अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग के मामले मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने हमले में इस्तेमाल पिस्टल बरामद कर ली है। क्राइम ब्रांच की टीम ने आज सूरत की तापी नदी से पिस्टल बरामद की है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास को मानते हुए काम किया है। उन्होंने कहा कि पीएम ने देश के किसान, गरीब, मजदूर के लिए काम किया है। उनका कहना था कि इससे प्रधानमंत्री मोदी के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है, हम निश्चित रूप से कह सकते हैं कि इस बार बीजेपी 400 के पार सीट जीतेगी।
दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल करीब 22 दिनों से तिहाड़ जेल में हैं। वह कई दिनों से कह रहे हैं कि उनका शुगर लेवल बढ़ रहा है और जेल के अंदर कोई विशेषज्ञ मधुमेह विशेषज्ञ नहीं है। उन्होंने कहा कि आज कोर्ट ने एम्स के मधुमेह विशेषज्ञों के साथ एक मेडिकल बोर्ड बनाया है जो यह तय करेगा कि केजरीवाल को क्या इलाज दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे साबित हो गया कि अरविंद केजरीवाल जो भी कह रहे थे वह सच है।
राजद नेता मीसा भारती ने कहा कि पीएम मोदी देश को यह क्यों नहीं बता रहे हैं कि उन्होंने पिछले 10 वर्षों में क्या किया है? वे बताएं कि वे बेरोजगारी, महंगाई कैसे नियंत्रित करेंगे।
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की चुनाव आयोग से मुलाकात पर पार्टी नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि 17 शिकायतों में से मैंने केवल 3-4 पर ही चुनाव आयोग अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की है। उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण मैं पीएम मोदी से हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं कि उन्होंने जो कांग्रेस घोषणापत्र पर बयान दिया वो नहीं देना चाहिए था और चुनाव आयोग को उन पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।
बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस अपने घोषणापत्र में लगभग 16-17 बार अल्पसंख्यकों के बारे में बात कर चुकी है। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है। जबकि आंध्र प्रदेश में उन्होंने मुसलमानों को अधिक आरक्षण देने के लिए एससी और एसटी के लिए आरक्षण कम कर दिया। हाई कोर्ट ने उस फैसले को दो बार रद्द कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और INDI गठबंधन वोट पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।
दिल्ली में गैंगवार हुई है, यहां बाहरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में दिनदहाड़े चार हथियारबंद बदमाशों ने तीन लोगों पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें दोग घायल हुए हैं और एक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मरने वाला कुख्यात गोगी गैंग का सक्रिय सदस्य है, उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
PM मोदी के मंगलसूत्र वाले बयान पर कांग्रेस ने हमलावर होते हुए चुनाव आयोग को शिकायत दी है। कांग्रेस मेनिफेस्टो को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दुष्प्रचार के खिलाफ भी चुनाव आयोग से शिकायत की गई है।
कांग्रेस प्रतिनिधि अभिषेक मनु सिंघवी, गुरदीप सिंह सप्पल और सलमान खुर्शीद ने चुनाव आयुक्त से मिलकर उन्हें शिकायती पत्र सौंपा। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को कांग्रेस के घोषणा पत्र की कॉपी सौंपने के लिए समय मांगा है।
अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से हाथ जोड़कर निवेदन करता हूं कि जो व्यक्तव्य दिया है, वो नहीं देना चाहिए। व्यक्तव्य को मैं भद्दा मानता हूं। उन्होंने मंगल सूत्र पर आघात करके 123 का सीधा उल्लंधन किया है। धर्म के आधार पर संकेत के तौर पर इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते।
दूसरी याचिका में धर्म के चिह्न, फोटो ऑफिशियल हैंडल पर नहीं लगा सकते, यह मांग की है। तीसरा सूरत में कैंडिडेट को लेकर जो कुछ हुआ, वह सही नहीं हुआ। चुनाव आयोग को सूरत सीट का इलेक्शन पोस्टपोन करने की रिक्वेस्ट दी है। राहुल गांधी को कर्नाटक में दूसरे फेज के लिए प्रचार करने की अनुमति देने की मांग की है।
कांग्रेस को आज पंजाब में भी बहुत बड़ा झटका लगा, क्योंकि पूर्व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष मोहिंदर सिंह केपी ने पार्टी छोड़ दी है। वे शिरोमणी अकाली दल में शामिल हो गए हैं। शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
मध्य प्रदेश के भोपाल में चिरायु मेडिकल कॉलेज में आज एक MBBS स्टूडेंट्स ने सुसाइड कर लिया। फर्स्ट ईयर की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी की। मृतका खरगोन की रहने वाली थी और गर्ल्स हॉस्टल में फांसी लगाई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खजूरी थाना पुलिस सुसाइड करने के कारणों की तलाश में जुटी है।
BJP के ‘मिशन 400’ का खाता खुल गया है, क्योंकि गुजरात से सूरत के प्रत्याशी बिना चुनाव लड़े जीत गए हैं। चुनाव का परिणाम आने से पहले ही भाजपा के मुकेश दलाल की जीत हुई, क्याेंकि कांग्रेस के उम्मीदवार नीलेश कुम्भानी का नामांकन रद्द होने के बाद बाकी 8 उम्मीदवारों ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है।
कुछ देर में जीत का औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा। वहीं पार्टी के उम्मीदवार और अध्यक्ष को बधाइयां मिलने लगी हैं।
दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में BRS नेता के कविता की जमानत याचिका पर कल भी सुनवाई होगी। के कविता की तरफ से वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि के कविता को जानबूझ कर परेशान किया गया। समन पर समन जारी किया गया। सुप्रीम कोर्ट में ED ने मौखिक रूप से कहा था कि के कविता को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, जिसके बाद सितंबर 2023 तक कोई समन नहीं जारी किया गया।
सितंबर 2023 के बाद जनवरी 2024 तक मामला सुनवाई के लिए नहीं आया। जनवरी में अचानक छठा समन जारी कर दिया। इसके दो महीने के बाद ED ने जल्द सुनवाई की मांग की, जिसके बाद ASG राजू ने कहा कि वह अपने मौखिक बयान को वपस ले रहे हैं, लेकिन बयान को वापस लेने की कोई वजह नहीं बताई।
बस यही कहते रहे कि लिखित में कोई आश्वासन नहीं दिया था। सितंबर 2023 तक जब के कविता मामले में संदिग्ध नहीं थी तो अचानक से कैसे आरोपी बन गई? सुप्रीम कोर्ट में दिन में सुनवाई हुई और शाम को के कविता को गिरफ्तार कर लिया गया।
दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े CBI के मामले में गिरफ्तार BRS नेता के कविता की ज़मानत पर फैसला सुरक्षित रखा गया है। राउज़ ऐवन्यू कोर्ट ने के कविता की जमानत अर्जी पर फैसला सुरक्षित रखा है और फैसला राऊज एवेन्यू कोर्ट मामले में 2 मई को फैसला सुनाएगी।
PM के मंगलसूत्र वाले बयान पर कांग्रेस ने हमलावर होते हुए चुनाव आयोग को शिकायत देने का फैसला लिया है। इतना ही नहीं कांग्रेस मैनिफेस्टो को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दुष्प्रचार के खिलाफ भी चुनाव आयोग से शिकायत करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को कांग्रेस के घोषणा पत्र की कॉपी सौंपने के लिए समय मांगा है।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव क्या चुनाव नहीं लड़ेंगे? इस पर सस्पेंस बरकरार हो गया है। वहीं उनके कन्नौज से चुनाव लड़ने की अटकलें भी अब खत्म हो गई है। क्योंकि पार्टी ने कन्नौज से उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। सपा ने कन्नौन से तेज प्रताप यादव को उम्मीदवार बनाया है।
महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री AR अंतुले की राजनीतिक विरासत संभालने वाले उनके दामाद मुश्ताक अंतुले आज अजित पवार की NCP में शामिल हो गए। उन्होंने दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वहीं अंतुले के अजीत गुट में जाने से शिवसेना UBT के रायगढ़ से लोकसभा उम्मीदवार अनंत गीते की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने सभी आपराधिक मामलों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को असाधारण अंतरिम जमानत देने का निर्देश देने की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए याचिकाकर्ता पर 75,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
दिल्ली के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने आदेश पारित करते हुए कहा कि यह अदालत उच्च पद पर आसीन व्यक्ति के खिलाफ शुरू किए गए लंबित आपराधिक मामले में असाधारण अंतरिम जमानत नहीं दे सकती।
कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के न्यायिक आदेश के आधार पर कोई हिरासत में है। मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में है। कानून किसी के लिए भी बराबर है।