Live Updates
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली MCD को फटकारा
दिल्ली में ठोस कचरे के निपटारे में नाकाम रहने पर सुप्रीम कोर्ट ने MCD की खिंचाई की है। कोर्ट ने मौजूदा हालात को दुखद बताते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि अगर राजधानी का ये हाल है तो हम दुनिया को क्या संदेश दे रहे हैं? देश का क्या हाल होगा? सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया कि राष्ट्रीय राजधानी में रोजाना इकट्ठा होने वाले 3,000 टन ठोस कचरे का निपटान नहीं हो पा रहा है।
जस्टिस एएस ओका और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच ने दिल्ली नगर निगम और विभिन्न प्राधिकरणों की ओर से पेश वकीलों से पूछा कि इसका समाधान क्या है? बेंच ने कहा कि ठोस कचरे के निपटारे का मुद्दा राष्ट्रीय राजधानी के लिए बहुत अहम है और इसमें कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए।
कोरबा में टिकट दलाली का भांड़ाफड़
छत्तीसगढ़ के कोरबा में पुलिस ने चॉइस सेंटर की आड़ में चल रहे टिकट दलाली के खेल का भांड़ाफड़ किया है। रेलवे पुलिस ने दलाल समेत कंप्यूटर, लैपटॉप, 9 रिजर्वेशन टिकट, 4 चालू टिकट समेत कई चीजों को जब्त किया है। इस दौरान रेलवे पुलिस ने कोरबा दर्री जमीनी पाली निवासी आशिफ शेख नामक 27 वर्षीय युवक गिरफ्तार किया है। आरोपी यूनिक ऑनलाइन और चॉइस सेंटर नामक दुकान चलाता था।
हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से झटका
झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और पूर्व सीए हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने चुनाव प्रचार के लिए जमानत देने ले मना कर दिया है। कोर्ट ने ED को नोटिस जारी कर 20 मई तक जवाब मांगा है। जस्टिस खन्ना ने हेमंत सोरेन के वकील कपिल सिब्बल ले कहा कि हम ED का पक्ष जाने बिना कोई आदेश जारी नहीं कर सकते।
पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से मीसा भारती ने किया नामांकन
बिहार के पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से मीसा भारती ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री राजद सुप्रीमो लालू यादव और राबड़ी देवी के साथ ही तेज प्रताप यादव भी मौजूद थे। बता दें कि पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर 1 जून को आखिरी चरण में मतदान होना है।
कार में शिक्षक की जिंदा जलने से मौत
छत्तीसगढ़ के कोरबा में चलती कार में भीषण आग लग गई। इस दौरान कार में मौजूद शिक्षक की जिंदा जलने से मौत हो गई है। करतला थाना क्षेत्र के चचिया गांव के लुढ़खेता मोहल्ला के पास की ये घटना बताई जा रही है। हादसे की वजह कार में शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। मृतक का नाम रायगढ़ जिले के छाल थाना निवासी जगत राम बेहरा है।
लखनऊ में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी
जयपुर के बाद अब लखनऊ में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। लखनऊ के गोमतीनगर के विबग्योर स्कूल को ये धमकी मिली है। बम की सूचना मिलने के बाद आनन फानन में बच्चों को स्कूल से बाहर निकाला लिया गया है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। पूरे स्कूल को खाली करा लिया गया है। इससे पहले जयपुर में कई स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।
दमोह-जबलपुर स्टेट हाइवे पर ट्रक में भीषण आग
दमोह-जबलपुर स्टेट हाइवे पर टायरों से भरें ट्रक में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक जलकर राख हो गया। किसी तरह ड्राइवर और कंडक्टर ने जल्ते ट्रक से भागकर कर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि इंजन के पास से निकली चिंगारी की वजह से ये आग लगी। ये ट्रक दमोह से जबलपुर टायर लेकर आ रहा था। घटना की सूचना लगते ही मौके पर पहुंचे दमकल के वाहन ने आग पर काबू पाया। ये घटना पाटन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
IGI एयरपोर्ट पर दो चोर गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में गहने बरमद
इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। डीसीपी, आईजीआई एयरपोर्ट उषा रंगनानी ने बताया कि आभूषण की चोर करने वाले दो लोगों को आईजीआई की टीम ने गिरफ्तार किया है। इन लोगों से चोरी के गहनों का बड़ा भंडार बरामद किया गया है। डीसीपी एयरपोट ने बताया कि पिछले एक साल में आरोपी ने 100 से ज्यादा हवाई यात्राएं कीं. उसने विमान के अंदर और सुरक्षा जांच के दौरान भी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया।
MP में रिटायर्ड जवान का खूनी 'खेल'
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रिटायर्ड जवान ने आज फायरिंग की। उसने 3 लोगों को गोलियां मारी हैं। घायलों में एक महिला और 2 पुरुष शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पुरुषों की हालत गंभीर है। बिजली के तार लगाने को लेकर हुए विवाद में गोलियां मारी गईं। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के रसूलपुर की घटना है।
महाराष्ट्र में भीषण अग्निकांड
महाराष्ट्र में सोमवार तड़के भीषण अग्निकांड हुआ। भिवंडी के मानकोली इलाके में भीषण आग लगी। इंडियन कंपाउंड के अंदर 15 से 20 गोदामों में आग भड़कने से हाहाकार मच गया। आनन फानन में फायर ब्रिगेड बुलाई गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग काबू में आई, लेकिन तब तक गोदामों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
नोएडा की पारस टिएरा सोसायटी में बड़ा हादसा
नोएडा की पारस टिएरा सोसायटी में रविवार रात बड़ा हादसा हो गया। ब्रेक फेल होने से लिफ्ट अचानक बेकाबू होकर 25वें फ्लोर तक पहुंच गई और छत तोड़ते हुए घर में घुस गई। हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सोसायटी के टॉवर-5 में हादसा हुआ। लोगों ने लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। वहीं अचानक लिफ्ट के ब्रेक फेल होने से हुए हादसे को देखकर लोगों में दहशत हैं और वे कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
बुलंदशहर में 25 हजार का इनामी बदमाश
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की पुलिस ने 25 हज़ार के इनामी बदमाश रिजवान को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में वह पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश का नाम धमेडा निवासी कुख्यात रिजवान है, जिस पर 18 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। चोरी की पल्सर बाइक पर रिजवान किसी वारदात को अंजाम देने निकला था। पुलिस ने उससे बाइक, तमंचा, 1 खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। कोतवाली नगर पुलिस की काला नदी पटरी पर इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हुई। शंकर प्रसाद एसपी सिटी बुलंदशहर ने मामले की पुष्टि की।
News24 Breaking News In Hindi: नमस्ते, आज देश में लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के मतदान हो रहे हैं। वहीं 5वें चरण के लिए चुनाव प्रचार भी शुरू हो गया है। IPL के 17वें सीजन में आज गुजरात टाइटंस (GT) और कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के बीच मैच खेला जाएगा। इसके अलावा आज दिनभर की खबरों के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
तिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
28 mins agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
1 hr agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
3 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
3 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
4 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
4 hrs agoLIVE: हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक
4 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
12 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
12 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines