केजरीवाल से आतिशी की मुलाकात रद्द, भड़के संजय सिंह

News24 Breaking News Live Updates: आज की प्रमुख खबर मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो है। इसके अलावा देशभर में, दुनिया के अन्य देशों में और आपके आस-पास क्या कुछ हो रहा है, इसके पल-पल के अपडेट जानने के लिए जुड़े रहें News24 के साथ…

Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Voting Live Updates

Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Voting Live Updates: पल-पल के अपडेट्स देखें...

News24 Breaking News Live Updates: लोकसभा चुनाव 2024 की वोटिंग में आज और कल का दिन बाकी रह गया है। परसो 26 अप्रैल दिन शुक्रवार को 12 राज्यों की 89 सीटों पर मतदान होगा। इससे पहले आज अरुणाचल प्रदेश में 8 मतदान केंद्रों पर पहले फेज की वोटिंग दोबारा से हुई।

विज्ञापन

इसके अलावा आज की प्रमुख खबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा रही। वे आज छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। PM मोदी आज भोपाल में रोड शो भी करेंगे। सागर और हरदा में 2 चुनावी जनसभाओं को उन्होंने संबोधित किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्नाटक में जनसभा में की।

विज्ञापन

IPL के 17वें सीजन में आज दिल्ली के स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। बीते दिन हुए मैच में लखनऊ सुपर जायंटस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 6 विकेट से हराया था। इसके अलावा आज देशभर में, दुनिया के अन्य देशों में और आपके आस-पास क्या कुछ हो रहा है, इसके पल-पल के अपडेट जानने के लिए जुड़े रहें News24 के साथ…

LIVE UPDATES

केजरीवाल से आतिशी की मुलाकात रद्द, भड़के संजय सिंह

आप नेता आतिशी की तिहाड़ जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात आखिरी समय में रद्द कर दी है। इसके बाद आप नेता संजय सिंह ने कहा कि ब्रिटिश काल में भी इस तरह का व्यवहार देखने को नहीं मिलता था। उन्होंने बताया कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज और शिक्षा मंत्री आतिशी को आज तिहाड़ में मुख्यमंत्री से मिलना था। लेकिन सुबह साढ़े नौ बजे बताया गया कि उनकी मुलाकात रद्द कर दी गई है।

कांग्रेस पार्टी और INDI गठबंधन की देश को लूटने की तैयारी

नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने कहा कि कितनी दुर्भाग्य पूर्ण बात है कि अपने घोषणापत्र में ही कांग्रेस पार्टी और INDI गठबंधन ने लूटने तैयारी कर ली है। ये अलग-अलग बहाने ढूंढ रहे हैं।

अजित पवार की पत्नी क्लीन चिट

25 हजार करोड़ रुपए के घोटाले के मामले में मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को क्लीन चिट दी है। बता दें इस मामले की जांच मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा कर रही थी। अब जांच रिपोर्ट में बताया गया कि बैंक को जरंदेश्वर चीनी मिल में लोन मंजूर करने या बेचने में कोई हानि नहीं हुई है।

पीएम मोदी जवाब दें 10 साल में क्या किया: तेजस्वी यादव

बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि दूसरे चरण में हम बिहार की पांचों लोकसभा सीट पर चुनाव जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी इस बात का जवाब दें कि उन्होंने अपने पिछले 10 साल के कार्यकाल में क्या किया?

कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में आंध्र प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों और 11 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है।

भाजपा प्रत्याशी का विरोध

पंजाब की फरीदकोट लोकसभा सीट से भाजपा उमीदवार हंस राज हंस का विरोध हुआ है। आज बीजेपी प्रत्याशी लोकसभा क्षेत्र में प्रचार कर रहे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में किसानों ने उनके काफिले का रास्ता रोका और उनका अपना विरोध जताया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को काबू किया और प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया है।

भाजपा सांसद राजवीर दिलेर का निधन

हाथरस के भाजपा सांसद राजवीर दिलेर का निधन हो गया है। हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है। आज तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अलीगढ़ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अधीर रंजन चौधरी ने किया नामांकन

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल के बरहामपुर से आज नामांकन किया है। बता दें तृणमूल कांग्रेस ने इस सीट से पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, अधीर रंजन पांच बार के सांसद हैं। बता दें 13 मई को इस सीट पर मतदान होगा।

बीजेपी ने कश्मीर को हमेशा के लिए भारत का बनाने काम किया:अमित शाह

महाराष्ट्र के अमरावती में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कहते थे कि अनुच्छेद-370 हटी, तो देश में खून की नदियां बह जाएंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अनुच्छेद-370 हटाकर इस देश से आतंकवाद को समाप्त करने और कश्मीर को हमेशा के लिए भारत का बनाने काम किया है।

बीजेपी धर्म के आधार पर वोट देने के लिए करती है प्रेरित:प्रियंका गांधी

केरल के वायनाड में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस तरह के चुनावों के दौरान वह (पीएम मोदी) आपसे आपके धर्म के बारे में बात करते हैं या आपको धर्म के आधार पर वोट देने के लिए प्रेरित करते हैं।

AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा आरोप

AAP सांसद संजय सिंह ने बड़ा आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री किस दुश्मनी का केजरीवाल से बदला ले रहे हैं? प्रधानमंत्री और उपराज्यपाल को पत्र लिखूंगा। परिवार को CM केजरीवाल से ने मिलने देने की साजिश चल रही है। नेताओं और करीबियों को CM केजरीवाल से न मिलने देने पर पत्र लिखूंगा। कल रात आतिशी की मुलाकात CM केजरीवाल के साथ कैंसिल की गई। आज सुबह संदीप पाठक की मुलाकात CM केजरीवाल के साथ कैंसिल की गई। इससे पहले मुझे CM केजरीवाल से मिलने पर रोक लगाई।

नितिन गडकरी की तबीयत बिगड़ी

महाराष्ट्र के यवतमाल में महायुति के कैंडिडेट की सभा में नितिन गडकरी को चक्कर आ गया। नितिन गडकरी स्टेज पर लड़खड़ा कर गिरे। उन्हें मंच पर ही फर्स्ट ऐड दिया गया। उन्हें उठाकर तुरंत चेयर पर आराम से बिठाया गया। डॉक्टरों ने उनका चेकअप किया। अभी उनकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है।

मध्य प्रदेश के सागर में प्रधानमंत्री मोदी की रैली

दंतेवाड़ा में 18 माओवादियों का आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में आज लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर 18 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस की अपील का माओवादियों पर व्यापक असर पड़ा कि उन्होंने हिंसा की राह छोड़कर लोकतंत्र और सविंधान में विश्वास जताया।

आत्मसमर्पित माओवादी भैरमगढ़ एवं मलांगेर एरिया कमेटी में सक्रिय थे। आत्मसमर्पित सभी माओवादी नक्सली बंद के दौरान सड़क खोदने, पेड़ काटने एवं नक्सली बैनर पोस्टर लगाने की घटनाओं में शामिल थे।

लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 177 इनामी माओवादी सहित कुल 738 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

प्रयागराज में फास्ट फूड रेस्टोरेंट और कोचिंग सेंटर में आग लगी

प्रयागराज में सिविल लाइंस इलाके में फास्ट फूड रेस्टोरेंट और कोचिंग सेंटर में आग लग गई। डोमिनोज के फ्रेंचाइजी सेंटर और संस्कृति आईएएस में आग लगने से हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। दोनों जगह फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

आग लगने से रेस्टोरेंट में रखा ज्यादातर सामान जलकर राख हो गया है। कोचिंग संस्थान के फर्नीचर और दूसरे सामान भी जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड नजदीक होने की वजह से दमकल गाड़ियां तेजी से पहुंचीं। जिस बिल्डिंग में आग लगी, उसमें रेस्टोरेंट और कोचिंग संस्थान के साथ ही कई दूसरे शोरूम भी हैं।

एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। तेज हवा चलने की वजह से आग जल्दी फैली।

सौरभ भारद्वाज से जानिए कैसी है केजरीवाल की तबीयत?

निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे सिद्धू मूसेवाला के पिता

दिवंगत सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू बठिंड लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, पता चला है कि सिद्धू के पिता नामांकन के लिए अपनी फाइल तैयार करवा रहे हैं। पता चला है कि उन्होंने लोकसभा चुनाव आजाद उमीदवार के तौर पर लड़ने का मन पूरी तरह से बना लिया है। वहीं बालकौर सिंह के चुनाव मैदान में आने के बाद सभी समीकरण बदलने की पूरी उम्मीद लगाई जा रही है।

पंजाब के ADGP लॉ एंड ऑर्डर ने छोड़ी नौकरी

पंजाब के एडीजीपी लॉ एंड आर्डर गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने (VRS) स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली है। जीएस ढिल्लों की VRS एप्लीकेशन पंजाब सरकार ने मंजूर भी कर ली है, जिसके लिए जीएस ढिल्लों ने पंजाब सरकार का धन्यवाद किया। राजनीतिक पारी खेलने को लेकर ढिल्लों ने कहा कि अभी तक इसके बारे में कुछ भी नहीं सोचा है। किस्मत जहां ले जाएगी, वहां जाएंगे

कांग्रेस ने दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी

कांग्रेस को दिल्ली में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दिग्गज नेता और 15 साल से मंत्री रहे राजकुमार चौहान ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वे शीला दीक्षित की सरकार में भी मंत्री रहे थे। इस्तीफा देने का कारण उत्तर पश्चिमी दिल्ली से लोकसभा चुनाव टिकट नहीं मिलना बताया जा रहा है। प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया का व्यवहार भी राजकुमार के इस्तीफा देने का कारण है।

दिल्ली शराब घोटाले की अगली सुनवाई 7 मई को

दिल्ली शराब घोटाले को लेकर CBI द्वारा दर्ज मामले में चार्ज फ्रेम करने अभी शुरू नहीं करने की मांग करते हुए अर्ज़ी दाखिल की गई है। याचिका पर सुनवाई करते हुए राउज एवेन्यू कोर्ट ने CBI से जवाब मांगा है। साथ ही CBI मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ा दी है। मनीष सिसोदिया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए थे।

आप ने पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा

अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पंजाब से दिग्गज नेता ने पार्टी की सदस्यता छोड़ दी है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के नाम इस्तीफा भेजा और लोकसभा चुनाव 2024 का टिकट नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। इस्तीफा देने वाले पूर्व विधायक का नाम जस्सी खंगूरा है। उन्होंने लुधियाना सेंट्रल के विधायक अशोक पाराशर पप्पी को लुधियाना से लोकसभा उम्मीदवार बनाने पर नाराजगी जताई है।

कानपुर में 2 भीषण सड़क हादसों में 6 की मौत

उत्तर प्रदेश के कानपुर में 2 अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई है। दोनों हादसे एक की समय पर हुए। भोगनीपुर थाना क्षेत्र में वैन पलटने से जहां 3 लोगों की मौत हो गई, वहीं 6 लोग घायल हुए हैं। मूसानगर थाना क्षेत्र में लोगों को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से कुछ की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें कानपुर रेफर किया गया है। कुछ का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में PM मोदी की रैली

राहुल गांधी ने PM मोदी पर कसा तंज

Rahul Gandhi ने कहा कि मेरी जाति में कोई दिलचस्पी है। मैं सिर्फ यह मानता हूं कि 90% आबादी के साथ अन्याय हो रहा है। मैं जाति जनगणना की बात करता हूं तो सब नाराज़ होते हैं। प्रधानमंत्री खुद कहते हैं कि मैं OBC हूं। फिर कहते हैं कि जाति सिर्फ अमीर गरीब की है। क्या कहना चाहते हैं। अगर जाति नहीं तो आप OBC कैसे?

मेरी लिए यह राजनीति नहीं, बल्कि जिंदगी का मिशन है- गैरबराबरी को खत्म करना। राजनीति में compromise होती है, जिंदगी के मिशन में compromise नहीं होती। जातिगत जनगणना मेरे लिए सबसे अहम है और इसे कराकर रहूंगा।

जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में मुठभेड़

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा की रंगी वन रेंज में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के 2 जवान घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, आतंकवादियों की मौजूदगी के इनपुट के बाद सेना बांदीपोरा के ऊपरी इलाकों में रांगी जंगलों में तलाशी ले रही थी।

तलाशी के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने तलाशी दल पर गोलीबारी की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। गोलीबारी में 2 सैनिक मामूली रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

इस बीच मुठभेड़ क्षेत्र में और अधिक सुरक्षा बल पहुंच गए हैं और छिपे हुए आतंकवादियों की तलाश तेज कर दी गई है।

राहुल गांधी की तबीयत ठीक हुई

राहुल गांधी की तबीयत अब ठीक है और आज से वे चुनावी रण में उतरेंगे। आज महाराष्ट्र में उनकी 2 जनसभाएं हैं। सुबह 11 बजे राहुल गांधी परतवाड़ा में जनसभा करेंगे। दोपहर 3 बजे सोलापुर में प्रणीति शिंदे के लिए वोट मांगेंगे।

ग्वालियर में मेमू ट्रेन पर पत्थरबाजी

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आज मेमू ट्रेन पर पत्थरबाजी हुई, जिससे जहां ट्रेन में सवार खिलाड़ियों में हड़कंप मच गया। वहीं स्टेशन पर भी अफरा तफरी मच गई। बता दें कि मेमू ट्रेन ग्वालियर से जौरा के बीच चलती है। पत्थरबाजी में ट्रेन के इंजन का कांच टूट गया। शताब्दी और वंदे भारत के बाद मेमू ट्रेन पर पथराव हुआ है।

घटना के बाद RPF एक्टिव हो गई और पत्थरबाजी करने वालों को पकड़ने में जुटी है।

ऊंट पर बैठकर नामांकन भरने पहुंचे उम्मीदवार

अरविंद केजरीवाल को लेकर बड़ी खबर

तिहाड़ जेल से दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उनसे आज दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज मिलेंगे। तिहाड़ जेल में दोनों की मुलाकात होगी, लेकिन क्यों और किस समय? इस बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चर्चा हो सकती है।

मध्य प्रदेश में पिकअप पलटी

मध्य प्रदेश में खंडवा जिले के खालवा के आड़ाखेड़ा के जंगल में यात्रियों से भरी पिकअप पलट गई। पिकअप पलटने से इसमें बैठे हुए साथ यात्री घायल हुए हैं। घायल होने वाले लोग आदिवासी नृत्य प्रस्तुत करने वाले कलाकार हैं, जो महाराष्ट्र से हरदा अपने नृत्य की प्रस्तुति देने जा रहे थे कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। सभी घायलों को खालवा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अलास्का में बर्फ से जमी नदी में अमेरिकन एयरक्राफ्ट क्रैश

भोपाल में आज प्रधानमंत्री मोदी का मेगा रोड शो

आज शाम को 7 बजे मध्य प्रदेश के भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मेगा रोड शो है। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रधानमंत्री वोट की अपील करेंगे। करीब एक किलोमीटर लंबा रोड शो होगा, जो ओल्ड विधानसभा से रोशनपुरा अपेक्स बैंक तक जाएगा। रोड शो में 3 लेयर सुरक्षा व्यवस्था होगी। जमीन से लेकर आसमान तक ड्रोन से निगरानी होगी। एयरपोर्ट से लेकर रोड शो के रूट तक 2000 से ज्यादा सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। 7 अप्रैल को जबलपुर, 9 अप्रैल को बालाघाट, 14 अप्रैल को नर्मदापुरम के पिपरिया और 19 अप्रैल को दमोह में प्रधानमंत्री ने चुनाव प्रचार किया। आज 24 अप्रैल को वे सागर, हरदा और भोपाल आ रहे हैं। PM मोदी का 20 दिन के अंदर 5वां मध्य प्रदेश का दौरा है।

केन्या में भारी बारिश से आई बाढ़, करीब एक लाख प्रभावित

आज उमर खालिद के केस की सुनवाई

दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट में आज उमर खालिद मामले की सुनवाई होगी। जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के छात्र उमर खालिद पर 2020 में दिल्ली में हुए दंगों की साजिश रचने का आरोप लगा है। दिल्ली हाईकोर्ट उसकी जमानत याचिका खारिज कर चुकी है। सुप्रीम कोर्ट से उसने जमानत याचिका वापस ले ली थी। उसके खिलाफ गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत केस दर्ज है। दंगों में 50 से ज्यादा लोग मारे गए थे और करीब 700 घायल हुए थे। साल 2020 से ही वह जेल में बंद है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