महाराष्ट्र में विवाद पर भिड़े दो गुट, फायरिंग में सरपंच की मौत, एक जख्मी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 3 परीक्षाओं की नई तारीखें घोषित कर दी हैं। बालटाल से अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना हो चुका है। इसके अलावा आज दिनभर की ताजा खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

News24 Breaking News

देखें देश-दुनिया की खबरों के पल-पल अपडेट्स...

नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो NTA ने 3 परीक्षाओं की नई तारीखें घोषित कर दी हैं। UGC-NET, CSIR-NET और NCET एग्जाम की नई तारीख आई है। तीनों एग्जाम 10 जुलाई से 4 सितंबर के बीच होंगे। दूसरी प्रमुख खबर, अमरनाथ यात्रा की शुरुआत है। कल पहलगाम से पहला जत्था रवाना हुआ था। आज बालटाल से पहला जत्था रवाना हुआ है। अमरनाथ यात्रा के लिए 3.50 लाख से ज्यादा श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बारबाडोस में T-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेला जाएगा। इसके अलावा आज दिनभर की ताजा खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

विवाद को लेकर दो गुटों में फायरिंग, सरपंच की मौत, एक जख्मी

महाराष्ट्र के बीड जिले में शनिवार को दो गुटों के बीच फायरिंग हुई, जिसमें युवा सरपंच की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति जख्मी हो गया। मृतक सरपंच की पहचान बापू अंधाले के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक दो गुटों के बीच विवाद में फायरिंग हुई। विवाद और फायरिंग की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं पाई।

विवाद को लेकर दो गुटों में फायरिंग, सरपंच की मौत, एक जख्मी

महाराष्ट्र के बीड जिले में शनिवार को दो गुटों के बीच फायरिंग हुई, जिसमें युवा सरपंच की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति जख्मी हो गया। मृतक सरपंच की पहचान बापू अंधाले के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक दो गुटों के बीच विवाद में फायरिंग हुई। विवाद और फायरिंग की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं पाई।

CM ममता बनर्जी के खिलाफ मानहानि का केस करेंगे राज्यपाल

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि मैं ममता बनर्जी, जो कि मुख्यमंत्री हैं, उनके खिलाफ मानहानि का मामला दायर करूंगा।

CBDT के चेयरमैन बने रवि अग्रवाल

रवि अग्रवाल को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

CBDT के चेयरमैन बने रवि अग्रवाल

रवि अग्रवाल को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

सरकारी नौकरियों पर क्या बोले CM भजन लाल शर्मा?

सरकारी नौकरियों पर राजस्थान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि हमने युवाओं से कहा कि हम नौकरियां निकालेंगे। हमने युवाओं को विश्वास दिलाया है कि रिक्त स्थानों पर नौकरियां निकाली जाएंगी। हमारी युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के अलावा स्वरोजगार के कार्य भी किए जाएंगे और इसके विकास के माध्यम से जहां भी आवश्यकता है वहां अच्छे अवसर प्रदान किए जाएंगे।

NEET PG की कब होगी परीक्षा? 2 दिन में आएगी नई तारीख

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) अगले दो दिनों के अंदर नीट-पीजी के लिए नए कार्यक्रम की घोषणा करेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर उठे विवाद के बीच नीट पीजी की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी।

NEET PG की कब होगी परीक्षा? 2 दिन में आएगी नई तारीख

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) अगले दो दिनों के अंदर नीट-पीजी के लिए नए कार्यक्रम की घोषणा करेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर उठे विवाद के बीच नीट पीजी की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी।

बारिश की पानी में डूब कर 2 बच्चों की गई जान

दिल्ली के सीरसपुर अंडरपास में शनिवार को हुई बारिश की वजह से तकरीबन 3 फीट पानी भर गया था, जिसमें डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को मिली। दमकल विभाग ने अंडरपास में भरे पानी में सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद दो युवकों के शव निकाले गए।

अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर सपा लगाएगी पेड़

यूपी में 1 जुलाई से 7 जुलाई तक समाजवादी पार्टी पेड़ लगाएगी। सपा मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर पार्टी ने यह फैसला लिया। इसका नाम PDA पेड़ रखा गया है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने पत्र जारी कर जानकारी दी।

NEET मामले में CBI को मिली 4 आरोपियों की रिमांड

गोधरा कोर्ट में सीबीआई की अर्जी पर सुनवाई हुई। अदालत ने चार आरोपियों की 4 दिन की रिमांड मंजूर की। तुषार भट्ट, टीचर पुरषोत्तम शर्मा, प्रिंसिपल विभोर आनंद, बिहार से गिरफ्तार रॉय ओवरसीज के साथी

आरिफ वोहरा से अब सीबीआई की टीम गोधरा नीट मामले में पूछताछ करेगी। सीबीआई आरोपियों को घटना स्थल और अन्य ठिकानों पर भी ले जा सकती है।

'वीरों की धरती है झारखंड, डरने की जरूरत नहीं', जेल से निकले हेमंत सोरेन क्या बोले?

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि ये झारखंड सिर्फ झारखंड नहीं है ये वीरों की धरती है। हम वीरों के सपूत हैं। हमें डरने की आवश्यकता नहीं है। डराने वाले बहुत आएंगे लेकिन वह क्षणभर का तकलीफ होगा। अगर हम उस तकलीफ को सह लिए तो निश्चित रूप से मंजिल झारखंडियों के कदम चूमेगी।

'वीरों की धरती है झारखंड, डरने की जरूरत नहीं', जेल से निकले हेमंत सोरेन क्या बोले?

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने रांची में कहा कि ये झारखंड सिर्फ झारखंड नहीं है ये वीरों की धरती है। हम वीरों के सपूत हैं। हमें डरने की आवश्यकता नहीं है। डराने वाले बहुत आएंगे लेकिन वह क्षणभर का तकलीफ होगा। अगर हम उस तकलीफ को सह लिए तो निश्चित रूप से मंजिल झारखंडियों के कदम चूमेगी।

किशोरी से यौन उत्पीड़न मामले में CBI की चार्जशीट में येदियुरप्‍पा पर लगे ये आरोप

नाबालिग से यौन उत्‍पीड़न मामले में सीआईडी ने अदालत में कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्‍पा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। एजेंसी ने आरोप पत्र में कहा कि जब किशोरी मां के साथ सीएम से न्‍याय की गुहार लगाने गई थी तो पूर्व सीएम ने उसकी कलाई पकड़ ली थी। फिर येदियुरप्‍पा ने बंद कमरे में किशोरी का उत्‍पीड़न करने का प्रयास किया था। पूर्व सीएम ने मुंह बंद रखने के लिए किशोरी की मां को पैसे भी दिए थे।

'सिर्फ पुणे ही नहीं पूरे राज्य को करेंगे नशा मुक्त', सीएम शिंदे का बड़ा बयान

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि जो ड्रग्स सप्लायर है, स्कूल, कॉलेज और विभिन्न क्षेत्रों में जहां ड्रग्स बेचा जाता है उन सभी जगहों पर कार्रवाई करने को कहा गया है और जो हमारी युवा पीढ़ी को बर्बाद करने के लिए गुनहगार हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें जेल में डाला जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सिर्फ पुणे में ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र में ये ड्रग्स जहां-जहां है वहां हम ड्रग मुक्त कर देंगे।

कोर्ट ने केजरीवाल की दोनों मांगें मानी

अरविंद केजरीवाल के वकील ने कोर्ट के सामने 2 एप्लीकेशन रखी हैं। जब तक जज ऑर्डर लिखें, तब तक 10 से 15 मिनट तक केजरीवाल को परिवार से मिलने की इजाजत दी। ED के केस में गिरफ्तारी के बाद जब केजरीवाल को JC भेजा गया था, तब मेडिकल ग्राउंड पर जो छूट थी, वो जारी रखी जाए। कोर्ट ने केजरीवाल की दोनों मांगें मान ली हैं।

थोड़ी देर में अरविंद केजरीवाल की पेशी

अरविंद केजरीवाल को सीबीआई कुछ समय बाद दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी। 26 मार्च को सीबीआई ने केजरीवाल को शराब नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था। उनकी 3 दिन की कस्टडी आज खत्म हो रही है।

राजकोट एयरपोर्ट पर दिल्ली जैसा हादसा

गुजरात के राजकोट शहर में बने हीरासर एयरपोर्ट पर दिल्ली जैसा हादसा हुआ है, लेकिन किसी के घायल होने की खबर नहीं है। बारिश के पानी से भरी कैनोपी ध्वस्त हो गई। हवाई अड्डे के निदेशक दिगंत बहोरा का टेलीफोनिक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि बारिश के कारण जलभराव होने से छज्जा ढह गया। हादसा टेंपरेरी टर्मिनल के बाहर हुआ था। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है।

मायावती को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लगा तगड़ा झटका

उत्तर प्रदेश में मायावती को बड़ा झटका लगा है। कद्दावर नेता विजेंद्र चौधरी ने बसपा छोड़ दी है। उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। विजेंद्र ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बसपा जॉइन की थी और बिजनौर से चुनाव लड़ा था। इससे पहले उन्होंने 5 महीने लोकदल पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव के पद पर रहते हुए दिल्ली तक यात्रा की थी। विजेंद्र अब समर्थकों के साथ विचार विमर्श करके मीरापुर विधानसभा सीट के उप-चुनाव की तैयारी करेंगे।

NEET धांधली में पांचवीं गिरफ्तारी

NEET धांधली में पांचवीं गिरफ्तारी हुई है। झारखंड के हजारीबाग से CBI ने एक पत्रकार को अरेस्ट किया है। वहीं सीबीआई की NEET मामले में गुजरात की 7 लोकेशन पर तलाशी चल रही है। गुजरात के 4 जिलों में गोधरा, खेड़ा, आनंद, और अहमदाबाद में छापेमारी की गई है I

