Breaking News Live: भाजपा ने जारी की 72 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

News24 Breaking News Live Update: आज हरियाणा की नई सरकार का फ्लोर टेस्ट है। इसके अलावा आज दिनभर में होने वाले घटनाक्रम, कार्यक्रम, ऐलान आदि यहां देखें लाइव…

News24 Breaking News

देखें देश-दुनिया की खबरों के पल-पल अपडेट्स...

News24 Breaking News Live Update: देश में आज की सबसे बड़ी खबर हरियाणा की नई नायब सिंह सैनी सरकार का फ्लोर टेस्ट है। वहीं PM मोदी गुजरात-असम के लोगों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करके संबोधित करेंगे। इस दौरान वे 1.25 लाख करोड़ के 3 सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स की आधारशिला भी रखेंगे। इसके अलावा चर्चा है कि विराट कोहली टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं।

विज्ञापन

बीते दिन सबसे बड़ी उथल पुथल हरियाणा में मची। मनोहर लाल खट्टर का इस्तीफा और उसके बाद अनिल विज मुख्यमंत्री बनते-बनते रह गए। नायब सैनी 5 मंत्रियों के साथ शपथ लेकर हरियाणा के 12वें मुख्यमंत्री बन गए। दूसरी ओर, राजस्थान के पोखरण में ‘भारत शक्ति युद्धाभ्यास’ चर्चित रहा, लेकिन इस दौरान एयरफोर्स के फाइटर जेट तेजस के क्रैश होने से युद्धाभ्यास के रंग में भंग पड़ा।

विज्ञापन

इसके अलावा बीते दिन शाम को कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इसमें 43 उम्मीदवारों को चुनाव टिकट दिए गए। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को छिंदवाड़ा से चुनाव टिकट दिया गया। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जालोर से चुनावी रण में उतारा गया है। पहली सूची 8 मार्च को पार्टी ने जारी की थी।

LIVE UPDATES

भाजपा ने जारी की दूसरी लिस्ट

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी।

मौसम ने बदली करवट

दिल्ली-NCR में घने काले बादल छा गए हैं। मौसम विभाग ने भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। देश की राजधानी नई दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में शाम तक हल्की बारिश देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश के भी कुछ इलाकों में बादल बरस सकते हैं।

मुख्तार अंसारी को मिली आजीवन कारावास की सजा

अदालत ने मुख्तार अंसारी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। फर्जी ढंग से शस्त्र लाइसेंस लेने के मामले में यह सजा सुनाई गई है। साथ ही दो लाख बीस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया।

https://twitter.com/ANI/status/1767850541751656808

मनोहर लाल ने व‍िधायक पद से इस्‍तीफा द‍िया

हर‍ियाणा में नई सरकार बनने के बाद पूर्व मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने व‍िधायकी से इस्‍तीफा दे द‍िया है। उनके इस्‍तीफा देने के बाद करनाल व‍िधानसभा सीट खाली हो गई है। माना जा रहा है क‍ि वह लोकसभा चुनावों में अपनी क‍िस्‍मत आजमाएंगे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को मिला बहुमत

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने व‍िधानसभा में बहुमत साब‍ित कर द‍िया है। ध्‍वन‍ि मत से व‍िश्‍वास प्रस्‍ताव पास कर द‍िया गया।

आज से मेरा कोई भाई नहीं.. ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, सगे भाई से सारे संपर्क तोड़े

पश्‍च‍िम बंगाल में लोकसभा चुनावों से ठीक पहले मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्‍होंने कहा है क‍ि आज से मेरा कोई भाई नहीं है। बताया जा रहा है क‍ि उनके भाई वपन बनर्जी उर्फ बाबुन बनर्जी द‍िल्‍ली पहुंच गए हैं। माना जा रहा है क‍ि अगर वह बीजेपी में शाम‍िल होते हैं तो दक्षिण कोलकाता और नहीं ज्‍वाइन क‍िया तो हावड़ा से न‍िर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। ममता ने कहा क‍ि मेरा भाई होने का पर‍िचय मत देना।

https://twitter.com/pooja_news/status/1767832209229250618

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की नेमप्लेट बदली

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की नेम प्लेट में अब पिता के साथ मां का नाम भी शामिल हुआ। महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में फ़ैसला लिया है कि हर व्यक्ति को अब अपने पिता के साथ माता का नाम भी लगाना होगा। इसे अनिवार्य कर दिया गया है, जिसके बाद मुख्यमंत्री शिंदे ने अपने दफ़्तर में अपनी नेम प्लेट बदल दी।

श‍िंदे गुट के नेता न‍िर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

श‍िंदे गुट के नेता और पूर्व विधायक विजय शिवतारे ने बारामती लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर द‍िया है। शिवतारे ने कहा कि वो निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरेंगे। बारामती किसी की जागीर नही..मैं महायुती के खिलाफ नही, लेकिन बारामती के राज घराने के खिलाफ हूं। बारामती की जनता पवार खानदान से त्रस्त हो चुकी है। कोई भी व्यक्ति सुप्रिया सुले और सुनेत्रा पवार को वोट नही देना चाहता। किसी को तो पवार के खिलाफ हिम्मत करनी पड़ेगी। बारामती पवार परिवार का गढ़ माना जाता है।

