यूपी के कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के जैतपुर कस्बे में एक मशीनरी की दुकान में भीषण आग लग गई है। आग इतनी भीषण है कि बचाव दल ने उसके आसपास कई मीटर की दूरी में दुकानों को खाली करवा लिया है।
दिल्ली के ओखला से आप विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ ईडी कोर्ट पहुंची है। जानकारी के अनुसार जांच एजेंसी ने अमानतुल्ला खान पर समन का पालन न करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में याचिका दायर की है।
अमेरिका और म्यांमार में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके लगे। यूएस के न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई, जबकि म्यांमार में 5.8 तीव्रता थी।
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। सूत्रों के अनुसार उन्हें पार्टी दिल्ली की उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से अपना उम्मीदवार बना सकती है। फिलहाल दिल्ली में कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक चल रही है।
अयोध्या में बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। शुक्रवार को अलविदा की नमाज के दौरान मस्जिद परिसर में उनके साथ अभ्रद व्यवहार किया गया। आरोप है कि अय्यूब उर्फ पप्पू नामक व्यक्ति ने इकबाल अंसारी के साथ हाथापाई तक की। वह उनसे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ करने से नाराज था।
मध्यप्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट से समाजवादी प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन रद्द कर दिया गया है। नामांकन रद्द होने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा 10वीं-12वीं का रिजल्ट कब जारी किया जाएगा? इसे लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, रिजल्ट इसी महीने जारी करने की तैयारी चल रही है। करीब 55 लाख स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी होगा। गत 30 मार्च को सभी आंसर शीट की चेकिंग पूरी हो चुकी है। हाई स्कूल और इंटर रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर की जाएगी।
ग्वालियर में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद लगी आग में झुलसी 7 साल की बच्ची ने भी दम तोड़ दिया। गत 29 मार्च को ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में आने वाले सिंधिया नगर में एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट के बाद लगी आग में परिवार के चारों सदस्य घायल हो गए थे।
चारों को जयराम अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया था, जहां पहले महिला ने दम तोड़ा, फिर उसके पति की मौत हुई। 2 दिन पहले 5 वर्षीय राजा उर्फ कृष्णा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। गुरुवार देर रात आगजनी में झुलसी 7 वर्षीय बच्ची कुसुम ने भी दम तोड़ दिया।
बिहार में कांग्रेस और RJD महागठबंधन में मुकेश सहनी की VIP को जगह मिल गई है। समझौते का औपचारिक एलान हो चुका है। राजद ने वीआईपी को 3 सीट देने का फैसला कर लिया है। राजद ने वीआईपी को गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी सीट देने का फैसला लिया है। तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसका एलान किया।
अरविंद केजरीवाल सरकार को सुप्रीम कोर्ट से एक गुड न्यूज मिली है। दिल्ली जल बोर्ड केस में प्रिंसिपल सेक्रेट्री को फंड रिलीज करने का आदेश दिया है। SC ने दिल्ली जल बोर्ड को नोटिस भी जारी किया है। वहीं इस मामले की अगली सुनवाई अब 10 अप्रैल को होगी।
; border:0; border-radius:3px; box-shadow:0 0 1px 0 rgba(0,0,0,0.5),0 1px 10px 0 rgba(0,0,0,0.15); margin: 1px; max-width:540px; min-width:326px; padding:0; width:99.375%; width:-webkit-calc(100% – 2px); width:calc(100% – 2px);”>
c9c8cd; font-family:Arial,sans-serif; font-size:14px; line-height:17px; margin-bottom:0; margin-top:8px; overflow:hidden; padding:8px 0 7px; text-align:center; text-overflow:ellipsis; white-space:nowrap;”>c9c8cd; font-family:Arial,sans-serif; font-size:14px; font-style:normal; font-weight:normal; line-height:17px; text-decoration:none;” target=”_blank”>A post shared by News24 India (@news24official)
