हाथरस घटना में फरार चल रहे आयोजक देव प्रकाश मधुकर ने शुक्रवार को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। वकील एपी सिंह ने यह दावा किया है। इस पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। इससे पहले पुलिस ने 2 महिलाओं समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बाबा सूरजपाल के वकील होने का दावा करने वाले सीनियर एडवोकेट एपी सिंह ने दावा किया कि उन्होंने हाथरस कांड के मुख्य आरोपी वेदप्रकाश मधुकर को पुलिस के सामने सरेंडर करवा दिया।
यह भी पढ़ें : हाथरस हादसे का मुख्य आरोपी, मनरेगा में करता था काम, फिर बना बाबा का सेवादार
NEET UG पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार के हलफनामे के बाद NTA ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया। NTA ने भी परीक्षा रद्द करने का विरोध किया। NTA ने अपने हलफनामे में कहा है कि नीट परीक्षा में केवल पटना और गोधरा में गड़बड़ी हुई। इसके चलते पूरी परीक्षा रद्द नहीं की जानी चाहिए। पटना में पेपर लीक का असर पूरी परीक्षा पर पड़ा हो, ऐसा नहीं हो सकता। NTA ने कहा है कि ये बात सही नहीं है कि केवल कुछ ही परीक्षा केंद्र के बच्चों ने अच्छा स्कोर किया है।
---विज्ञापन---
विधानसभा अध्यक्ष द्वारा तृणमूल कांग्रेस के विधायकों को शपथ दिलाए जाने पर नाराज राज्यपाल ने राष्ट्रपति को शिकायती पत्र लिखा। उन्होंने इसे असंवैधानिक बताया।
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---
JDU प्रवक्ता केसी त्यागी ने राजद प्रमुख लालू यादव के बयान पर कहा कि लालू यादव निराशा में हैं। JDU और TDP इस NDA सरकार के दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और यह सरकार 2029 के बाद भी चलेगी।
---विज्ञापन---
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू यादव के बयान पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह सब मुंगेरी लाल के हसीन सपने हैं। देश की जनता ने पीएम मोदी पर विश्वास किया है, बहुमत दिया है। यह सरकार तेजी से विकास के कार्यों को आगे बढ़ाएगी। विकसित भारत का संकल्प और मजबूत होगा।
हाथरस घटना के पीड़ितों से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की मुलाकात पर CPI के महासचिव डी. राजा ने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं। यह अच्छी बात है कि वे जाकर प्रभावित लोगों और पीड़ितों से मिले। अब सवाल यह है कि उत्तर प्रदेश सरकार की क्या जिम्मेदारी है? कुछ स्वयंभू, स्वयंभू बाबा एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सहमत हो जाते हैं, लोग इकट्ठा होते हैं। 100 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई। क्या सरकार को इसकी जानकारी थी या सरकार ने आंखें मूंद लीं कि जो कुछ भी हुआ, उसे होने दिया, उत्तर प्रदेश सरकार से सवाल किया जाना चाहिए। ऐसी चीजें कैसे हो रही हैं? प्रभावित लोगों का ध्यान रखा जाना चाहिए।
---विज्ञापन---
केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि देश भर में लोकसभा चुनाव के बाद हमने राज्य के प्रमुख कार्यकर्ताओं की कार्यकारिणी बैठक करने का फैसला लिया है। इसी संबंध में सभी राज्यों में प्रमुख नेता जा रहे हैं। कल जेपी नड्डा जम्मू-कश्मीर में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे…”
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हर योजना में गरीबों, पिछड़ों, दलितों को प्राथमिकता दी है। मैं आपको विश्वास दिलाने आया हूं कि उत्तराखंड सरकार दलित, वंचित, OBC समाज के विकास के लिए दिन-रात कार्य करेगी।
---विज्ञापन---