अग्‍न‍िवीर योजना पर भड़के राहुल गांधी

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा महाराष्‍ट्र के डोंडाइचा पहुंच गई है। इस दौरान रैली को संबोध‍ित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा चीनी सेना के जवान आधुन‍िक हथ‍ियारों के साथ 3 से 4 साल तक ट्रेन‍िंग लेते हैं जबक‍ि हमारे अग्‍न‍िवीर महज 6 महीने की ट्रेन‍िंग लेते हैं। क्‍या आ सोच सकते हो क‍ि अगर दोनों का आमना-सामना हो तो क्‍या होगा?

https://twitter.com/ANI/status/1767820215138615405

मुख्‍तार अंसारी दोषी करार

मुख्‍तार अंसारी एक और मामले में फंस गए हैं। हथ‍ियारों का फर्जी लाइसेंस रखने के मामले में अदालत ने उसे दोषी करार द‍िया है। अदालत 2.30 से 3.30 बजे के बीच अपना फैसला सुनाएगी। मुख्‍तार अंसारी वीड‍ियो कॉन्‍फ्रेंस‍िंग के जर‍िए जुड़े थे।

SBI ने इलेक्‍ट्रॉल बॉन्‍ड पर चुनाव आयोग को द‍िया डाटा

इलेक्‍ट्रॉल बॉन्‍ड पर स्‍टेट बैंक ऑफ इंड‍िया ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर ल‍िया है। SBI ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर बताया कि बैंक ने कोर्ट के आदेश के मुताबिक़ चुनाव आयोग को आंकड़े भेज दिए हैं।

Parneet Kaur जॉइन करेंगी भाजपा

कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी और पंजाब की दिग्गज नेता परनीत कौर आज भाजपा जॉइन करने जा रही हैं। उनकी बेटी जयइंदर कौर ने बीते दिन ही उनके भाजपा में जाने की जानकारी मीडिया कर्मियों को दे दी थी। सूत्रों के मुताबिक, परनीत कौर पटियाला से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ सकती हैं।

ब‍िहार के मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-बोलेरो में टक्‍कर, 4 की मौत

ब‍िहार के मुजफ्फरपुर ज‍िले में भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। कार और बोलेरो की टक्‍कर में चार लोगों की मौत हो गई है जबक‍ि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है क‍ि सुबह-सुबह यह एक्‍सीडेंट हो गया। दरअसल सीतामढ़ी सैदपुर थाना के बालीगढ़ गांव से बारात चकिया गई थी।

CAA पर बीजेपी का तर्क अजीब: रव‍िशंकर प्रसाद

सीएए पर हो रही आलोचनाओं के जवाब में बीजेपी ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस की है। बीजेपी के वर‍िष्‍ठ नेता रव‍िशंकर प्रसाद ने कहा क‍ि केजरीवाल का CAA को लेकर अजीब सा तर्क आया है कि ये नौकरी लेने वाला है। एक बात साफ कहना चाहता हूं क‍ि न किसी की नौकरी ली जाएगी न किसी की नागरिकता ली जाएगी। गृह मंत्री अमित शाह बार बार कह चुके हैं क‍ि सीएए से किसी भी हिंदुस्तान में रहने वाले की नागरिकता नही जाएगी। जो पीड़ित होकर हिंदुस्तान में दर दर भटक रहे हैं उनके लिए मोदी जी ने फैसला किया है। इसे लेकर झूठ फैलाना विपक्ष के नेताओं को बंद कर देना चाह‍िए।

MP में कमलनाथ को झटका, पूर्व व‍िधायक बीजेपी में होंगे शाम‍िल

मध्‍य प्रदेश में लोकसभा चुनावों से पहले कमलनाथ के गृह जिले में बड़ा झटका लगा है। चौरई के पूर्व विधायक गंभीर सिंह बीजेपी में शामिल होंगे। बताया जा रहा है क‍ि कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के कई डॉक्‍टर भी बीजेपी भी शाम‍िल होंगे।

JJP व‍िधायक सदन में पहुंचे

हर‍ियाणा में अब जेजेपी में फूट डलती द‍िख रही है। पार्टी ने व्‍ह‍िप जारी कर सभी सदस्‍यों को व‍िधानसभा में अनुपस्‍थ‍ित रहने को कहा था। इसके बावजूद जेजेपी के दो व‍िधायक सदन में पहुंच गए हैं।

यूपी में बीजेपी देगी कांग्रेस को बड़ा झटका! राष्‍ट्रीय सच‍िव रहा शख्‍स छोड़ेगा हाथ का साथ

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा कांग्रेस को बड़ा झटका दे सकती है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और तीन बार के विधायक रहे अजय कपूर भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। दिल्ली भाजपा मुख्यालय में अजय कपूर आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं। वह कानपुर लोकसभा से कांग्रेस द्वारा टिकट न दिए जाने से नाराज थे। अजय कपूर को भाजपा से लोकसभा का उम्मीदवार बनाये जाने की सुगबुगाहट है और इस बीच अजय कपूर ने ट्विटर बायो से कांग्रेस का नाम हटा द‍िया है।

भाजपा के ल‍िए पहले भी काम क‍िया, आगे भी करूंगा : अन‍िल व‍िज

हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा परिस्थितियां बदलती रहती हैं। मैं भाजपा का अनन्य भगत हूं और भाजपा के लिए पहले भी काम किया अब भी करूंगा। माना जा रहा है क‍ि मुख्‍यमंत्री पद न म‍िलने की वजह से वह नाराज हैं। कल वह बैठक भी छोड़कर चले गए थे।

हर‍ियाणा में सैनी सरकार का बहुमत परीक्षण थोड़ी देर में

हर‍ियाणा में बीते 24 घंटे में काफी स‍ियासी उठापठक देखने को म‍िली है। बीजेपी-जेजेपी का गठबंधन टूट गया। मनोहर लाल खट्टर की कुर्सी चली गई और नायब स‍िंह सैनी प्रदेश के नए मुख्‍यमंत्री बन गए। अब थोड़ी देर में व‍िधानसभा में उनकी सरकार का बहुमत परीक्षण होगा। CM व‍िधानसभा पहुंच गए हैं।

चुनावी फायदे के ल‍िए बीजेपी CAA लाई: केजरीवाल

द‍िल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरव‍िंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर न‍िशाना साधा है। उन्‍होंने कहा क‍ि चुनावी फायदे के ल‍िए बीजेपी CAA लेकर आई है। बीजेपी अपना एक नया वोट बैंक तैयार करना चाहती है। इस देश में युवाओं को रोजगार नहीं म‍िल रहा, इससे उनकी परेशान‍ियां और बढ़ेंगी।

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी मुश्किलें बढ़ीं

- 36 साल पुराने शस्त्र के फर्जी लाइसेंस से जुड़ा मामला

- मामले में आज मुख्तार अंसारी को होगा सजा का ऐलान

- मामले में आज MP-MLA कोर्ट सुनाएगा सजा

- MP-MLA कोर्ट ने कल मुख्तार को ठहराया था दोषी

- मुख्तार पर डीएम और एसपी के फर्जी हस्ताक्षर कर लाइसेंस लेने का था आरोप

- मुख्तार अंसारी पर फर्जी तरीके से असलहे का लाइसेंस लेने का था आरोप

- मामले में दोपहर लगभग 12 बजे के बाद होगा सजा ऐलान

- मुख्तार अंसारी को अब तक कुल 7 मुकदमों में हो चुकी है सजा

MP में कांग्रेस हाईकमान अलर्ट

दीपक जोशी के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच कांग्रेस हाईकमान अलर्ट हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मोर्चा संभाल ल‍िया है और उन्‍होंने दीपक जोशी को म‍िलने के ल‍िए बुलाया था। देर रात जीतू पटवारी से दीपक जोशी ने मुलाकात की थी।

MP के वल्लभ भवन में आग की जांच

- 3 दिन में प्रारंभिक जांच रिपोर्ट कमेटी ने सौंपी, 15 दिन में आएगी फाइनल रिपोर्ट

- जांच की जिम्मेदारी ACS हेल्थ के प्रमुख सचिव मोहम्मद सुलेमान समेत 7 सदस्यों को दी गई थी

- आग लगाने का कारण शॉर्ट सर्किट, लोक निर्माण विभाग के फायर टेंडर सिस्टम को जिम्मेदार

- फायर टीम समय पर आई, लेकिन कार्यप्रणाली सही नहीं थी, जिस वजह से आग भड़की

- लूज वायरिंग का समय पर रखरखाव नहीं होने के कारण आग लगी

अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस

आज सुबह 10 बजे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसका टॉपिक CAA कानून होगा।

जजपा का शक्ति प्रदर्शन

बीते दिन हुए घटनाक्रम को देखते हुए आज जजपा हिसार में शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। नव संकल्प रैली निकालकार दुष्यंत चौटाला अपनी रणनीति का खुलासा करेंगे। देखने वाली बात यह होगी कि जजपा के जिन 5 विधायकों ने भाजपा को समर्थन दिया है, वे इस रैली में आते हैं या नहीं, क्योंकि जननायक जनता पार्टी के पूर्व मंत्री दविंदर बबली कल भाजपा के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मौजूद थे।

भाजपा की दूसरी सूची

आज भाजपा अपने लोकसभा चुनाव उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर सकती है। मध्य प्रदेश की 5 सीटों के उम्मीदवारों का ऐलान हो सकता है। पहली लिस्ट में भाजपा ने 29 में से 24 कैंडिडेट घोषित किए थे। धार, इंदौर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, बालाघाट सीटों के उम्मीदवारों का इंतजार लोगों का है।

हरियाणा फ्लोर टेस्ट

सुबह 11 बजे विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। सेशन से पहले विधायक दल की मीटिंग होगी। मुख्यमंत्री सैनी ने 48 विधायकों क समर्थन होने का दावा किया है। इनमें 7 विधायक निर्दलीय है। विधायक दल की मीटिंग में सभी विधायकों के पेश होने की उम्मीद है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