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखिवंदर सिंह सुक्खू को 5 करोड़ का मानहानि का नोटिस भेजा गया है। नोटिस धर्मशाला से पूर्व विधायक भाजपा प्रत्याक्षी सुधीर शर्मा ने भेजा है। कानूनी कार्रवाई के लिए 55 हजार रुपये का अतिरिक्त भुगतान करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री के एक बयान से नाराज होकर उनके खिलाफ एक्शन लिया गया है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा जेल में 5 लीगल मुलाक़ात की मांग वाली याचिका पर राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। राउज़ ऐवन्यू कोर्ट मामले में 9 अप्रैल को फैसला सुनाएगी।
केजरीवाल के वकील ने कहा कि अहम किसी राहत की मांग नहीं कर रहे हैं, जो मुकदमे अदालतों में चल रहे हैं, हम उसमें वकीलों से अतरिक्त मुलाक़ात की मांग कर रहे हैं। अगर जांच एजेंसी को मुलाकात पर आपत्ति है तो फिर इनको 2 लीगल मुलाक़ातों का भी विरोध करना चाहिए।
जांच एजेंसी सिर्फ संभावना के आधार पर 5 लीगल मुलाक़ात का विरोध कर रही है। वहीं ED ने कहा कि जेल ने नियम के अनुसार भी 5 लीगल मुलाक़ात की इजाज़त नहीं दी जा सकती है। आम तौर पर सिर्फ एक लीगल मुलाक़ात की इजाज़त दी जाती है। खास मौकों पर ही 2 लीगल मुलाक़ात देने का प्रावधान है।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में उसलापुर ओवर ब्रिज पर एक मेटाडोर का बैलेंस बिगड़ गया। इसके बाद मेटाडोर ने पहले 112 वाहन को ठोकर मारी। इसके बाद एक ऑटो और बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मेटाडोर मुंगेली से बिलासपुर आ रही थी। सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। आरोपी मेटाडोर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
कर्नाटक से निर्दलीय सांसद सुमलता अंबरीश ने आज भाजपा जॉइन कर ली है। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा और प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र भी मौजूद रहे। विपक्ष के नेता आर अशोक, लोकसभा चुनाव प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव राधा मोहन दास अग्रवाल भी नजर आए। पूर्व मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने सुमलता अंबरीश का पार्टी में स्वागत किया।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारत माता चौक के पास भीषण आग लग गई। आग बिजली विभाग के सब डिवीजन ऑफिस में लगी। दफ्तर में रखे ट्रांसफ़ॉर्मर में शॉर्ट सर्किट की वजह से जोरदार धमाका हुआ और आग भड़क गई।
गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले इलाके की घटना है। आग नियंत्रण के बाहर हो गई है। तेज हवा के चलते आग लगातार फैल रही है। लाउड स्पीकर के जरिए आस-पास के भवन, घर, दुकान और दफ्तरों को खाली कराया जा रहा है।
चुनाव आयोग का नोटिस मिलने के बाद आप की मंत्री आतिशी मार्लेना ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। इसमें उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए अपनी भड़ास निकाली।
बागपत में रालोद-भाजपा की संयुक्त रैली में गन्ना भुगतान को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले कि एक सप्ताह में शुगर मिल वाले भुगतान कर देंगे। अगर भुगतान नहीं किया तो पेंच कसे जाएंगे। कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 26 अप्रैल तक गर्मी बढ़ेगी तो पानी की ज़रूरत भी पड़ेगी।
मुकेश सहनी तेजस्वी यादव का हाथ पकड सकते हैं। VIP पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी को लेकर तेजस्वी आज बड़ा ऐलान कर सकते हैं। आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है।
उत्तर प्रदेश के 16 हजार मदरसों को बड़ी राहत मिली है। मदरसा एक्ट मामले में मदरसों को राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाई है। मदरसा बोर्ड और योगी सरकार, मोदी सरकार को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। 30 जून तक जवाब देना है।
कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर राजीव रंजन ने प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हमारा गारंटी पक्का वादा, BJP की गारंटी जुमला है। 400 पार का सपना धरा का धरा रह जाएगा। कांग्रेस के मेनिफेस्टो के बाद उनके लिए 200 तक पहुंचना भी मुश्किल साबित होगा।