श्रीलंका में 137 भारतीय नागरिक गिरफ्तार

श्रीलंका में 137 भारतीय नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता SSP निहाल थलदुवा ने मामले की पुष्टि की और बताया कि कोलंबो के उपनगरीय इलाके मडीवेला और बत्तरामुल्ला तथा पश्चिमी तटीय शहर नेगोम्बो से लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ ऑनलाइन फ्रॉड, सट्टेबाजी और जुए की विभिन्न गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं।

नीट मामले में ताजा अपडेट आया सामने

मुंबई के साकीनाका में नीट काउंसलिंग सेंटर चलाने वाले अमित देशमुख को कर्नाटक पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, कर्नाटका के बेलगाम से गिरफ्तारी हुई है। उसके ऊपर नीट की काउंसिलिंग से ही जुड़ा केस कर्नाटक में दर्ज था। 22 मई को उसने मुंबई में नीट काउंसलिंग सेंटर शुरू किया था। उसके नाम पर 52 से 60 लोगों को कमर्चारियों को बिना पगार दिए अचानक फरार हो गया था।

तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक शख्स घायल हो गयाए जिसे इलाज के लिए हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि विरुधुनगर में यह हादसा सत्तूर के पास हुआ है।

कांग्रेस के दिग्गज नेता श्रीनिवास का निधन

हैदराबाद में कांग्रेस के दिग्गज नेता धर्मपुरी श्रीनिवास का निधन हो गया। हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हुई। बीती रात उन्हें दिल का दौरान पड़ने पर अस्पताल लाया गया था, जहां आज सुबह करीब 3 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। श्रीनिवास हैदराबाद में संयुक्त आंध्र प्रदेश के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मंत्री थे।

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन

अरविंद केजरीवाल की 3 दिन की CBI कस्टडी आज खत्म हो रही है। इसलिए आज आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को कोर्ट में पेश किया जाएगा। दूसरी ओर केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का देशव्यापी हल्ला बोल है। देशभर में आज पार्टी कार्यकर्ता जांच एजेंसियों के दुरुपयोग और केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेंगे।

दिल्ली के वसंत विहार में लैंड स्लाइड

दिल्ली के वसंत विहार में बीते दिन भारी बारिश के कारण लैंड स्लाइड हुआ। ब्लॉक-बी में निर्माणाधीन कंस्ट्रक्शन साइट पर सो रहे मजदूर रात में भूस्खलन होने की वजह से पानी से भरे गड्ढे पर जा गिरे। चीख पुकार सुनकर लोगों ने पुलिस और NDRF को बलाया। NDRF की टीम ने गड्ढे में गिरे 3 में से एक मजदूर का शव निकाल लिया है। बाकी 2 की तलाश जारी है।

अमृतसर में हेरोइन की खेप बरामद

BSF जवानों ने अमृतसर जिले में बॉर्डर सटे गांव कक्कड़ से 5.57 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। नशीले पदार्थ पीले रंग के चिपकने वाले टेप में लिपटे हुए थे। 28 जून को शाम के समय गुप्तचरों ने सीमा क्षेत्र में हेरोइन की खेप होने की सूचना जवानों को दी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया तो खेप बरामद हुई।

अमरनाथ यात्रा का दूसरा जत्था रवाना

अमरनाथ यात्रा 2024 का आगाज हो चुका है। बीते दिन पहला जत्था पहलगाम वाले रास्ते से रवाना हुआ था। दूसरा जत्था आज बालटाल के रास्ते रवाना हुआ। जम्मू कश्मीर के LG मनोज सिन्हा ने रीति रिवाज के साथ दोनों जत्थों को रवाना हुआ। हालांकि मौसम खराब बना हुआ है, लेकिन श्रद्धालु पूरी आस्था के साथ बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए निकल गए हैं।

NTA ने जारी की इन परीक्षाओं की तारीख

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC-NET, जॉइंट CSIR-UGC NET और NCET की नई तारीखें घोषित की हैं। NCET एग्जाम 10 जुलाई को होगा। CSIR-UGC NET एग्जाम 25 जुलाई से 27 जुलाई के बीच और UGC NET एग्जाम 21 अगस्त से 4 सितंबर के बीच होगा। तीनों एग्जाम ऑनलाइन होंगे। बता दें कि पिछले दिनों 10 दिन के अंदर NTA को 3 एग्जाम रद्द/स्थगित करने पड़े थे। 12 जून को नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NCET) हुआ था, जो शाम को ही कैंसिल कर दिया गया। 18 जून को UGC NET एग्जाम हुआ, जो अगले दिन कैंसिल कर दिया गया। 9 लाख कैंडिडेट्स एग्जाम दे चुके थे। 21 जून को होने वाला CSIR UGC NET एग्जाम स्थगित कर दिया गया। एग्जाम 25-27 जून के बीच होना था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