देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान News24 (B.A.G Convergence Limited) ने सोशल मीडिया पर बड़ा माइलस्टोन हासिल किया है. न्यूज24 देश का एक विश्वसनीय न्यूज चैनल है, जिसने न सिर्फ टीवी और वेबसाइट के माध्यम से अपने दर्शकों और रीडर्स तक सबसे पहले खबरें पहुंचाईं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी लगातार अपडेट साझा कर व्यूज के मामले में नया रिकॉर्ड स्थापित किया है. News24 को सोशल मीडिया पर व्यूज का बादशाह कहना इसलिए गलत नहीं होगा, क्योंकि इस प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान ने पिछले 7 दिनों (3 से 9 सितंबर के बीच) में फेसबुक, इंस्टाग्रम, यूट्यूब और एक्स पर संयुक्त रूप से 533.49 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है.
न्यूज24 का सोशल मीडिया पर व्यूज का नया रिकॉर्ड
पिछले 7 दिनों में न्यूज24 को फेसबुक पर 173.763 मिलियन, यूट्यूब पर 164.965 मिलियन, इंस्टाग्राम पर 192.66 मिलियन और एक्स (X) पर 2.10 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिले हैं. ये रिकॉर्ड सोशल मीडिया यूजर्स का न्यूज24 पर भरोसे का प्रतीक है. देश-दुनिया की खबर हो या मनोरंजन-खेल की बड़ी अपडेट, न्यूज24 सोशल मीडिया यूजर्स को समय पर अपडेट करता है. टीवी-डिजिटल के अलावा सोशल मीडिया पर तेजी बढ़ती न्यूज24 की लोकप्रियता ने व्यूज के मामले में अन्य मीडिया संस्थानों को भी पीछे छोड़ दिया है. आपको बता दें कि न्यूज24 के फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई रीजनल पेज भी हैं, जहां स्थानीय और ग्राउंड रिपोर्ट लगातार शेयर की जाती है.
फेसबुक-यूट्यूब पर 19 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि न्यूज24 के मेन फेसबुक पेज पर 19 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं, जबकि न्यूज24 के यूट्यूब चैनल पर भी फॉलोअर्स की संख्या तेजी से 28 मिलियन की ओर बढ़ रही है. इतना ही नहीं, एक्स पर भी News24 ने यूजर्स का भरोसा कमाते हुए 2 मिलियन से भी अधिक फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है. साथ ही News24 के रीजनल चैनल ‘न्यूज24 एमपी-छत्तीसगढ़’, ‘न्यूज24 यूपी-यूके’, ‘न्यूज24 बिहार-झारखंड’, ‘न्यूज24 पंजाब’ और ‘न्यूज24 हरियाणा’ के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी यूजर्स की उम्मीदों पर न्यूज24 खरा उतर रहा है और फॉलोअर्स की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है.
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
2 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
2 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
3 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
3 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
4 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
6 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
7 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
7 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
8 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines