हरियाणा में पहले ही सियासी संकट से जूझ रही भाजपा सरकार को एक और झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ और कद्दावर नेता सूरजपाल अम्मू ने पार्टी को अलविदा कह दिया।
डीआरआरई मुंबई जोनल युनिट ने मुंबई के हवाई अड्डे पर कोटे डिवोर एक युवक से 1468 ग्राम कोकीन वाले 7 कैप्सूल बरामद किए। जिनकी कीमत 15 करोड़ रुपए थी। राजस्व अधिकारियों की पूछताछ में युवक ने बताया कि भारत में तस्करी के लिए वह नशीली दवाओं वाले कैप्सूल की तस्करी करता था।
---विज्ञापन---
आपत्तिजनक पोस्ट मामले में बेंगलुरु पुलिस लगातार समन भेज रही है। बुधवार को पुलिस ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और सोशल मीडिया प्रमुख अमित मालवीय को समन भेज पूछताछ के लिए बुलाया था वहीं आज कर्नाटक भाजपा के सोशल मीडिया हेड पुलिस ने समन भेजा है।
हरियाणा में भाजपा की सरकार में सहयोगी रह चुके जेजेपी प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने गुरुवार को राज्यपाल को पत्र लिखकर बहुमत परीक्षण की मांग की है। ऐसी खबरें हैं कि दुष्यंत कांग्रेस और निर्दलीयों के साथ मिलकर सरकार बना सकते हैं।
---विज्ञापन---
हरियाणा में भाजपा की सरकार में सहयोगी रह चुके जेजेपी प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने गुरुवार को राज्यपाल को पत्र लिखकर बहुमत परीक्षण की मांग की है। ऐसी खबरें हैं कि दुष्यंत कांग्रेस और निर्दलीयों के साथ मिलकर सरकार बना सकते हैं।
तमिलनाडु के शिवकाशी जिले के विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के बाद हुए विस्फोट में 8 लोगों की मौत हो गई। विरुधुनगर के कलेक्टर जयसेलन यह जानकारी मीडिया को दी।
---विज्ञापन---
विपक्ष के नेता और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा के सचिव शादी लाल कपूर ने 10 मई को हरियाणा राजभवन को पत्र लिखकर राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है।
आबादी को लेकर पीएम आर्थिक सलाहकार परिषद की रिपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आज हिंदुओं की आबादी सरकारी आकड़ों के मुताबिक 79% है लेकिन अप्रत्यक्ष 70% पर आ गई है। मुसलमानों की आबादी 8% से बढ़कर 14 – 15% पर पहुंच गई और गैर सरकारी आंकड़े 20% से अधिक है। इसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। बिहार में आरजेडी और कम्युनिस्ट जिम्मेदार है। इन्होंने वोट बैंक की राजनीति की। ये भारत के लोकतंत्र के लिए खतरा है। पाकिस्तान में हम 22% थे घटकर 1% से नीचे चले आए।
watch बेगूसराय, बिहार: आबादी को लेकर पीएम आर्थिक सलाहकार परिषद की रिपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “आज हिंदुओं की आबादी सरकारी आकड़ों के मुताबिक 79% है लेकिन अप्रत्यक्ष 70% पर आ गया है। मुसलमानों की आबादी 8% से बढ़कर 14%-15% पर पहुंच गई और गैर सरकारी आंकड़े 20%… pic.twitter.com/rO6QTmlVPf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2024
---विज्ञापन---
हरियाणा में भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। कांग्रेस विधायक दल ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा सरकार बहुमत खो चुकी है। इसलिए राज्यपाल से राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की जाती है। राष्ट्रपति शासन लागू करके जल्द चुनाव करवाएं।
बिग ब्रेकिंग गरियाबंद
मूठभेड़ में एक पुरुष नक्सली ढेर
गरियाबंद जिले के लगे ओडिसा सीमा पर हुआ मुठभेड़
शोभा थाना क्षेत्र के गरिबा के जंगल से लगे सीमा पर हुई मुठभेड़
नवरंगपुर पुलिस व ओडिसा एस ओ जी ने किया कार्यवाही
नक्सली होने की सूचना पर बीती रात ऑपरेशन पर निकली थी टीम
कई राउंड गोलियां चलने के बाद सीजी सीमा की ओर भागे नक्सली
दैनिक उपयोगी व विस्फोट के कई सामान भी हुए जप्त
अभी भी मौके पर मौजूद है जवान
---विज्ञापन---
तिहाड़ जेल में कैद दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि ED ने चार्जशीट दाखिल करने की घोषणा कर दी है। ED ने दिल्ली शराब घोटाले में केजरीवाल को आरोपी बनाया है और कल चार्जशीट दाखिल करने जा रही है। कल ही सुप्रीम कोर्ट में केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। ED ने केजरीवाल को घोटाले का सरगना और मुख्य साजिशकर्ता बताया है।
पुर्तगाल से गैंगस्टर हिमांशु भाऊ ने एक और लग्जरी कार डीलर से 5 करोड़ एक्सटॉर्शन मनी मांगी है। वेस्ट दिल्ली के एक और लग्जरी कार डीलर को गैंगस्टर हिमांशु भाऊ ने धमकी दी। गैंगस्टर ने मंगलवार के दिन कॉल करके कार स्ट्रीट नामक शोरूम के मालिक को धमकाया।
सूत्रों के मुताबिक, शोरूम वेस्ट दिल्ली के नारायण इलाके में है। मालिक सेकेंड हैंड लग्जरी गाड़ियों की सेल परचेज का काम करते हैं। एक्सटॉर्शन मनी नहीं देने पर कहा गया है कि जैसे Fusion Cars के मालिक के शोरूम पर फायरिंग की है, वैसे तेरे शोरूम पर फायरिंग करेंगे।
22 साल का गैंगस्टर हिमांशु भाऊ पुर्तगाल में छिपा हुआ है। सोमवार के दिन Fusion Cars शोरूम पर हिमांशु भाऊ के शूटरों ने 15 से ज्यादा राउंड फायर किए थे और शोरूम मालिक से 5 करोड़ एक्सटॉर्शन मनी मांगी थी।
---विज्ञापन---
बिलीवर्स ईस्टर्न चर्च के प्रमुख मोरन मोर अथानासियस योहान (पूर्व में केपी योहन्नान) का आज निधन हो गया। मंगलवार को संयुक्त राज्य अमेरिका के डलास में सुबह की सैर के दौरान एक कार ने उन्होंने टक्कर मार दी थी। इलाज के दौरान उन्हें अचानक कार्डियक अरेस्ट हुआ और उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद 74 वर्षीय धर्माध्यक्ष टेक्सन शहर के एक अस्पताल में ICU में थे।
आंध्र प्रदेश में NTR जिला पुलिस ने गरिकापाडु चेक पोस्ट पर साढ़े 8 करोड़ रुपये कैश जब्त किए है। पैसे पाइप से लदी लॉरी में पाए गए और 2 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। यह पैसा हैदराबाद से गुंटूर ले जाया जा रहा था। जग्गैयापेट सर्कल के इंस्पेक्टर चंद्र शेखर ने बताया कि पैसा जांच टीमों को सौंपा जाएगा। आगे की कार्रवाई चुनाव आयोग के अधिकारी और फ्लाइंग स्क्वाड टीम द्वारा की जाएगी।
---विज्ञापन---
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने अपना चुनाव नामांकन दाखिल कर दिया है। इससे पहले उन्होंने कहा कि मैं आज अपना नामांकन दाखिल कर रहा हूं। मंडी के लोगों के साथ मेरा पुराना जुड़ाव है। मैं इस रिश्ते को आगे बढ़ाऊंगा। हम केवल विकास के बारे में बात करेंगे। हम प्राकृतिक आपदा के दौरान यहां के लोगों के साथ एकजुटता से खड़े थे। मैं वादा करता हूं कि मंडी में स्मार्ट सिटी विकसित की जाएगी।
चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी ने अकाली दल को बड़ा झटका दिया है। शिअद के लोकसभा प्रत्याशी हरदीप सिंह बुलटेरा आप में शामिल हो गए हैं। उन्हें भगवंत मान ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। हरदीप बुलटेरा और उनके समर्थक ने शिअद छोड़ी है। हरदीप सिंह बुलटेरा 3 बार पार्षद और सीनियर डिप्टी मेयर रह चुके हैं।
हरदीप सिंह के शामिल होने से इंडिया एयरलाइंस को चंडीगढ़ में बड़ा फायदा होगा।
---विज्ञापन---
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आज सुबह एक स्कूल में भीषण आग लग गई। स्कूल में समर कैंप चल रहा था, लेकिन अचानक आग लगने से भगदड़ मच गई और बच्चे फंस गए। लोगों ने तुरंत बचाव अभियान चलाते हुए बच्चों का सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगने से स्कूल में आग भड़की। स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। दमकल विभाग की गाड़ी ने स्कूल में लगी आग पर काबू पाया। घटना पड़ाव थाना क्षेत्र के कांति नगर की है।
पाकिस्तान के ग्वादर में आतंकियों ने 7 मजदूरों की जान ले ली है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात ग्वादर में एक आतंकवादी हमले में 7 श्रमिक मारे गए। आतंकवादियों ने ग्वादर के सरबंद में फिश हार्बर जेट्टी के पास रेजिडेंशियल क्वार्टरों पर हमला किया और अंधाधुंध गोलीबारी की। फायरिंग में क्वार्टर में सो रहे मजदूर मारे गए। वहीं एक मजदूर गंभीर घायल हुआ है।
---विज्ञापन---
पाकिस्तान में लाहौर एयरपोर्ट पर आज भीषण आग लग गई, जिस वजह से यात्रियों में अफरा तफरी मची। आनन फानन में लाउंज खाली कराया गया। वहीं नेशनल और इंटरनेशनल फ्लाइट्स डायवर्ट की गईं। कई फ्लाइट अपने तय समय से लेट चल रही हैं और हज यात्रियों की फ्लाइट भी डिले कर दी गई है।
बहुजन समाज पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। कुशीनगर और देवरिया से लोकसभा चुनाव उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हुई है। लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे फेज की वोटिंग के बीच बसपा ने यह सूची जारी की है और नामांकन भरकर प्रचार करने के निर्देश भी अध्यक्ष मायावती ने दिए हैं।
---विज्ञापन---