Live Updates
पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला, BJP ने TMC पर साधा निशाना
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में भाजपा कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला किया। इसे लेकर पश्चिम बंगाल भाजपा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि टीएमसी का आतंक राज अब खत्म होना चाहिए। भाजपा कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला, उनके परिवार पर टूट पड़े। इस हमले में कार्यकर्ता नंदकिशोर ठाकुर पस्त हो गए। टीएमसी आपकी हिंसा हमें चुप नहीं कराएगी। न्याय दिलाया जाएगा। वहीं, स्मृति ईरानी ने कहा कि टीएमसी के गुंडों नेहमारे कार्यकर्ता को पीटा। अगर दक्षिण कोलकाता में यह क्रूरता है तो मैं संदेशखाली में चरम सीमा के बारे में सोचकर कांप उठता हूं।
https://twitter.com/smritiirani/status/1784590292554854493
कांग्रेस ने ओडिशा की दो लोकसभा और 8 विधानसभा सीटों पर उतारे उम्मीदवार
कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की। पार्टी ने डिशा की दो लोकसभा और 8 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। सम्बलपुर से नागेंद्र प्रधान और कटक से सुरेश महापात्र को उम्मीदवार बनाया गया है। दुलाल चंद्र प्रधान की जगह नागेंद्र प्रधान को टिकट मिला है।
बसपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, अमेठी से रवि प्रकाश मौर्या को टिकट
बहुजन समाज पार्टी ने रविवार को उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश की तीन सीटों पर प्रत्याशी उतारे गए हैं। अमेठी से रवि प्रकाश मौर्या, संतकबीरनगर से सैय्यद दानिश और आजमगढ़ से सबीहा अंसारी को टिकट मिला है।
उधमपुर की मुठभेड़ में ग्राम रक्षा गार्ड शदीह
आंतकियों और ग्राम रक्षा गार्ड (VDJ) के मेंबर्स के बीच फायरिंग हुई, जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस के वीडीजे गार्ड शहीद हो गए। जम्मू कश्मीर पुलिस के एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस आनंद जैन डीआईजी उधमपुर रियासी रेंज और एसएसपी उधमपुर समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी।
CM केजरीवाल से फिर मिलेंगे मान
पंजाब सीएम भगवंत मान 30 अप्रैल को दिल्ली CM केजरीवाल से मिलेंगे। तिहाड़ जेल में दोनों CM की मुलाकात होगी। भगवंत मान CM केजरीवाल से दूसरी बार मिलेंगे।
'कभी नहीं झुकेगा भारत', चीन के साथ सीमा वार्ता पर क्या बोले राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भारत और चीन के बीच बातचीत सुचारू रूप से और अच्छे माहौल में चल रही है और भारत कभी नहीं झुकेगा। राजनाथ सिंह ने अहमदाबाद में एक चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि भारत सैन्य दृष्टिकोण से एक शक्तिशाली देश बन गया है और अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना चाहता है।
उधमपुर में पुलिसकर्मियों और आतंकियों के बीच हुई गोलीबारी
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुलिस स्टेशन बसंतगढ़ के इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मिली सूचना के आधार पर उधमपुर जिले के बसंतगढ़ पुलिस स्टेशन की सीमा में सुरक्षा ग्रिड को सक्रिय कर दिया। पुलिस आज सुबह चोचरू गाला हाइट्स की ओर बढ़ी, जहां पुलिस के जवान और आतंकवादियों के बीच आमने-सामने आ गए। शुरुआती गोलीबारी में जेकेपी का एक ग्राम रक्षा गार्ड सदस्य घायल हो गया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एसओजी ने सेना और सीआरपीएफ दलों के साथ मिलकर इलाके की घेराबंदी की है। उस इलाके में ऑपरेशन जारी है।
अरे आपका दिमाग फटा है कि गैस का सिलेंडर फटा है- पीएम नरेंद्र मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के सिरसी में एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद एक कैफे में विस्फोट हुआ। इस दौरान कांग्रेस के जिम्मेदारों ने कहा कि गैस का सिलेंडर फटा है। अरे आपका दिमाग फटा है कि गैस का सिलेंडर फटा है।
अरे आपका दिमाग फटा है कि गैस का सिलेंडर फटा है- पीएम नरेंद्र मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के सिरसी में एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद एक कैफे में विस्फोट हुआ। इस दौरान कांग्रेस के जिम्मेदारों ने कहा कि गैस का सिलेंडर फटा है। अरे आपका दिमाग फटा है कि गैस का सिलेंडर फटा है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहा कि समाजवादी पार्टी ने इतनी बार उम्मीदवार बदले हैं, ऐसा लगता है कि उन्होंने हार मान ली है। पहले चाचा को टिकट दिया तो चाचा पर उमर का ज्यादा बोझ आ गया और चाचा ने पलायन का रास्ता अपना लिया। अब भतीजे पर विश्वास करने का प्रयास हुआ है लेकिन भतीजे के पांव पहले ही उखड़ चुके हैं।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की।
https://twitter.com/ANI/status/1784496712616161479
तेलंगाना में बीजेपी और बीआरएस की शादी थी- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने उड़ीसा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि तेलंगाना में बीजेपी और बीआरएस की शादी थी, उनकी रोज वहां बारात निकलती थी और ड्रामा होता था। कांग्रेस पार्टी ने तेलंगाना में दिखा दिया कि बीजेपी और बीआरएस एक हैं और अगर कोई विपक्ष का काम कर रहा है तो वह कांग्रेस पार्टी है्। हमने 5 गारंटी दी जिससे तेलंगाना के गरीब लोगों को सीधे उनके बैंक खाते में पैसा दिया गया। बीआरएस के नेताओं ने चुनिंदा लोगों को भरपूर फायदा पहुंचाया। हम वहां गए और कहा कि बीआरएस ने तेलंगाना के अमीर लोगों को उतना ही पैसा दिया जितना कांग्रेस पार्टी तेलंगाना के गरीब लोगों को देगी। नतीजा यह हुआ कि बीआरएस हार गई और कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव जीतकर सरकार बनाई।
पीएम नरेंद्र मोदी आरक्षण के समर्थक हैं- अमित शाह
यूपी के कासगंज में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा पिछड़े वर्ग के नाम पर झूठ फैला रहे हैं। वह कहते हैं कि अगर बीजेपी 400 सीटें जीतेगी तो बीजेपी देश में आरक्षण हटा देगी। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि आरक्षण हटाने के लिए हमारे पास पूर्ण बहुमत के साथ दो पूर्ण कार्यकाल थे, लेकिन नरेंद्र मोदी आरक्षण के समर्थक हैं। आज मैं आपको मोदी गारंटी देता हूं कि एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण न तो भाजपा हटाएगी और ना ही हम किसी और को ऐसा करने देंगे।
कन्हैया कुमार का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार के नामांकन के विरोध में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
लोकसभा चुनाव 2024 के बीच जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने की फायरिंग
जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव 2024 के बीच आतंकियों ने उधमपुर के पनारा गांव में गोलीबारी की। जिसमें विलेज सिक्योरिटी गार्ड घायल हो गया। यह मुठभेड़ वीडीजी के जंगल में गश्त के दौरान हुई। वहीं दूसरी घटना उधमपुर में ही मीरान साहिब इलाके में हुई। यहां अज्ञात हमलावरों ने आप पार्टी के नेता की मिठाई की दुकान पर फायरिंग की। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने तुष्टिकरण को प्राथमिकता दी- पीएम मोदी
बेलगावी में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब से कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनी है, राज्य में कानून.व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है। हुबली में जो हुआ, उसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। परिवार ने कार्रवाई की मांग की, लेकिन कांग्रेस सरकार ने फिर से तुष्टीकरण को प्राथमिकता दी। उन्हें नेहा जैसी हमारी बेटियों के जीवन की कोई परवाह नहीं है।
मणिपुर में एक गुट ने गांव वालों पर की फायरिंग
मणिपुर में एक बार फिर गोलीबारी हुई है। मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले के काॅर्तुक गांव में रविवार सुबह दो गुटों ने गोलीबारी की। पुलिस के अनुसार एक गुट के 12 लोगों ने एक साथ गांव पर फायरिंग की। उन्होंने मोर्टार दागे जवाब में गांव वालों ने भी फायरिंग की। फिलहाल इस गोलीबारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
महायुति नेता लोगों को धमकाकर ले रहे वोट- संजय राउत
शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने कहा कि महायुति के नेता वोट के लिए लोगों को धमका रहे हैं। अगर आपके पास पीएम मोदी हैं और आप जीत को लेकर आश्वस्त हैं तो आप से सब कुछ क्यों कर रहे हैं। बारामती और थिरूर में अजीत पवार पत्नी को वोट देने के नाम लोगों को धमका रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब देश में लोकतंत्र है तो यह सब करने की आवश्यकता क्यों है?
https://twitter.com/ANI/status/1784445483731329287
दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने पार्टी छोड़ी
दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस्तीफे को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण आरोप लगाकर स्थापित हुई थी। इसके बावजूद पार्टी ने आप के साथ गठबंधन करने का फैसला किया।
https://twitter.com/ANI/status/1784443419223294242
यूपी में सपा को झटका, बलिया प्रत्याशी के खिलाफ मामला दर्ज
सपा के बलिया से प्रत्याशी सनातन पांडेय मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। उन पर स्थानीय थाने में मामला दर्ज हुआ है। चौकी इंचार्ज माखन सिंह की तहरीर पर यह मामला दर्ज हुआ है। सपा प्रत्याशी बीते दिनों एक बयान में कहा था कि चुनाव में हार होने पर मेरी नहीं तो डीएम की अर्थी निकलेगी। इसके बाद प्रशासन सख्त हो गया और वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया।
मुंबई पुलिस की हिरासत में एक्टर साहिल खान
मुंबई क्राइम ब्रांच की एसआईटी ने महादेव बैटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान को हिरासत में ले लिया है। मुंबई पुलिस ने उन्हें छत्तीसगढ़ में हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस उसे पकड़कर मुंबई ला रही है।
चीन के गुआंगजौ शहर में बवंडर से 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 33 लोग घायल हो गए। फिलहाल बचाव और राहत अभियान का कार्य जारी है।
दिल्ली के लोग केजरीवाल के लिए प्रचार कर रहे- आतिशी
दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी मर्लेना ने रविवार 28 अप्रैल को आप के वाॅकथाॅन-वाॅक फाॅर केजरीवाल में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग यहां अरविंद केजरीवाल का समर्थन करने आए हैं। बीजेपी ने सोचा कि अगर वे अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल देंगे, तो AAP चुनाव अभियान नहीं चला पाएगी। लेकिन, दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल के लिए प्रचार कर रहे हैं।
हम बंगाल में 35 सीटें जीतेंगे- जेपी नड्डा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कैसे ममता बनर्जी की सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शेख शाहजहां जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं। जांच एजेंसियों के अधिकारी जो संदेशखाली में महिलाओं के सम्मान और सम्मान की रक्षा के लिए गए थे उन पर हमला किया गया। संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई को 3 विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की गई 1 रिवॉल्वर, 1 विदेशी पिस्तौल, कई गोलियां और कारतूस बरामद हुए। जनता आपको करारा जवाब देगी और बीजेपी पश्चिम बंगाल में 35 से ज्यादा सीटें जीतेगी।
ATS-NCB का जाॅइंट ऑपरेशन, 13 गिरफ्तार
गुजरात एटीएस और एनसीबी ने जाॅइंट ऑपरेशन चलाकर गुजरात और राजस्थान में 230 करोड़ की ड्रग्स और 13 लोगों को पकड़ा है। एटीएस ने ये कार्रवाई शुक्रवार को की।
ED ने AAP विधायक अमानतुल्ला खान को फिर भेजा समन
दिल्ली वक्फ बोर्ड मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने आप विधायक अमानतुल्ला खान को फिर से समन भेजा है। उन्हें सोमवार 29 अप्रैल को पेश होने का आदेश दिया है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले में उन्हें 27 अप्रैल को जमानत दी है।
इंडोनेशिया में 6.5 तीव्रता का भूकंप
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से 143 किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 मापी गई। यह भूकंप रात 9 बजकर 59 मिनट पर आया।
सोसायटी में बच्चे के जन्मदिन में पहुंचे सीएम शिंदे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार देर रात कोल्हापुर के बापट कैंप इलाके में अनंतपुरम सोसायटी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने 5 साल के बच्चे के जन्मदिन समारोह में भी हिस्सा लिया।
https://twitter.com/ANI/status/1784394098670972972
पीएम मोदी आज उत्तर कर्नाटक में 4 रैलियों को संबोधित करेंगे।
https://twitter.com/ani_digital/status/1784375417366827056
नोएडा सेक्टर 65 की एक बिल्डिंग में आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं और आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1784376208706482372
Latest Hindi News Today 28 April 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के दौरान विपक्षी नेता लगातार भाषा की मर्यादा लांघ रहे हैं। शनिवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को अंकल जी कह दिया। उन्होंने कहा कि शादी में अंकल जी की तरह पीएम मोदी आजकल दरबार लगाकर लोगों को ज्ञान बांट रहे हैं। पीएम अपने पद की गरिमा को ध्यान न रखकर सिर्फ बकवास कर रहे हैं। इस बीच आज पीएम कर्नाटक के बेलगावी, उत्तर कन्नड, दावणेगेरे और बेल्लारी में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं उत्तराखंड के जंगलों में चार दिन से लगी आग अभी भी धधक रही है। अभी तक आग कुल 11 जिलों में फैल चुकी है। इससे 1780 एकड़ में जंगल प्रभावित हो चुका है।
वहीं कल कांग्रेस सीईसी की बैठक में अमेठी-रायबरेली से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नाम पर अंतिम मुहर लग गई। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा आज-कल में हो सकती है। ऐसे ही देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के आप बने रहिए न्यूज 24 के साथ…
संबंधित खबरें
अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश, भारत की सख्त प्रतिक्रिया
32 mins ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
56 mins ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
1 hr agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
3 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
3 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
4 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
4 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
4 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
5 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines