राऊज एवेन्यू कोर्ट ने के. कविता को मेडिकल जांच के लिए AIIMS रेफर किया है। बीआरएस नेता के कविता की तबियत आज अचानक बिगड़ गई। उन्हें मेडिकल जांच के लिए एम्स रेफर कर दिया गया है। एम्स से उनकी मेडिकल रिपोर्ट भी मांगी गई है। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने एक्साइज पॉलिसी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में के. कविता की न्यायिक हिरासत 22 जुलाई तक बढ़ा दी है।
जम्मू-कश्मीर के केरन में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। वहीं इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरा हुआ है। दूसरी तरफ जम्मू कश्मीर के कास्तीगढ़ में भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, सीमा पर से करीब 25 आतंकी देश में घुसपैठ कर चुके हैं।
चांदीपुरा वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है। अब इसने जानलेवा रूप धारण कर लिया है। इस वायरस से संक्रमित 15 लोगोंकी मौत अब तक हो चुकी है। वहीं चांदीपुरा वायरस के 29 संदिग्ध मरीज भी अस्पतालों में भर्ती हैं, जिसमें से 26 गुजरात के और 3 इंटरनेशनल केस हैं। राजस्थान से 2 और मध्य प्रदेश से भी एक मामला सामने आया है।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह के बेटे और राज्य के पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह ने कहा है कि उनकी जान को खतरा है। पुलिस वाले ही बदमाशों के साथ मिलकर उनकी हत्या करना चाहते हैं। वे लोग एक करोड़ रुपये चंदा भी इसके लिए इकट्ठा कर चुके हैं। मैंने सारी बात मुख्यमंत्री योगी को बता दी है। 10 दिन हो गए, अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इसलिए गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी चिट्ठी लिख कर बता चुका हूं। मेरे साथ कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी एजेंसी ISI की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान से आए आतंकी भारत में 6 जगहों से घुसपैठ करने की फिराक में थे। ISI के इशारों पर POK में 3 लॉन्चिंग पैड भी खोल दिए गए हैं। रियासी और उरी में करीब 25 आतंकी घुसपैठ कर चुके हैं।
दिल्ली समेत 5 राज्यों में आज ED की छापेमारी चल रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीमें करीब 15 ठिकाने खंगाल रही हैं। दिल्ली, झारखंड, हरियाणा में भी ईडी की टीमें पहुंच गई हैं। मामला 1392 करोड़ के बैंक घोटाले का है।
पिछले कई दिन से विवादों में चल रही ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेड़कर को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रायगढ़ जिले से गिरफ्तारी हुई है। मनोरमा पर एक किसान को धमकाने का आरोप लगा है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। धमकाने का वीडियो भी वायरल हुआ था और इसी मामले में मनोरमा पिछले कई दिन से फरार थी।
हरियाणा के महेंद्रगढ़ से कांग्रेस विधायक राव दान सिंह के घर एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने रेड की है। ED टीम गुरुवार सुबह राव दान सिंह के फॉर्म हाउस पर पहुंची। फॉर्म हाउस के बाहर सुरक्षा बल तैनात किया गया है। फॉर्म हाउस में किसी को आने जाने नहीं दिया जा था। अभी तक नहीं पता चल पाया है कि रेड किस केस को लेकर हुई है? ED के तरफ से कोई आधिकारिक बयान भी सामने नहीं आया है, लेकिन आज सुबह 3 से 4 गाड़ियों में सवार हो कर आई टीम की गाड़ियां घर के बाहर खड़ी हैं।
NEET पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। पटना AIIMS के 3 डॉक्टर हिरासत में लिए गए गए हैं। CBI ने डॉक्टरों को हिरासत में लिया है और जांच एजेंसी तीनों डॉक्टरों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है।
भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस तेग ने ओमान की खाड़ी में पलटे हुए तेल टैंकर एमवी प्रेस्टीज फाल्कन की मदद करते हुए 8 भरतीय और एक श्रीलंका के नागरिक को सुरक्षित बचा लिया है। भारतीय नौसेना ने न्यूज़ 24 को जानकारी देते हुए बताया कि एमवी 15 जुलाई को रास मदरका, ओमान के दक्षिण-पूर्व में लगभग 25 एनएम की दूरी पर पलटी थी। एमवी में 13 भारतीय और 3 श्रीलंकाई सहित 16 चालक दल सवार थे। खराब मौसम की वजह से रेस्क्यू में इंडियन नेवी को बहुत परेशानी हो रही है, लेकिन भारतीय नौसेना का लंबी दूरी का समुद्री टोही विमान P8I भी जीवित बचे लोगों की तलाश में सहायता कर रहा है।
छत्तीसगढ़ के बीजपुर में IED ब्लास्ट हो गया है। इस धमाके में 2 कॉन्सटेबल शहीद हो गए हैं, जबकि 4 कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया है।
NEET में गड़बड़ी से जुड़ी 38 याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। अदालत री-एग्जाम पर फैसला दे सकती है। 2 नवनियुक्त जज आज शपथ लेने वाले हैं, इसलिए कोर्ट की नियमित कार्रवाई थोड़ा देरी से शुरू होगी। जस्टिस एन कोटेश्वर सिंह और जस्टिस आर महादेवन को CJI चंद्रचूड़ साढ़े 10 बजे शपथ दिलाएंगे। वहीं चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पीठ मामले की सुनवाई करेगी।
कर्नाटक में भारी बारिश के चलते भीषण भूस्खलन हुआ है। नेशनल हाईवे-66 पर लैंड स्लाइड हुआ है, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है और 3 लापता हैं। हादसा अंकोला तालुका के शिरुर के पास हुआ। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
जम्मू कश्मीर के डोडा में आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना के ऑपरेशन का आज चौथा दिन है। सुरक्षा बलों ने आज सुबह करीब 4 बजे डोडा के कास्तीगढ़ में आतंकियों को घेर लिया। घने जंगल में आतंकियों से मुठभेड़ जारी है, जिसमें सेना के 2 जवान घायल बताए जा रहे हैं। सुरक्षाबलों की तरफ से पूरे इलाके को सेनिटाइज कर दिया गया है, ताकि किसी भी तरीके से आतंकी भाग न सकें।
आज प्रधानमंत्री आवास पर अहम कैबिनेट मीटिंग बुलाई गई है। इसमें केंद्रीय बजट 2024 पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री मोदी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक सुबह करीब 10 बजे शुरू होगी। बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी शाम करीब 6 बजे भाजपा के हेड ऑफिस जाएंगे और वर्कर्स से मुलाकात करेंगे।
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में आज सुबह से भारी बारिश हो रही है। पिछले कई घंटों से कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। इससे मदकोट पुल के नीचे कटाव नजर आ रहा है, जिससे फ्लैश फ्लड का खतरा बढ़ गया है। तेज बारिश से मंदाकिनी नदी का पानी बढ़ रहा है, जिसकी वजह से कई जगह इस तरह के कटाव देखने को मिल रहे हैं। नदी के आस-पास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को कोरोना हो गया है। 2 दिन से तबितय खराब होने पर टेस्ट कराया गया तो कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके चलते उन्होंने खुद को आइसोलेट कर दिया। वे व्हाइट हाउस में रहेंगे और उन्होंने कहा है कि वे घर से काम करेंगे। अपने सभी कर्तव्यों का पूरी तरह से पालन करेंगे। कोरोन वैक्सीनेशन करा लिया है। बूस्टर डोज भी ले ली है।