एप्लीकेशन रखी हैं। जब तक जज ऑर्डर लिखें, तब तक 10 से 15 मिनट तक केजरीवाल को परिवार से मिलने की इजाजत दी। ED के केस में गिरफ्तारी के बाद जब केजरीवाल को JC भेजा गया था, तब मेडिकल ग्राउंड पर जो छूट थी, वो जारी रखी जाए। कोर्ट ने केजरीवाल की दोनों मांगें मान ली हैं।
अरविंद केजरीवाल को सीबीआई कुछ समय बाद दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी। 26 मार्च को सीबीआई ने केजरीवाल को शराब नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था। उनकी 3 दिन की कस्टडी आज खत्म हो रही है।
गुजरात के राजकोट शहर में बने हीरासर एयरपोर्ट पर दिल्ली जैसा हादसा हुआ है, लेकिन किसी के घायल होने की खबर नहीं है। बारिश के पानी से भरी कैनोपी ध्वस्त हो गई। हवाई अड्डे के निदेशक दिगंत बहोरा का टेलीफोनिक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि बारिश के कारण जलभराव होने से छज्जा ढह गया। हादसा टेंपरेरी टर्मिनल के बाहर हुआ था। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है।
उत्तर प्रदेश में मायावती को बड़ा झटका लगा है। कद्दावर नेता विजेंद्र चौधरी ने बसपा छोड़ दी है। उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। विजेंद्र ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बसपा जॉइन की थी और बिजनौर से चुनाव लड़ा था। इससे पहले उन्होंने 5 महीने लोकदल पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव के पद पर रहते हुए दिल्ली तक यात्रा की थी। विजेंद्र अब समर्थकों के साथ विचार विमर्श करके मीरापुर विधानसभा सीट के उप-चुनाव की तैयारी करेंगे।
NEET धांधली में पांचवीं गिरफ्तारी हुई है। झारखंड के हजारीबाग से CBI ने एक पत्रकार को अरेस्ट किया है। वहीं सीबीआई की NEET मामले में गुजरात की 7 लोकेशन पर तलाशी चल रही है। गुजरात के 4 जिलों में गोधरा, खेड़ा, आनंद, और अहमदाबाद में छापेमारी की गई है I