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव अपने तय समय पर होगा। नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बिहार विधानसभा का चुनाव होगा। चुनाव से पहले चिराग पासवान ने 28 नवंबर को शक्ति प्रदर्शन करने का ऐलान किया। गिरते पुलों पर उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की वजह से पुल गिर रहा है। पिता की जयंती पर भावुक हुए चिराग ने कहा कि चाचा पारस से अदावत नहीं भूले हैं। उन्होंने कहा कि 3 साल पहले चाचा के धोखे ने जो छीना था, आज सब वापस मिल गया।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने RJD प्रमुख लालू यादव के बयान पर कहा कि लालू यादव हसीन सपने देख रहे हैं। तीसरी बार देश और बिहार की जनता ने PM मोदी को प्रधानमंत्री बनाकर अपनी इच्छा जता दी है कि PM मोदी ही भारत के सच्चे सपूत हैं और देश को आगे बढ़ा सकते हैं। बिहार की जनता PM मोदी, नीतीश कुमार, NDA-BJP में विश्वास करती है, वे जंगलराज स्थापित नहीं होने देना चाहती है।
---विज्ञापन---
NEET PG 2024 की संशोधित तिथि पर राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) के अध्यक्ष डॉ. अभिजात शेठ ने कहा कि NEET PG परीक्षा 11 अगस्त को दो पालियों में आयोजित की जाएगी, छात्रों के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। NEET-PG 2024 में उपस्थित होने की पात्रता के लिए कट-ऑफ तिथि 15 अगस्त 2024 ही रहेगी। मानक सामान्यीकरण अनुपात दो पालियों में लागू किया जाएगा। सरकार सहित सभी हितधारकों के साथ बैठक करने के बाद अंतिम तिथि तय की गई है। हम सुनिश्चित करेंगे कि सभी SOP लागू हों।
आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद संजय सिंह को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। सांसद संजय सिंह को आप संसदीय दल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में आम आदमी पार्टी ने संजय सिंह की नियुक्ति को लेकर संसद के दोनों सदनों (लोकसभा-राज्यसभा) को चिट्ठी भेजी है।
---विज्ञापन---
छत्तीसगढ़ के कोरबा में कुएं में डूबने से 4 लोगों की मौत हो गई है। एक शख्स कुंए की सफाई करने के लिए उसके अंदर उतरा था, लेकिन जहरीली गैस की चपेट में आने से वह पानी में डूब गया। पिता के चिल्लाने की आवाज सुन बेटी भी उतरी, लेकिन वह भी डूब गई। दोनों को बचाने के लिए 2 लोग और उतरे, लेकिन चारों की मौत हो गई। कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम जुराली के डिपरा पारा की घटना है। घटना की सूचना मिलते ही कोरबा कलेक्टर, SP और कटघोरा विधायक मौके पर पहुंचे। मृतकों की पहचान शिवचरण पटेल, उसकी बेटी सपीना पटेल, मनबोध पटेल, जरूर पटेल के रूप में हुई। बिलासपुर से NDRF की टीम भी मौके पर पहुंची।
NEET PG एग्जाम की नई तारीख का ऐलान हो गया है। एग्जाम 11 अगस्त को होग। NTA की ओर से एग्जाम की तारीख घोषित की गई है। अब से पहले एग्जाम 22 जून को होने वाला था, लेकिन ऐन मौके पर एग्जाम पोस्टपोन कर दिया गया और नई तारीख जारी करने का ऐलान किया गया, जो अब जारी कर दी गई है।
---विज्ञापन---
बिहार के जहानाबाद में आज मानसून की बारिश में कहर बरपाया। मखदुमपुर के ओरबीघा में आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की जान चली गई। ट्रैक्टर पर पुआल लाद रहे 3 लोग बिजली की चपेट में आ गए। तीनों बुरी तरह झुलस गए और तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है।
पंजाब के खडूर साहिब से लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बनने वाले खालिस्तान समर्थक अमृतपाल ने आज दिल्ली में संसद में शपथ ग्रहण कर ली है। आज वह विधिवत रूप से संसद के स्थाई सदस्य बन गए हैं। अमृतपाल को आज सुबह ही डिब्रूगढ़ जेल से एयरबेस ले जाया गया और यहां से विशेष एयरक्राफ्ट से दिल्ली लाया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अमृतपाल को संसद भवन लेकर जाया गया, जहां पर स्पीकर ओम बिरला के कमरे में अमृत पाल ने संसद सदस्य के तौर पर शपथ ग्रहण की।
अमृतपाल को 4 दिन की पैरोल मिली हुई है और इसके चलते 10 कड़ी शर्तें भी पैरोल में शामिल की गई हैं, जिसका अमृतपाल को पालन करना होगा। पैरोल की शर्तों के बीच अमृतपाल को उसके परिवार से मुलाकात की इजाजत दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा अमृतसर रूरल पुलिस को दिया गया है। बेशक अमृतपाल के माता-पिता और चाचा दिल्ली में हैं, जहां पर किसी अज्ञात स्थान पर सेफ हाउस में उनकी मुलाकात करवाई जाएगी। फिलहाल अमृतपाल की पत्नी असम में ही ठहरी हुई है। अमृतपाल को एक साल 2 महीने और 12 दिन के बाद बाहर लाया गया है।
---विज्ञापन---